भव्यता के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

रितेश मिश्रा
हरदोई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से आज आज़ाद नगर स्थित रंजीत शुक्ला के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें शोभा यात्रा के मार्ग, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।
आयोजकों ने जानकारी दी कि शोभा यात्रा रविवार, 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे श्रीशचन्द्र बारात घर, हरदोई से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की झांकियां भी शामिल की जाएंगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। साथ ही, युवाओं से विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया, ताकि आयोजन को नई ऊर्जा और उत्साह मिल सके।
इस आयोजन का संचालन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा), हरदोई द्वारा किया जा रहा है, जो हर वर्ष इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाती है। इस बार भी संस्था ने इसे और अधिक भव्य बनाने का संकल्प लिया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, रंजीत शुक्ला, शिवम तिवारी, कुलदीप मिश्रा, देश दीपक दीक्षित, सभासद अमित त्रिवेदी रानू, सभासद अभिषेक मिश्रा हनी,गौरव शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, ऋषिकांत मिश्रा,राहुल शुक्ला,पूर्व सभासद मुनि मिश्रा,अंकुर अवस्थी, अवधेश मिश्रा,शोभित पाण्डेय, नवल किशोर द्विवेदी, रोहित द्विवेदी,अचल दीक्षित,विशु अग्निहोत्री,धंनंजय दीक्षित, निखिल त्रिपाठी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सादर आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की और कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन निश्चित रूप से ऐतिहासिक और यादगार बनेगा।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर स्वर्गीय पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता ' की स्मृति में शोक सभा आयोजित

रितेश मिश्रा

हरदोई भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता 'गुड्डू' की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान अजीत सिंह बब्बन ने दिवगंत नेता रामकिशोर गुप्ता के साथ बिताए समय और उनके सांगठनिक योगदान की स्मृतियों को साझा किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष ने शोक सभा में उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में रामकिशोर गुप्ता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान की। कहा कि
उनकी सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति सहज उपलब्धता के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
सभा में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, जिला सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक,जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, जिला सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया,आयुष कुमार सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह, जिला प्रचार सह मंत्री विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, नगर महामंत्री अंकित पाण्डेय,पंकज सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, नगर मंत्री प्रियंका सिंह, सुशील अवस्थी, अनुपमा सिंह अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, निधी सिंह,सुहाना जैन, परिशा तिवारी, अभय दीक्षित,ऋषभ त्रिपाठी, श्याम श्रीवास्तव,सभासद संतोष पटेल, आदर्श सिंह, कुलदीप बाजपेई, अभिषेक तोमर एवं अन्य कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
एसपी  ने परेड का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रितेश मिश्रा
हरदोई:  पुलिस अधीक्षक हरदोई, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अनुशासन और तत्परता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेने के उपरांत पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वर्दी की साफ-सफाई और शस्त्रों के रखरखाव की प्रशंसा की, साथ ही जिन कर्मियों में सुधार की गुंजाइश थी, उन्हें कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के प्रमुख विभागों का दौरा किया
डायल-112: आपातकालीन सेवा के वाहनों की स्थिति और रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई।
प्रशिक्षु आरक्षीः प्रशिक्षण ले रहे जवानों के साथ संवाद कर उनके सीखने के स्तर को परखा गया।
क्वार्टर गार्ड व अर्दली रूमः महत्वपूर्ण दस्तावेजों, शस्त्रागार और कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की गई।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा किः
"जनता की सुरक्षा और सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपनी सतर्कता बढ़ाएं और आमजन के साथ शालीनता से व्यवहार करें।"
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक राज नारायण सर्किल शाहाबाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
श्रेष्ठ शिक्षकों के लिए जनपदीय पुरस्कार की घोषणा

अक्टूबर में प्रस्तावित है सम्मान समारोह*

रितेश मिश्रा
हरदोई में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। “श्रीमती सुन्दर लाल गुप्ता स्मृति जनपदीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार समिति” की बैठक अविनाश चन्द्र गुप्त के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नरेश चन्द्र शुक्ला ने की। बैठक में शिक्षा के उन्नयन और शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को “श्रीमती सुन्दर लाल गुप्ता स्मृति जनपदीय श्रेष्ठ शिक्षक” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के उच्च शिक्षा संस्थानों (डिग्री कालेज) के श्रेष्ठ शिक्षकों को “स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र गुप्ता स्मृति जनपदीय श्रेष्ठ पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा। नरेश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि पुरस्कारों की व्यवस्था समिति के संयोजक अविनाश चन्द्र गुप्त द्वारा की जाएगी।
बैठक में राजेश तिवारी, चित्रा बाजपेयी, देश दीपक शुक्ला और श्रवण कुमार मिश्रा ‘राही’ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताते हुए समर्थन किया। जानकारी के अनुसार, पुरस्कार समारोह आगामी अक्टूबर माह में आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें जनपद के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
इंसाफ मांगने थाने गए बुजुर्ग को मिलीं गालियां और धक्का,वीडियो वायरल होने पर दरोगा सस्पेंड

