सरदार पतविन्दर सिंह ने 'धुरंधर 2 फिल्म' पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस-आहत करने के आरोप लगाए।

तत्काल सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगे और ऐसे दृश्यों को फिल्म,पोस्टर और ट्रेलर से तुरंत हटाया जाए।

फिल्म में सिख किरदार द्वारा धूम्रपान किया जा रहा है

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' (जिसे 'धुरंधर द रिवेंज' भी कहा जा रहा है) फिल्म 'धुरंधर 2' को तत्काल रोक लगाई जाएl19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि फिल्म में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा जा रहा है l फिल्म में

सिख किरदार द्वारा धूम्रपान किया जा रहा है फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख किरदार (जसकीरत सिंह रंगी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें धूम्रपान (सिगरेट पीते हुए) करते हुए दिखाया गया है।जो धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान पूरी तरह से वर्जित है। सिखों के लिए यह एक अत्यंत पवित्र और कड़ाई से पालन किए जाने वाले नियम के खिलाफ है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि अपमानजनक चित्रण पगड़ी पहने हुए एक सिख पात्र को धूम्रपान करते हुए दिखाना सिख धर्म के सिद्धांतों का अपमान है और यह धार्मिक रूप से असंवेदनशील है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि तत्काल सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगे और ऐसे दृश्यों को फिल्म,पोस्टर और ट्रेलर से तुरंत हटाया जाए।

पुलिस प्रशासन व डीसीपीसी की कड़ी सुरक्षा में कोरांव पुलिस रमजान के पर्व पर ईद उल फितर कि नमाज बड़े हर्षोल्लास के साथ अदा की गई

विश्वनाथ प्रताप सिंह

कोरांव प्रयागराज । तहसील कोराव अंतर्गत आज दिनांक 21मार्च सन 2026 को रमजान के पावन पर्व ईद उल फितर कि नमाज बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी पवन कुमार चतुर्वेदी राजेश पांडे हरिशंकर मिश्रा इत्यादि क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने नमाज समाप्त होने के बाद लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की उत्तर प्रदेश चेयरमैन श्री कमलेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में तथा एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पुलिस बल के साथ जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा जी आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में यातायात सुगम बनाने हेतु मस्जिदों पर ड्यूटी के लिए उपस्थित रहे जिसमें सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम संयुक्त सचिव संगम लाल जाय सवाल क्षेत्र प्रभारी चिदानंद चंद्र प्रकाश सिंह संतोष कुमार जायसवाल रागनी मिश्रा सुदीप कुमार चंद्रमा प्रसाद राकेश कुमार केसरी विवेक कुमार कृष्ण लाल रामानुज एहसान अहमद एस आई गिरीश चंद्र राय एस आई मोनीस आलम एस आई निहाल गुप्ता एस आई कृष्णा सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।

आइडियल पत्रकार संगठन के तत्वाधान में एक विशाल पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। समारोह का आयोजन बिहार प्रदेश के आरा जिले में दिनांक 22 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के अतिरिक्त आरा जिले के सभी विधानसभाओं के विधानसभा सदस्य (MLA) उपस्थित होंगे l इस कार्यक्रम की संयोजक एवं आयोजक बिहार प्रदेश की अध्यक्ष, एवं अटल दुर्गा वाहिनी की संस्थापिका तथा हमारी बड़ी बहन श्रीमती सीमा तिवारी जी होगी l इस कार्यक्रम में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री श्रवण यदु डा राम जी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवम प्रयागराज जिला मीडिया प्रभारी श्री जय शंकर भास्कर , राष्ट्रीय सचिव श्री दिनेश तिवारी, सहित अनेक राष्ट्रीय एवं कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा करेंगे।

शाजी का पूरा ईदगाह में शांतिपूर्ण नमाज, यूथ टीम ने दी बधाई

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।नैनी थाना एडीए शाजी का पूरा ईदगाह में आज शनिवार को ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सेवा में यूथ टीम पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग में उपस्थित रही और नमाज पढ़ने आए लोगों को अंगवस्त्र व फोटो चिन्ह देकर ईद की बधाई दी।नैनी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एडीए चौकी प्रभारी अमित कुमार व उनकी पुलिस टीम तैनात रहीं। जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर यूथ टीम प्रभारी मनीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय कमेटी प्रभारी विमल सक्सेना, रमेश लाल श्रीवास्तव, बृजेश मौर्य, दिग्विजय सिंह, शिव प्रताप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रोहित सिंह, अश्वनी कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद समीर, मोहम्मद शनवर व मोहम्मद इमरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण में सहयोग के लिए मौजूद रहे।

