निलंबन के बाद भी अध्यापक पर मेहरबान बना हुआ है महकमा
*अधिवक्ता ऋषभ द्वारा पुनः जिलाधिकारी को दिया गया शिकायती पत्र
मीरजापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में नारायणपुर ब्लॉक का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जांच अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे है, कि आख़िरकार कैसे निलंबित अध्यापक धीरज सिंह जो पिछले १० माह से निलंबित चल रहे होने के बावजूद ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवशंकरी धाम पर सम्बद्ध होकर पूर्व की भांति विभागीय कार्यो को पूर्ण कर रहे है। उनके खिलाफ लगाये गए आरोप की जांच हेतु नियुक्त विभागीय जांच अधिकारी विगत १० माह के बीत जाने के बाद भी जांच आख्या नहीं दे पा रहे है या जांच आख्या प्राप्त होने के बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्यवाही जानबूझ के नहीं की जा रही है। चर्चा है कि इस मामले की लीपापोती करने के बाद उन्हें नारायणपुर ब्लॉक में ही उनके घर के पास किसी स्कूल में तैनाती देने की तैयारी चल रही है। ऐसे में इन सब मामलों को लेकर एक बार पुनः अधिवक्ता ऋषभ सिंह द्वारा जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में अधिवक्ता ने निलंबित अध्यापक द्वारा विद्यालय भवन निर्माण में सरकारी धन के गबन व दुरुपयोग के साथ-साथ उनके द्वारा बनवाये गए भवन की गुणवत्ता ख़राब होने, भवन की नींव बैठ जाने तथा दीवारों में बड़ी बड़ी दरारों के पड़ने के साथ छोटे बच्चों के जिन्दगियों के साथ खिलवाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाये है। अधिवक्ता द्वारा यह भी आरोप लगाया है कि जब त्रिस्तरीय जांच समिति के सामने आरोपी के ऊपर दोष सिद्ध हो चुका है और उसे निलंबित कर दिया गया है उसके बाद भी उसपर ना ही प्राथमिकी दर्ज करके मुक़दमा किया गया ना ही सरकारी धन की वसूली हेतु कोई कार्यवाही की गई, बल्कि इससे उलट उससे विभागीय कार्य लिया जा रहा है। आरोप लगाया है कि आधार बनाने में भी धीरज सिंह द्वारा काफ़ी वित्तीय अनियमितता किया गया है। उनके द्वारा लगभग ५ लाख रुपए की हेराफेरी की गई है। आधार बनाने के सरकारी शुल्क को विभागीय खाते में आंशिक रूप से जमा किया गया है। इस मामले की जांच का भी अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा है कि विभाग के उच्चाधिकारी उनके ऊपर लगातार मेहरबान बने हुए है। आरोपी आज भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबूगिरी का कार्य कर रहा है। उसके द्वारा विभागीय ह्वाट्सऐप ग्रुप में आधिकारिक मैसेज भी लगातार भेजा जाता है। दूसरी ओर शिकायत पत्र पर जिलाधिकारी द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर संबधित अधिकारियों को तलब किया गया है। देखना अब यह है कि क्या कार्रवाई सुनिश्चित होती है।
बीमार, कमजोर पशुओं का समय-समय पर कैम्प लगाकर कराया जाए उनका स्वास्थ्य परीक्षण -मण्डलायुक्त
*मण्डलायुक्त ने मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित किए जा रहे गौवंशो का जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओ को भी पकड़कर गौशाला में रखा जाए तथा उनका भी जियो टैगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशालाओ में पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूषा बैंक बनाते हुए भूषे संग्रहीत किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, गौवंशो को लू न लगे इसका भी उचित प्रबंध किया जाए। बीमार, कमजोर पशुओ का तत्काल उनका नियमानुसार कराया जाए तथा समय-समय पर कैम्प लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर, पशु टीकाकरण आदि का रजिस्टर बनाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि गोचर जमीनो पर गौवंशो हेतु लगाए गए हरे चारे की भी जिये टैगिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि बनकर तैयार हो गए गौ आश्रय स्थलों की हैण्डओवर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बड़े गौ आश्रय स्थलों पर भरण पोषण हेतु कम से कम तीन माह का अतिरिक्त भंडारण रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए उसमें पशुपालन विभाग क मण्डलीय अधिकारी, तीनो जनपदो के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं तीनो जनपदो के सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जोड़ा जाए तथा रोस्टर बनाते हुए उसके अनुसार अधिकारी गौ आश्रय स्थलो का नियमित निरीक्षण करे व निरीक्षण के दौरान यदि कोई पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तीनों जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को ग्रुप में जोड़े व उनके द्वारा किए जा रहे की फोटोग्राफ ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करें। सम्बन्धित जनपद के पशु चिकित्साधिकारी पाई गई कमियों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गौ संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील है अतएव सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करे इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होंगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अपर निदेशक लघु पशु निदेशालय लखनऊ डाॅ संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर निदेशक पशुपालन डाॅ हेमलता शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल एवं तीनो जनपदों मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
देखते ही देखते पूरे ट्रक को आग ने चपेट में ले लिया

