Mirzapur: राम नवमी से पहले मीरजापुर नगर में निकली भव्य स्कूटी यात्रा सैकड़ों मातृशक्ति बहनों ने की सहभागिता
संतोष गिरि
मीरजापुर: श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा समिति के द्वारा राम नवमी के पूर्व जनपद में उत्सव का माहौल बनता जा रहा है। इसी क्रम में मीरजापुर नगर के स्टेशन रोड से भव्य स्कूटी यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों माताओं बहनो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह यात्रा रेलवे स्टेशन रोड से प्रारम्भ होकर संगमोहाल, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, घंटाघर, वासलीगंज, बसनई बाजार, मुकेरी बाजार समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।मातृशक्तियों द्वारा फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी है ,भारत की हर एक नारी बनके झाँसी की रानी ,जय भवानी जय श्री राम , राम ने उत्तर दक्षिण जोड़ा भेद भाव को मिटाया ,नारी तु अबला नहीं सबला हो ,वीरांगनाओं का यही संकल्प
राष्ट्र की रक्षा हमारा संकल्प ,घर घर दुर्गावाहिनी घर घर संस्कार ,जय जगदम्मा भवानी ,भारत माता की जय वन्दे मातरम ,गर्व से कहो हम हिन्दू है के नारो का जयघोष
बहनो ने किया। यात्रा के दौरान बहनों ने भारतीय परिधान, झासी की रानी अन्य राज्यो के परिधान में दिखी।
आम जन मानस द्वारा रास्ते में स्वागत, पुष्प वर्षा आदि की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर प्रान्त सयोजिका दिव्या जी शोभा यात्रा समिति की संरक्षक पूर्व प्राचार्य वीना सिंह महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, महिला प्रमुख पुनम चौरसिया, सह प्रमुख - सपना सिंह, सैफाली जैन पूनम केशरी, गुन्जा गुप्ता, सोनम चतुर्वेदी, सीमा खत्री, सारिका मैनी, सोनी भारती, सोनम पाण्डेय, ज्योति गुप्ता, भावना बरनवाल, सह प्रभारी -संगीता सिंह गहरवार, रेनू भरतिया, सिमरन विश्वकर्मा, किरण जायसवाल, रेखा गुप्ता, मनु ऊमर, प्रीति सोनी, वंदना गुप्ता, संजना अग्रवाल, दीपा गुप्ता के साथ सैकड़ों बहने सम्मिलित हुई।
1 hour and 49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k