यूथ टीम ने सभी को बधाई संदेश देकर साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया।

रमजान के पर्व पर आखिरी अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर के कोराव तहसील अन्तर्गत आज दिनांक 20मार्च सन 2026 को रमजान के पावन पर्व आखिरी अलविदा की अंतिम नमाज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें  उत्तर प्रदेश चेयरमैन कमलेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में तथा एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पुलिस बल के साथ जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेन्द्रदेव मिश्र के नेतृत्व में यातायात सुगम बनाने हेतु मस्जिदों पर ड्यूटी के लिए उपस्थित रहे जिसमें सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम संयुक्त सचिव संगम लाल जाय सवाल क्षेत्र प्रभारी  चिदानन्द चन्द्र प्रकाश सिंह संतोष कुमार जायसवाल रागनी मिश्रा रमाकांत सिंह राहुल बिन्द अवनीश नारायण  राकेश कुमार केसरी  विवेक कुमार कृष्ण लाल एस आई मोनीस आलम एस आई निहाल गुप्ता एस आई कृष्णा सोनी  इत्यादि उपस्थित रहे।
एक साल से परेशान बुजुर्ग महिला को मिली राहत,SRN में दूरबीन से हुआ सफल ऑपरेशन।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।झूंसी क्षेत्र की 67 वर्षीय महिला पिछले लगभग एक वर्ष से भोजन के बाद भारीपन बार-बार कच्ची डकार उल्टी गले में जलन और भोजन के मुंह में वापस आने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थी।इन लक्षणों के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था और दवाइयों से केवल अस्थायी राहत मिल पा रही थी।लगातार परेशानी के बाद मरीज ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (SRN) में परामर्श लिया।यहां एंडोस्कोपी सहित विस्तृत जांच में उन्हें हायटल हर्निया नामक बीमारी का पता चला।इस स्थिति में पेट का ऊपरी हिस्सा अपनी जगह से खिसककर छाती में चला जाता है,जिससे एसिड रिफ्लक्स और अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं।हायटल हर्निया का प्रारंभिक उपचार दवाइयो और जीवनशैली में बदलाव से किया जाता है, लेकिन जब इनसे आराम नहीं मिलता और मरीज की दिनचर्या प्रभावित होने लगती है, तब सर्जरी आवश्यक हो जाती है।इस केस को और जटिल बनाता था मरीज का पूर्व चिकित्सा इतिहास।उन्हें पहले थायरॉयडेक्टॉमी हिस्टेरेक्टॉमी और रेक्टल प्रोलैप्स की सर्जरी हो चुकी थी जिससे पेट के अंदर चिपकाव(एड्हीजन) होने की संभावना अधिक थी। ऐसे में ऑपरेशन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो जाता है।इन सभी परिस्थितियो को ध्यान में रखते हुए सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने सावधानीपूर्वक योजना बनाकर मरीज का सफलतापूर्वक लैप्रोस्कोपिक फंडोप्लिकेशन ऑपरेशन किया।टीम में डॉ.तरुण कालरा डॉ.निशांत शुक्ला डॉ.हर्षित शर्मा डॉ. सृष्टि सिकदर और डॉ.सौरभ मिश्रा शामिल रहे।निश्चेतना विभाग से डॉ.शिवेन्दु ओझा और डॉ. साक्षी सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. पल्लवी सूद एवं डॉ.उत्कर्ष मजूमदार ने सहयोग किया। ऑपरेशन थिएटर में प्रमिला राय दिनेश फ़ैयाज़ एवं अन्य कर्मचारियो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यह एक आधुनिक मिनिमली इनवेसिव सर्जरी है जिसमें छोटे चीरे के माध्यम से पेट के ऊपरी हिस्से को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि एसिड रिफ्लक्स रुक जाए।ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक रही और उल्टी रिगर्जिटेशन व गले की जलन जैसी समस्याओ में स्पष्ट सुधार के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई।पहले इस प्रकार की सर्जरी के लिए मरीजों को लखनऊ वाराणसी या दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा प्रयागराज में ही उपलब्ध हो गई है।डॉ.वैभव श्रीवास्तव ने आम जनता से अपील की है कि लंबे समय तक सीने या गले में जलन खट्टी डकार या भोजन का बार-बार ऊपर आना जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उचित उपचार से हायटल हर्निया जैसी बीमारी का सफल इलाज संभव है।डॉ.वैभव श्रीवास्तव ने आगे बताया कि हायटल हर्निया के जटिल मामलों में भी यदि सही समय पर पहचान और उचित योजना के साथ उपचार किया जाए, तो लैप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा सुरक्षित और स्थायी समाधान संभव है।आधुनिक तकनीकों के उपयोग से मरीज को कम दर्द शीघ्र रिकवरी और बेहतर जीवन गुणवत्ता मिलती है।
मां भगवती की आस्था में डूबी संगम नगरी, नवरात्र में व्रती साधकों को क्रोध व लोभ से बचना चाहिए