लालगंज(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी-रीवा हाईवे के ओवर ब्रिज पर गुरुवार को सुबह छह बजे तुलसी गांव में एक ट्रक में बियरिंग घिसने से आग लग गया। देखते ही देखते पूरे ट्रक को आग ने चपेट में ले लिया और ट्रक धूं-धूं कर जल ने लगा।सूचना पर विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में जुट गई, तब तक ट्रक का काफी हिस्सा जल चुका था। फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ट्रक को अनलोड के बाद क्रेन के सहयोग से जले ट्रक को हाईवे पर से हटाने की व्यवस्था में जुटी रही।

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी गांव के ओवर ब्रिज पर हैदराबाद से वाराणसी गोरखपुर के लिए जा रहे ट्रक में वायरिंग घिसने के कारण आग लग गया और देखते ही देखते पूरा ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए फायर ब्रिगेड बुलाया। हमराहियों के साथ पहुंचे लहंगपुर चौकी प्रभारी  ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।

फायर ब्रिगेड के आने तक ट्रक बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था फिलहाल मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना अंतर्गत रायसेन भीमसेन का ट्रक स्वामी 32 वर्षीय एजाज अहमद  स्वयं ट्रक चला रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक के बेयरिंग घिसने के कारण आग लगी थी। ट्रक पर धान लोड था जिसे वाराणसी और गोरखपुर में अनलोड करना था। आग की चपेट में आने से ट्रक के टायर जल गए बॉडी भी जल गई काफी नुकसान हुआ है। ट्रक पर लोड धान का हिस्सा भी कुछ जल चुका है। फिलहाल दूसरे ट्रक पर धान अनलोड करने के बाद ट्रक को क्रेन के सहयोग से हाईवे से हटाया जा सकेगा। लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि क्रेन की मदद से ट्रक को वहां से हटा कर रास्ता साफ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईवे पर ट्रक खड़ी कर चालक ट्रक स्वामी वहीं पर सो गया था। अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझा दिया गया है।
सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न

मीरजापुर। अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मीरजापुर के तत्वावधान में सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं का विदाई और सम्मान समारोह, पुष्पा बैन्केट लॉन पुलिस लाइन मीरजापुर में सम्पन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के कर कमलों द्वारा जिला की समस्त सेवा निवृत्त, अध्यापिकाओं को बैच अलंकरण, अंग वस्त्र, शील्ड और माल्यार्पण कर सम्मान प्रदान किया गया।

विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के द्वारा सभी सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं को बेसिक विद्यालयों में अब सेवा प्रदान करने के लिए, धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल व महामंत्री नमिता सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनक प्रभा सिंह के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के प्राधिकार पत्रों का वितरण, प्रदेशध्यक्ष सुलोचना मौर्या के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मंजुला देवी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को गति प्रदान करने में, गुंजन, सत्यम्वदा, पूनम, नीता, रितू, मीनू, रागिनी, उषा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Mirzapur: राम नवमी से पहले मीरजापुर नगर में निकली भव्य स्कूटी यात्रा सैकड़ों मातृशक्ति बहनों ने की सहभागिता
संतोष गिरि

