जहानाबाद मानस इंटरनेशनल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
![]()
“मानस इंटरनेशनल से फैल रहा है ज्ञान का प्रकाश” – डॉ. अरुण
“अभिभावक-विद्यालय समन्वय से ही बच्चों का समग्र विकास” – निशांत रंजन
जहानाबाद मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में संचालित सभी शाखाओं—मानस इंटरनेशनल दक्षिणी, कोर्ट रेलवे स्टेशन के समीप (अनुमंडल कार्यालय के सामने), मखदुमपुर एवं हुलासगंज—में शैक्षणिक सत्र 2025–26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम गरिमामय एवं प्रेरणादायक माहौल में घोषित किया गया। इस अवसर पर पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का भी सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, कला एवं खेल के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय के छात्रों ने जिले में शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए, जो संस्थान की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को जिम्मेदारी के रूप में लेकर आगे और बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।डॉ. सिन्हा ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 को नई शुरुआत बताते हुए कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण, गतिविधि आधारित अध्ययन, संवादात्मक कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन को और सशक्त किया जाएगा, ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर सुधार संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में नियमित फीडबैक, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रैक्टिकल आधारित पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। प्राचार्य राजीव रंजन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पलक सिन्हा, रोशनी कुमारी, पुष्कर कुमार, सिया कुमारी, तनु कुमारी, रोहित कुमार, कुमरूस आलम, आकांक्षा प्रिया, तान्या कुमारी, आयुष रंजन, आराध्या कुमारी, आस्था कुमारी, अनुराग शर्मा, काजल कुमारी, केशव राज, कार्तिक राज एवं निधि कुमारी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति एवं अनुशासन की सराहना की। साथ ही शिक्षकगण—रणधीर कुमार, उमाकांत शर्मा, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, उज्जवल कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार, विनीत कुमार, प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार, रवि रंजन कुमार, सुधा कुमारी एवं सुजीत कुमार—की भूमिका की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि नया शैक्षणिक सत्र 2026–27, 4 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा तथा नामांकन प्रक्रिया जारी है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को ऐसे शैक्षणिक वातावरण से जोड़ें, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, कला एवं खेल के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
डॉ. सिन्हा ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 को नई शुरुआत बताते हुए कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण, गतिविधि आधारित अध्ययन, संवादात्मक कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन को और सशक्त किया जाएगा, ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर सुधार संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में नियमित फीडबैक, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रैक्टिकल आधारित पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। प्राचार्य राजीव रंजन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पलक सिन्हा, रोशनी कुमारी, पुष्कर कुमार, सिया कुमारी, तनु कुमारी, रोहित कुमार, कुमरूस आलम, आकांक्षा प्रिया, तान्या कुमारी, आयुष रंजन, आराध्या कुमारी, आस्था कुमारी, अनुराग शर्मा, काजल कुमारी, केशव राज, कार्तिक राज एवं निधि कुमारी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति एवं अनुशासन की सराहना की। साथ ही शिक्षकगण—रणधीर कुमार, उमाकांत शर्मा, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, उज्जवल कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार, विनीत कुमार, प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार, रवि रंजन कुमार, सुधा कुमारी एवं सुजीत कुमार—की भूमिका की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि नया शैक्षणिक सत्र 2026–27, 4 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा तथा नामांकन प्रक्रिया जारी है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को ऐसे शैक्षणिक वातावरण से जोड़ें, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय चंरीका पासवान के पुत्र बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार अपने घर से काम के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर अवस्था में था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति का वास्तविक अभ्यास कराया गया, जिसमें बच्चों को सिखाया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय शांत रहकर निर्धारित सुरक्षित मार्ग (इमरजेंसी एग्जिट) का उपयोग करें। साथ ही, आग से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों और अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की भी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।
जहानाबाद के उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) सह वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्साह और चहल-पहल का माहौल देखने को मिला।
प्राचार्या सोनाली शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दें और उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जहानाबाद:जनता दल (यू) के जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में नए जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रो. सुशील कुमार सिन्हा को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया तथा उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष का जोश और उत्साह के साथ फूलमालाओं और अंग वस्त्र से स्वागत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि प्रो. सुशील कुमार सिन्हा समता पार्टी के समय से ही संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
वहीं, नए जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जनता दल (यू) को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत, बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उनकी विचारधारा को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को रसोई गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट तथा खेतों में आग लगने जैसी परिस्थितियों में बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने और घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की अपील की गई।
जहानाबाद:वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक’ (8 मार्च से 14 मार्च 2026) के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल, जहानाबाद में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “Uniting for a Glaucoma-Free World” रखा गया है। रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. हरीश चंद्र चौधरी एवं कार्यकारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से लोगों को ग्लूकोमा यानी काला मोतियाबिंद जैसी गंभीर आंखों की बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना था। रैली में जीएनएम स्कूल के विद्यार्थी, प्रशिक्षु, नेत्र नोडल पदाधिकारी (नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. समीर कुमार लाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार, नेत्र सहायक शैलेश प्रसाद, प्रधान लिपिक गणेश कुमार सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मियों ने भाग लिया।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. हरीश चंद्र चौधरी ने बताया कि ग्लूकोमा या काला मोतियाबिंद आंखों की एक गंभीर बीमारी है, जिसमें आंख के अंदर का दबाव बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचता है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह धीरे-धीरे व्यक्ति की दृष्टि को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में साइड विजन में कमी, रोशनी के चारों ओर घेरा दिखाई देना और धीरे-धीरे दृष्टि कमजोर होना शामिल है। कई मामलों में आंखों में दर्द, सिरदर्द, मतली और धुंधला दिखाई देना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ग्लूकोमा का इलाज दवाइयों, लेजर या सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है, लेकिन इससे खोई हुई दृष्टि वापस नहीं लाई जा सकती। इसलिए समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, मधुमेह के मरीज और जिनके परिवार में पहले से ग्लूकोमा का इतिहास रहा हो, उन्हें नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए।
जहानाबाद। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कल्पा पंचायत के बाजार टाली गांव में ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराना है। जांच के बाद जिन महिलाओं को देखने में समस्या पाई गई, उन्हें मौके पर ही निशुल्क चश्मा दिया गया, जिससे महिलाओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया।
संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही यह संगठन महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण जैसे छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ने का भी काम कर रहा है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस शिविर में समिति की लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी, बसंती देवी, चिंता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया। ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है और अब वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रही हैं।
जहानाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस मौके पर अभया ब्रिगेड वाहन को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय तथा उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल विशेष रूप से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। अभया ब्रिगेड वाहन शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त करेगा और मनचलों तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगा। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना सामने आने पर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने कहा कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य उन मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है, जो छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने जाने वाली छात्राओं को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व परेशान करते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि अभया ब्रिगेड टीम उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगी, जहां छात्राओं और महिलाओं की अधिक आवाजाही होती है, जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थल। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अभया ब्रिगेड वाहन के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर निकल सकें।
2 hours and 40 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2