मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
![]()
31 मई तक पूरा करें विश्वविद्यालय का निर्माण -मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
ऐसा पाठ्यक्रम चलाएं, जो मीरजापुर-सोनभद्र समेत आसपास के युवाओं के लिए रोजगारपरक, नवाचार व कौशलयुक्त हो -योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने विश्वविद्यालय परिसर में लगाया मौलिश्री का पौधा, वर्षाकाल में वन विभाग के साथ वृहद पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश
मीरजापुर। 17 मार्च 2026- प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में मौलिश्री का पौधा रोपित किया और विश्वविद्यालय के अकादमिक व प्रशासनिक ब्लॉक का निरीक्षण भी किया।मुख्यमंत्री ने 31 मई तक विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा करने, विश्वविद्यालय के अंदर सड़कों का निर्माण करने और परिसर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता और समयबद्धता का हर हाल में पालन होना चाहिए।
ऐसा पाठ्यक्रम चलाएं, जो युवाओं को कौशल विकास के साथ ही रोजगार से भी जोड़े
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा कि यहां ऐसा पाठ्यक्रम चलाएं, जो युवाओं को कौशल विकास के साथ ही रोजगार से भी जोड़े। इसका लाभ मीरजापुर, सोनभद्र समेत आसपास के युवाओं को प्राप्त हो। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजा है। मुख्यमंत्री ने शासन स्तर से इस पर कार्यवाही का निर्देश दिया।
निर्माण कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अकादमिक व प्रशासनिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी को समयबद्धता व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है। हमारी सरकार ने मां विंध्यवासिनी के नाम पर मीरजापुर के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय देकर बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया है। इसके निर्माण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वर्षाकाल में वन विभाग से समन्वय स्थापित कर वृहद पौधरोपण अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रांगण में मौलिश्री का पौधा रोपा और विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी वर्षाकाल में वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए बड़ी संख्या में पौधे प्राप्त करें। शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों को साथ लेकर विश्वविद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन से हरियाली बढ़ाने को कहा।
मुख्यमंत्री के आगमन पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल, प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) महेंद्र अग्रवाल, आयुक्त मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वित्त अधिकारी गिरीश कुमार, कुलसचिव श्री राम नारायण, परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील कुमार सरोज आदि उपस्थित रहें।


31 मई तक पूरा करें विश्वविद्यालय का निर्माण -मुख्यमंत्री

विरासत के साथ विकास और आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच पर आगे बढ़ रहा देश: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री
मिर्जापुर। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रमोद कुमार सुमन का सोमवार 9 मार्च को उनके आवास गफूर खां की गली वासलीगंज में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह लम्बे समय से बीमार थे। पिछले दिनों उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। काव्य की उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिलते रहे हैं। उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग कर लोगों को हमेशा प्रोत्साहित किया। उनके निधन पर लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। अनेक लोग उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर पहुँचे। बहुत से लोग उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री भोलानाथ कुशवाहा, आनंद अमित, केदारनाथ सविता, सलिल पांडेय, लाल ब्रत सिंह सुगम, जफर मिर्जापुरी, डॉ अनुज प्रताप सिंह , वृजदेव पांडेय, प्रो रेनूरानी सिंह,गणेश गंभीर, अरविंद अवस्थी, लल्लू तिवारी, मुहिब मिर्जापुरी, हसन जौनपुरी, डॉ अनुराधा ओस, खुर्शीद भारती, इम्तियाज अहमद गुमनाम, नंदिनी वर्मा, हेलाल मिर्जापुरी, इरफान कुरैशी, पूजा यादव, अनिल यादव, गफ्फार नियाजी, रवींद्र कुमार पांडेय, हौसला प्रसाद मिश्र, अमर नाथ सिंह, सारिका चौरसिया,सुधा सिंह , आनंद केसरी, प्रमोद चंद गुप्त, नंदलाल सिंह, इला जायसवाल, कुल भूषण पाठक आदि प्रमुख हैं।
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अन्तर्गत महुअट गांव स्थित एच पी पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर हाईवे के पटरी पर खडी अज्ञात वाहन में पिछे से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय अपने भाई संदीप पांडेय को बाइक से मध्यप्रदेश के हनुमना बाजार छोड़ने गए थे। दोपहर में घर वापस लौटते समय जैसे ही मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महुअट गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो हाईवे के पटरी पर खडी अज्ञात वाहन के पिछे से टकरा गये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला।राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार ने घटना की जांच करते हुए परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रोते-बिलखते हुए पहुंचे परिजन मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव को घर उठा ले गए। मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक को सात माह का एक पुत्र है। पत्नी ज्योति पति की मौत की खबर पाते ही रोते हुए बेसुध हो गई। घटना से गांव में होली खुशियां मातम पसर गई।चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक में पीछे से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है जांच कर कार्यवाही की जाएगी
*टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का फूंटा आक्रोश
2 hours and 4 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k