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । मां भगवती की आराधना, साधना और उपासना का महापर्व वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है। मठ-मंदिरों व घराें में कलश स्थापना करके सनातन धर्मावलंबियों नौ दिवसीय व्रत, अनुष्ठान आरंभ किया। देवी मंदिर मां ललिता देवी, मां कल्याणी देवी व मां आलोपशंकरी में दर्शन-पूजन को भीड़ जुटी। नवरात्र का पर्व नौ दिवसीय होगा।

श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी 27 मार्च को

प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर 27 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन व्रत की पूर्णाहुति होगी। नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती का आगमन पालकी पर हुआ। प्रस्थान भी मइया पालकी पर करेंगी, जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इसके साथ रौद्र नामक नवसंवत्सर भी शुरू हुआ।

हवन के साथ पूर्णांहुति 27 को

Chaitra Navratri 2026 ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार 19 मार्च को प्रतिपदा का मान दिनभर रहेगा। मां भगवती का आगमन व प्रस्थान पालकी पर होना अत्यंत शुभ है। हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति 27 मार्च को दोपहर 12.27 तक होगी।

नवरात्र व्रत का पारण 28 को : ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे

ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार प्रथम और अंतिम व्रत करने वाले साधक अंतिम नवरात्र का व्रत महाअष्टमी तिथि में 26 मार्च को करेंगे और 27 मार्च को पारण करेंगे। महानवमी का व्रत 27 मार्च को रखा जाएगा। पाठ तथा हवन की पूर्णांहुति उसी दिन दोपहर में 12.30 बजे तक कर लेनी होगी। व्रत का पारण अगले दिन 28 की सुबह 10.30 बजे तक किया जा सकेगा।

दीन-दुखियों की करें सेवा : आचार्य विद्याकांत

पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार नवरात्र का व्रत रखकर साधना करने वालों के अंदर व्याप्त काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार जैसे शत्रुओं का शमन करके मां भगवती उन्हें वैभव, यश-कीर्त प्रदान करती हैं। घट (कलश) की स्थापना करके मां के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया जाएगा। मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करके मइया की स्तुति की जाएगी। मां भगवती निष्काम भाव, पवित्र तन व मन से करनी चाहिए। व्रती साधक को क्रोध व लोभ नहीं करना चाहिए। उन्हें कन्या, माता, पिता और ब्राह्मणों का सम्मान करते हुए दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए।

पुलिस चौकी के पास गांजे का खुला खेल, वीडियो वायरल के बाद भी कार्रवाई नहीं — आखिर किसके संरक्षण में चल रहा नशे का नेटवर्क?

नैनी में बेखौफ नशा कारोबार! चौकी से चंद कदम दूर बिक्री, सवालों के घेरे में पुलिस- प्रशासन, मास्टरमाइंड कौन?

