मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरहुल महोत्सव के अवसर पर सिरम टोली स्थित सरना स्थल पर की पूजा-अर्चना ,
रांची, 21 मार्च 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज सिरम टोली स्थित सरना स्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।
![]()
![]()
सरहुल महोत्सव झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। राज्य सरकार आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
![]()
![]()
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा, "सरहुल महोत्सव हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और इसके संरक्षण का संदेश देता है।"
![]()
सरहुल की पारम्परिक रीति-रिवाज के तहत पूजन कार्य पाहन ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) का फूल खोंसकर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। यह परंपरा प्रकृति एवं मानव के गहरे संबंध का प्रतीक मानी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रकृति से ही मनुष्य की यात्रा शुरू होती और उसी में समाहित होती है। आज प्रकृति के उपासक के रूप में इसे सजाना-संवारना और इसको अपने साथ जोड़े रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है।"
![]()
सरहुल महोत्सव के अवसर पर राज्य सरकार ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



















1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k