नगर पालिका अध्यक्ष ने बाबू सियाराम गुप्ता मार्ग के शिलापट्ट का लोकार्पण किया
हरदोई । हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने वार्ड संख्या 25 में बाबू सियाराम गुप्ता मार्ग के शिलापट्ट का लोकार्पण किया । उक्त मार्ग का प्रस्ताव समाजसेवी स्व. सियाराम गुप्ता के नाम से बोर्ड की मीटिंग में शहर के धर्मशाला रोड स्तिथ फर्स्ट क्राई शोरूम के निकट चौराहे से रफ़ी अहमद कॉलेज तक स्वीकृत किया गया । स्व. सियाराम गुप्ता जनपद के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी थे । वह आजीवन रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं ईंट भट्ठा यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे ।
स्व . बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल तथा स्व . बाबू मोहनलाल वर्मा से उनके निकटस्थ परिवारिक संबंध रहे । उन्होंने बतौर कांट्रेक्टर जनपद की बड़ी सरकारी इमारतों जैसे जिला कैन सोसाइटी कार्यालय , सी एस एन डिग्री कॉलेज, आई हॉस्पिटल , कई विद्यालयों आदि के निर्माण कार्यो को करवाया। सदैव जरूतमंदों की मदद करने में तत्पर रहे । धार्मिक कार्यो एवं आयोजनों को करने में विशेष रुचि रखते थे। उनके परिवारजन शहर के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को उनके नाम से सफलतापूर्वक संचालित कर रहे है ।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह , ओम प्रकाश गुप्ता , उमेश चंद्र गुप्ता , सभासद मुन्ना नेता , नामित सभासद रीना गुप्ता, राम कुमार गुप्ता एडवोकेट ,वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता , अतुल गुप्ता , कपिल गुप्ता , गौरव गुप्ता , सुयश वाजपेयी , गौतम गुप्ता , केशव गुप्ता आदि परिवार के लोग उपस्थित रहे ।
2 hours and 12 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1