आस्था और व्यवस्था, विरासत और विकास के साथ वेटिकन-रोम और येरुशलम से बेहतर बन रहा विंध्याचल धाम:मंत्री श्री ए.के. शर्मा
![]()
विरासत के साथ विकास और आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच पर आगे बढ़ रहा देश: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मिर्जापुर में लगभग 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मिर्जापुर।14 मार्च 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मिर्जापुर के अष्टभुजा गेस्ट हाउस परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर में जोनल ऑफिस का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसी दृष्टि से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने वेटिकन सिटी और रोम जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक शहरों को भी देखा है। अपने अनुभव के आधार पर वे कह सकते हैं कि विंध्याचल धाम का विकास जिस प्रकार से हो रहा है, वह इन स्थानों से भी बेहतर और भव्य रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाराणसी अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर और आधारभूत ढांचे का जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है और अपना विंध्याचल धाम किसी से कम नहीं है।
उन्होंने बताया कि चौबे घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और घंटाघर क्षेत्र में पक्के घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मड़िहान तहसील में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हो गया है, जो उत्तर प्रदेश का चौथा 765 केवीए उपकेंद्र होगा। इसके अलावा विंध्याचल विद्युत उपकेंद्र में एक अतिरिक्त 5 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई है तथा 30 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


विरासत के साथ विकास और आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच पर आगे बढ़ रहा देश: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

मिर्जापुर। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रमोद कुमार सुमन का सोमवार 9 मार्च को उनके आवास गफूर खां की गली वासलीगंज में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह लम्बे समय से बीमार थे। पिछले दिनों उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। काव्य की उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिलते रहे हैं। उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग कर लोगों को हमेशा प्रोत्साहित किया। उनके निधन पर लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। अनेक लोग उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर पहुँचे। बहुत से लोग उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री भोलानाथ कुशवाहा, आनंद अमित, केदारनाथ सविता, सलिल पांडेय, लाल ब्रत सिंह सुगम, जफर मिर्जापुरी, डॉ अनुज प्रताप सिंह , वृजदेव पांडेय, प्रो रेनूरानी सिंह,गणेश गंभीर, अरविंद अवस्थी, लल्लू तिवारी, मुहिब मिर्जापुरी, हसन जौनपुरी, डॉ अनुराधा ओस, खुर्शीद भारती, इम्तियाज अहमद गुमनाम, नंदिनी वर्मा, हेलाल मिर्जापुरी, इरफान कुरैशी, पूजा यादव, अनिल यादव, गफ्फार नियाजी, रवींद्र कुमार पांडेय, हौसला प्रसाद मिश्र, अमर नाथ सिंह, सारिका चौरसिया,सुधा सिंह , आनंद केसरी, प्रमोद चंद गुप्त, नंदलाल सिंह, इला जायसवाल, कुल भूषण पाठक आदि प्रमुख हैं।
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अन्तर्गत महुअट गांव स्थित एच पी पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर हाईवे के पटरी पर खडी अज्ञात वाहन में पिछे से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय अपने भाई संदीप पांडेय को बाइक से मध्यप्रदेश के हनुमना बाजार छोड़ने गए थे। दोपहर में घर वापस लौटते समय जैसे ही मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महुअट गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो हाईवे के पटरी पर खडी अज्ञात वाहन के पिछे से टकरा गये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला।राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार ने घटना की जांच करते हुए परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रोते-बिलखते हुए पहुंचे परिजन मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव को घर उठा ले गए। मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक को सात माह का एक पुत्र है। पत्नी ज्योति पति की मौत की खबर पाते ही रोते हुए बेसुध हो गई। घटना से गांव में होली खुशियां मातम पसर गई।चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक में पीछे से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है जांच कर कार्यवाही की जाएगी
*टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का फूंटा आक्रोश
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रविवार की रात अडानी पावर प्लांट की बस में सवार कार्यदाई संस्था पावर मेक के कर्मचारी की कंपनी की बस के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सीएचसी मड़िहान में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर किया रेफर हुई मौत। क्षेत्र के ददरी कला स्थित सोलह सौ मेगा वाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में झारखंड निवासी देवेंद्र का 40 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कार्यदाई संस्था पावरमेक में कर्मचारी था। कम्पनी द्वारा कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए बस लगाई गई थी, प्रतिदिन की भांति रविवार की रात कार्यस्थल से भी कर्मचारियों को लेकर बस मड़िहान बाजार आ रही थी बस में सवार सुरेन्द्र बस की गेट पर खड़ा था मड़िहान बाजार में सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे में अचानक बस का पहिया पड़ने से बस उछल गई जिससे गेट के पास खड़ा सुरेन्द्र बस के पहिया के नीचे आ गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया बस में सवार अन्य कर्मचारीयों की मदद से सीएचसी मड़िहान लाया गया जहां चिकित्सक राधेश्याम वर्मा ने प्रथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया दुर्घटना की खबर लगते पावर प्लांट के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और निजीवाहन से ट्रामा सेंटर ले गए अस्पताल पहुंचते ही सुरेन्द्र की मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि पावर मेक के कर्मचारी की मौत हुई है।
2 hours and 7 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k