मीरजापुर: श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा समिति के द्वारा राम नवमी के पूर्व जनपद में उत्सव का माहौल बनता जा रहा है। इसी क्रम में मीरजापुर नगर के स्टेशन रोड से भव्य स्कूटी यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों माताओं बहनो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह यात्रा रेलवे स्टेशन रोड से प्रारम्भ होकर संगमोहाल, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, घंटाघर, वासलीगंज, बसनई बाजार, मुकेरी बाजार समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय  हो गया।मातृशक्तियों द्वारा फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी है ,भारत की हर एक नारी बनके झाँसी की रानी ,जय भवानी जय श्री राम , राम ने उत्तर दक्षिण जोड़ा भेद भाव को मिटाया ,नारी तु अबला नहीं सबला हो ,वीरांगनाओं का यही संकल्प
राष्ट्र की रक्षा हमारा संकल्प ,घर घर दुर्गावाहिनी घर घर संस्कार ,जय जगदम्मा भवानी ,भारत माता की जय वन्दे मातरम ,गर्व से कहो हम हिन्दू है के नारो का जयघोष
बहनो ने किया। यात्रा के दौरान बहनों ने भारतीय परिधान,  झासी की रानी अन्य राज्यो के परिधान में दिखी।

आम जन मानस द्वारा रास्ते में स्वागत, पुष्प वर्षा आदि की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर प्रान्त सयोजिका दिव्या जी शोभा यात्रा समिति की संरक्षक पूर्व प्राचार्य वीना सिंह  महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, महिला प्रमुख पुनम चौरसिया, सह प्रमुख - सपना सिंह,  सैफाली जैन पूनम केशरी, गुन्जा गुप्ता,  सोनम चतुर्वेदी,  सीमा खत्री,  सारिका मैनी,  सोनी भारती,  सोनम पाण्डेय, ज्योति गुप्ता,  भावना बरनवाल,  सह प्रभारी -संगीता सिंह गहरवार,  रेनू भरतिया,  सिमरन विश्वकर्मा,  किरण जायसवाल,  रेखा गुप्ता,  मनु ऊमर,  प्रीति सोनी,  वंदना गुप्ता,  संजना अग्रवाल,  दीपा गुप्ता के साथ सैकड़ों बहने सम्मिलित हुई।
धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती, निकली पदयात्रा व हुआ पौधारोपण

मड़िहान, मीरजापुर। क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में भारतीय युवा उत्थान समिति के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उपस्थित रहे। साथ ही सम्यक पार्टी प्रयागराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद विश्वकर्मा तथा अपना दल (एस) के एसपी सिंह पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रवीण भाई पटेल और श्रावण कुमार सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जयंती के अवसर पर गोपालपुर से बेदौली तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सम्राट अशोक के विचारों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में भारतीय युवा उत्थान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, मुकेश पटेल, प्रबंधक प्रवीण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. चन्द्राबली पाल, सूचना मंत्री बृजेश गिरी, मंत्री संजय चौहान, संरक्षक सम्बोधन मौर्य, हुसीला प्रसाद सिंह पटेल सहित साहब चौहान, रामलाल मौर्य, सुरेश कोल, राकेश सिंह मौर्य, गणेश मौर्य, रमाशंकर मौर्य, श्रावण कुमार मौर्य, देव कुमार पनिका सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mirzapur : दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए राज्य महिला आयोग और सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की लगाई गुहार

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 15 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई नही होने पर गुरुवार को राज्य महिला आयोग व सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 11 मार्च की रात आठ बजे के करीब घर से बाहर सीवान की ओर शौच के लिए जा रही थी कि रास्ते में सूनसान देखकर गांव निवासी युवक गलत नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया।

विरोध करने पर जमीन पर पटककर अश्लील हरकत करने लगा और जबरन दुष्कर्म किया। शोरगुल मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पहले आरोपित फोन पर अश्लील बातें करता था जिसका विरोध करने पर मुझे अकेली देखकर मेरे साथ बलात्कार किया। युवक मनबढ़ और सरहंग किस्म का व्यक्ति है। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही की गई है। जबकि इस संबंध में एसपी व डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगा चुकी हूं।ड्रमंडगंज थाने का कई बार चक्कर लगा चुकी लेकिन पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई नही की।

