सविमं स्कूल सिंदरी के प्राचार्य आवास में छत से गिरने पर रमेश हुआ था घायल, इलाज के दौरान मौत

स्कूल प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच प्रशासन की मौजूदगी में वार्ता संपन्न
सिंदरी । सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रमेश बाउरी का ईलाज के दौरान शुक्रवार को देर रात धनबाद के अशर्फी अस्पताल में मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर रख कर मुआवजा और नियोजन की मांग की। अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के जिला महासचिव समीर बाउरी ने मृतक के परिजन को 25 लाख रुपए का मुआवजा, इकलौते पुत्र विशेष बाउरी के पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था, मृतक की पत्नी ममता बाउरी को स्थायी नियोजन देने की मांग कर रहे थे।
मृतक रमेश बाउरी, बाउरी टोला राजा बस्ती में रहता था। तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण 10 अप्रैल को सिंदरी में दर्जनों पेड़ गिर गए थे। प्राचार्य सुनील कुमार पाठक के आवास के वन -122 के छत पर भी पेड गिर गया था। प्राचार्य ने 11 अप्रैल को छत पर गिरे पेड को हटाने के लिए रमेश को अपने घर भेजा था।
घटना के संबंध में प्राचार्य ने बताया कि इसी दौरान रमेश का पैर फीसल जाने के कारण वह छत से नीचे गिर गया। गिरने के कारण रमेश गंभीर रुप से घायल हो गया था। तत्काल उसके परिजनों की इच्छा पर उसे ईलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया था। शुक्रवार को देर रात ईलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद लगभग शनिवार को 1.30 बजे रमेश का शव विद्यालय भवन के बाहर रखा गया था। 5 घंटे बीतने के बाद भी विधालय भवन पर विद्यालय समिति से कोई नहीं आया है।

पत्नी को नियोजन, पुत्र को बारहवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा पर बनी सहमति
लगभग 5 घंटे के खामोशी के बाद सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार की मध्यस्थता में सिंदरी थाना में मुआवजा, नियोजन और पुत्र की शिक्षा को लेकर सभी पक्षों की बैठक में सहमति बनी। मृतक रमेश बाउरी के पत्नी ममता देवी को ई पी एफ, ई एस आई सी एवं ग्रेजुएटी के भुगतान पर सहमति बनी। रमेश की पत्नी ममता देवी को शनिवार से विद्यालय में स्थायी नियोजन और पुत्र विशेष बाउरी को प्लस टू तक की निशुल्क शिक्षा देने पर सहमति पत्र मृतक की पत्नी को सौंप दिया गया है और दाह-संस्कार के लिए 10 हजार रुपए तत्काल तथा सोमवार को 30 हजार रुपए के भुगतान स्कूल प्रबंधन की ओर से किया जाएगा। बैठक में अंचल कर्मचारी विनोद कुमार सिंह, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य भाष्कर झा, शिक्षक भगवान सिंह, अखिल भारतीय बाउरी कल्याण समाज जिलाध्यक्ष तपन बाउरी, महासचिव समीर बाउरी, मृतक की पत्नी ममता देवी, झामुमो नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, अशोक महतो, मलय चंद्र महतो, गंभीर बाउरी, गोपाल महतो शामिल थे।
1 hour and 58 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k