सेविश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामा-भांजा पुलिस चौकी के समीप खुलेआम गांजा बिक्री का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चौकी से कुछ ही दूरी पर बेखौफ तरीके से गांजे की खरीद-फरोख्त की जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जब चौकी के पास ही इस तरह नशे का कारोबार चल रहा है, तो इससे साफ जाहिर होता है कि या तो जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर जानकारी होने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। दोनों ही स्थिति कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सूत्रों की मानें तो यह कोई एक-दो दिन का मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा नेटवर्क बताया जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतना बड़ा नशे का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है और इसका मास्टरमाइंड कौन है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच केवल चौकी स्तर पर नहीं, बल्कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में कराई जाए। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इस मामले में चौकी प्रभारी, थाना स्तर के अधिकारी और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अफसरों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यदि चौकी से चंद कदम दूर खुलेआम गांजा बिक रहा था, तो क्या चौकी प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं थी? अगर जानकारी थी, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रही गतिविधियों के बाद भी प्रशासन की चुप्पी कई संदेह पैदा कर रही है। क्या अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं दिया, या फिर किसी दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए थाना नैनी पुलिस, चौकी स्टाफ, संबंधित बीट सिपाहियों और नशा कारोबार से जुड़े संभावित गिरोह की भूमिका की हर एंगल से जांच की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि आखिर इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है, जो इतने दिनों से पुलिस चौकी के पास ही नशे का कारोबार चलवा रहा था। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और बड़े स्तर पर शिकायत की जाएगी।

घूरपुर प्रकरण: झूठी खबर, प्रमाण की मांग और सूत्र के नाम पर खेल ? तथाकथित पत्रकारों की भूमिका पर उठे सवाल

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,घूरपुर थाना क्षेत्र से संबंधित एक समाचार सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसमें पुलिस पर रुपए की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया गया। मामले की पड़ताल करने पर यह खबर बिना प्रमाण, बिना साक्ष्य और केवल “सूत्र” के हवाले से चलाई गई प्रतीत हो रही है, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार युवक-युवती के घर से जाने के मामले में पुलिस द्वारा सामान्य पूछताछ की गई थी, लेकिन इसे तोड़-मरोड़ कर रिश्वत मांगने जैसी बात लिख दी गई। थाना स्तर से मिली जानकारी में एक लाख रुपये मांगने जैसी बात पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताई गई है। सबसे हैरानी की बात यह सामने आई कि खबर चलने के बाद ही तथाकथित से पत्रकार पूछा जाने लगा कि कोई प्रमाण है क्या? अब सवाल उठता है कि जब प्रमाण ही नहीं था तो खबर किस आधार पर चलाई गई? स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एक तथाकथित पत्रकार खबर चलाता है और दूसरा पत्रकार प्रमाण मांगता है, यह स्थिति अपने आप में बड़ी विसंगति पैदा करती है। लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यह सब आपसी मिलीभगत का हिस्सा हो, पहले पुलिस प्रशासन को टारगेट करो, फिर प्रमाण के नाम पर दबाव बनाओ और बाद में समझौते या वसूली की जमीन तैयार करो। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यह भी उठ रहा है कि हर बार खबर के अंत में “सूत्र” लिख दिया जाता है, लेकिन आखिर यह सूत्र है कौन? यदि कोई गंभीर आरोप लगाया जा रहा है तो उसका स्पष्ट आधार भी होना चाहिए। बिना नाम, बिना साक्ष्य और बिना जिम्मेदारी के खबर चलाना पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि किसी के पास वास्तविक प्रमाण है तो उसे सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष ग्रूपो मे प्रस्तुत करना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबर चलाकर पुलिस प्रशासन की छवि खराब करने का प्रयास करना चाहिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि झूठी, भ्रामक और बिना साक्ष्य के खबरें फैलाने वालों की भी जांच कराई जा सकती है, और यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में दबाव बनाने या लाभ लेने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई संभव है।

हिंदू नववर्ष पर मेजा में ऐतिहासिक शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

पटपरिया महादेव मंदिर से निकली भव्य यात्रा, सुजनी चौराहा तक उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने संभाली कमान

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचायत सुजनी क्षेत्र में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पटपरिया महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई यह विशाल शोभायात्रा पालपट्टी होते हुए सुजनी चौराहा तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव और भारत माता के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, भगवा ध्वजों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतीक सिंह, अमित तिवारी, राज पाण्डेय, संजय पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, रोहन सोनी, अरविंद सोनी, श्लोक चौहान, अभी सिंह, सुन्दरम पाण्डेय, वीरू सिंह सहित कई युवाओं ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। पूरे मार्ग में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। शोभायात्रा के समापन पर सभी ने हिंदू नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए समाज में एकता, संस्कृति और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने इसे वर्षों में हुई सबसे बड़ी शोभायात्राओं में से एक बताया।