मनबढ़ युवक घिनौनी हरकत करने के बाद खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सूदखोर की दबंगई: दुकान में घुसकर मारपीट और लूट का वीडियो वायरल

मड़िहान, मीरजापुर। गरीबी और मजबूरी में लिया गया कर्ज़ कब किसकी ज़िंदगी को नर्क बना देता है, इसका जीता जागता उदाहरण रजौहा कस्बे में देखने को मिला, जहां एक सूदखोर की दबंगई ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जबरन वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़ित दुकानदार सतीश मोदनवाल की आंखों में डर और बेबसी साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मजबूरी में उन्होंने सुगापाख गांव निवासी रामू पंडा से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। लेकिन यह कर्ज धीरे-धीरे एक ऐसे जाल में बदल गया, जिससे निकलना नामुमकिन हो गया। पैसे चुका दिए, फिर भी नहीं छूटा पीछा। सतीश का कहना है कि उन्होंने मूल रकम चुका दी थी, लेकिन सूदखोर ने चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर रकम को कई गुना बढ़ा दिया। हर दिन नई मांग, हर दिन नया दबाव यह सिलसिला लगातार चलता रहा। वो रोज आता था और दिन भर की बिक्री जबरन उठा ले जाता। हम चुप रहते। सोमवार की शाम सूदखोर फिर दुकान पर पहुंचा और संदूक से दिन भर की कमाई निकालकर चला गया। लेकिन हद तो तब हो गई जब मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ फिर दुकान पर आ धमका। दुकान में घुसकर जबरन पैसे निकालने लगा, विरोध करने पर सतीश के साथ बेरहमी से मारपीट की साथ ही दुकान का काउंटर तोड़ डाला, जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि सूदखोरी का यह धंधा लंबे समय से गरीबों का शोषण कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात कालीखोह मन्दिर जाकर माता काली जी, अष्टभुजा मन्दिर पहुंचकर माता अष्टभुजा देवी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया व देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। दर्शनोपरान्त उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित पत्रकार बंधुओ से वार्ता के दौरान कहा कि आज मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी देवी ने जो दर्शन देकर अपना आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं।

कहा पूरे प्रदेशवासियों के खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य, उनके प्रगति के लिए मां के चरणों में प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि नव संवतसर शुरू हुआ है रामनवमी भी आने वाली है भगवान रामलला का भव्य मन्दिर व काशी विश्वनाथ मन्दिर का भव्य मन्दिर बना, तो वहीं विन्ध्याचल मां का धाम भी भव्य कारीडोर के रूप में बनकर तैयार होने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गर्व  की बात है, इसके कारण निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। यह मां की महिमा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश में हर प्रकार से सरकार, पार्टी व हमारे प्रदेश वासियो के लिए शूभ हो यही मां के चरणो की विनती कर कामना की।

उप मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा तकरीबन 2 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे जहां पर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धरमजीत सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियो ने उप मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर हेलीपैड पर स्वागत व अभिनन्दन किया।
विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

मीरजापुर। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी का इलाज संभव है, बस समय पर जांच और पूरा इलाज जरूरी है संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चुनार स्थित एक शिक्षण संस्थान में टीबी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में टीबी के प्रति आम जनमानस के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा संभावित टीबी मरीज को समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व को समझाना रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आए सतीश शंकर यादव जिला समन्वयक, टीबी विभाग ने कहा कि 24 मार्च 1882 में जर्मनी के राबर्ट कांख नामक वैज्ञानिक द्वारा टीबी के वैक्टिरिया का खोज किया गया था‌ जिनके याद में लोगों को टीबी के जागरूकता में सहयोग हेतु हर वर्ष उक्त आयोजन किया जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों एवं सरकारी स्तर से प्रदान की जा रही सभी नि:शुल्क सुविधाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अनुरोध किया कि आप सभी भी अपने स्तर से देश हित में समाज में  लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए मरीजों के सहयोग में आगे आने का सराहनीय प्रयास करें।