रितेश मिश्रा
हरदोई के कछौना थाने में दरोगा शिवबाबू ने वर्दी की धौंस में मर्यादा और नैतिकता की धज्जियां उड़ा दीं।जमीनी विवाद में हुई कहासुनी के बाद इंसाफ की आस लेकर थाना पहुंचे मडिया निवासी बुजुर्ग फरियादी राजेश के साथ दरोगा का व्यवहार किसी लोकसेवक जैसा नहीं,बल्कि एक निरंकुश तानाशाह जैसा रहा।बुजुर्ग को न्याय देने के बजाय उन्हें अपमानित करना,धक्के देना और चप्पल उतारकर जमीन पर बैठने को मजबूर करना सीधे तौर पर 'खाकी' के संरक्षण में की गई मानसिक क्रूरता है। एक बुजुर्ग की लाचारी का उपहास उड़ाकर दरोगा ने न केवल अपनी संवेदनहीनता दिखाई, बल्कि पुलिस के 'मित्र' होने के दावों को भी सरेआम नीलाम कर दिया।
वायरल वीडियो ने दरोगा शिवबाबू की उस सामंती सोच को बेनकाब किया है, जहाँ फरियादी को इंसान नहीं बल्कि कीड़ा-मकोड़ा समझा जाता है। अपनी वर्दी का रौब एक असहाय बुजुर्ग पर झाड़ना और अंत में अपनी दबंगई छिपाने के लिए पीड़ित का ही 'शांति भंग' में चालान काट देना, न्याय का गला घोंटने जैसा कृत्य है। यह कृत्य दर्शाता है कि दरोगा के लिए कानून कोई सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी सनक पूरी करने का हथियार है। इस शर्मनाक आचरण ने पूरे पुलिस महकमे को जनता की अदालत में कटघरे में खड़ा कर दिया है।

प्रशासनिक स्तर पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने बेलगाम दरोगा को सस्पेंड कर त्वरित संदेश तो दिया है, लेकिन क्या महज निलंबन इस अहंकारी मानसिकता का इलाज है? जनता के मन में पुलिस के प्रति गिरते विश्वास को बहाल करने के लिए ऐसे अफसरों के खिलाफ कठोरतम नजीर पेश करना अनिवार्य है।अब देखना यह है कि जांच की आंच इस घमंडी दरोगा को कानून का असली पाठ पढ़ा पाती है या नहीं।
राघवेंद्र सिंह बने उप निरीक्षक, एसपी अशोक कुमार मीणा ने लगाए स्टार

रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। मुकेश सिंह सोमवंशी पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत का एक और उदाहरण सामने आया है। कोतवाली अतरौली में तैनात दीवान राघवेंद्र सिंह को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया। इस अवसर पर हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने औपचारिक रूप से उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह पल राघवेंद्र सिंह के लिए बेहद खास रहा और समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
गरिमामय माहौल में हुआ सम्मान समारोह
पदोन्नति समारोह सादगी लेकिन गरिमा के साथ आयोजित किया गया, जहां पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राघवेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समर्पण और ईमानदारी की पहचान
राघवेंद्र सिंह ने अपनी सेवा अवधि में लगातार अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय दिया है। विभाग द्वारा दी गई यह पदोन्नति उनके इसी समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है।
एसपी का संदेश—जिम्मेदारी और बढ़ी
एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस मौके पर कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में भी इजाफा करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राघवेंद्र सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अन्य कर्मियों के लिए बने प्रेरणा
इस पदोन्नति से विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ा है। यह साफ संदेश गया कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत के दम पर हर अधिकारी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
पुलिस का मिशन मोड—स्कूल में पहुंचकर बच्चों को किया अलर्ट

रितेश मिश्रा

सवायजपुर हरदोई/थाना सवायजपुर क्षेत्र के खमरिया स्थित महात्मा गौतम बुद्ध विद्यालय में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति योजना फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही आपातकालीन टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 112, 1930, 1076 एवं 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका सही उपयोग किया जा सके।इसके अलावा छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच” के बारे में सरल भाषा में समझाकर जागरूक किया गया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पम्पलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में म.उ.नि. क्षमता देवी एवं महिला आरक्षी नाजमा, थाना सवायजपुर द्वारा उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाया गया।
पुलिस ने तमंचे सहित युवक को किया गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।मझिला पुलिस ने तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      प्राप्त विवरण में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री/परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक विवेक कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने कज सूचना पर अतुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बिजगवा को एक तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा को किया गया सम्मानित
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कस्बे के मोहल्ला  बाजार सम्भा निबासी छात्रा द्वारा दून इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर में सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 89% अंक पाने पर गुरुवार को शाहजहांपुर के अधिवक्ताओं ने सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।
          कस्बे के मोहल्ला बाजार संभा निवासी बिलकीस विद्यालय के प्रबंधक शाहिद खां छात्र नेता की पुत्री रुशदा खां ने दून इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर में सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल में 89% अंक पाकर स्कूल में टॉप किया। गुरुवार को बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अध्यक्ष सरनाम सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ छात्रा को सम्मानित कर उसका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता नासिर खां, शबील खां, सहित कई अधिवक्ता और छात्रा के माता पिता उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक।

रितेश मिश्रा

बेनीगंज। (हरदोई )कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज अंतर्गत 16 अप्रैल 26 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम / एंटीरोमियो टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कस्बा- बेनीगंज मे जाकर  छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर कर जागरूक किया गया व छात्राओं को पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102, आदि की जानकारी दी गई व  सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया ।  बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे मे बताया गया। बालिकाओं को साइबर आपराध के बारे मे जानकारी देकर बचाव के उपाय भी बताये गये व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे मे भी जानकारी दी गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताये गये ।  इस दौरान मानव श्रंखला बनवाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की समस्त शिक्षिकाएं , स्कूल वर्डन व  म०आ० पूजा त्यागी , म०आ० पुष्पा यादव  मौजूद रही ।