आस्था और व्यवस्था, विरासत और विकास के साथ वेटिकन-रोम और येरुशलम से बेहतर बन रहा विंध्याचल धाम:मंत्री श्री ए.के. शर्मा
विरासत के साथ विकास और आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच पर आगे बढ़ रहा देश: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मिर्जापुर में लगभग 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण



मिर्जापुर।14 मार्च 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मिर्जापुर के अष्टभुजा गेस्ट हाउस परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर में जोनल ऑफिस का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसी दृष्टि से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने वेटिकन सिटी और रोम जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक शहरों को भी देखा है। अपने अनुभव के आधार पर वे कह सकते हैं कि विंध्याचल धाम का विकास जिस प्रकार से हो रहा है, वह इन स्थानों से भी बेहतर और भव्य रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाराणसी अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर और आधारभूत ढांचे का जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है और अपना विंध्याचल धाम किसी से कम नहीं है।

उन्होंने बताया कि चौबे घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और घंटाघर क्षेत्र में पक्के घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मड़िहान तहसील में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हो गया है, जो उत्तर प्रदेश का चौथा 765 केवीए उपकेंद्र होगा। इसके अलावा विंध्याचल विद्युत उपकेंद्र में एक अतिरिक्त 5 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई है तथा 30 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक  रत्नाकर मिश्र, विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष  सोहन श्रीमाली, जिला अध्यक्ष  लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद कुमार सुमन का निधन नगर के कवियों-शायरों में शोक की लहर
   मिर्जापुर। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं  पूर्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रमोद कुमार सुमन का सोमवार 9 मार्च को उनके आवास गफूर खां की गली वासलीगंज में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह लम्बे समय से बीमार थे। पिछले दिनों उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। काव्य की उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिलते रहे हैं। उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग कर  लोगों को हमेशा प्रोत्साहित किया। उनके निधन पर लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। अनेक लोग उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर पहुँचे। बहुत से लोग उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री भोलानाथ कुशवाहा, आनंद अमित, केदारनाथ सविता, सलिल पांडेय, लाल ब्रत सिंह सुगम, जफर मिर्जापुरी, डॉ अनुज प्रताप सिंह , वृजदेव पांडेय, प्रो रेनूरानी सिंह,गणेश गंभीर, अरविंद अवस्थी, लल्लू तिवारी, मुहिब मिर्जापुरी, हसन जौनपुरी, डॉ अनुराधा ओस, खुर्शीद भारती, इम्तियाज अहमद गुमनाम, नंदिनी वर्मा, हेलाल मिर्जापुरी, इरफान कुरैशी, पूजा यादव, अनिल यादव, गफ्फार नियाजी, रवींद्र कुमार पांडेय, हौसला प्रसाद मिश्र, अमर नाथ सिंह, सारिका चौरसिया,सुधा सिंह , आनंद केसरी, प्रमोद चंद गुप्त, नंदलाल सिंह, इला जायसवाल, कुल भूषण पाठक आदि प्रमुख हैं।
होली के दिन भोजन करने के बाद एक ही परिवार के 12 लोग फूड पॉइजनिंग का हो गए शिकार

लालगंज(मीरजापुर): होली के दिन बुधवार को दोपहर भोजन करने के बाद एक ही परिवार के 12 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात तक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के बनवारी गांव के निवासी दुबे परिवार ने बुधवार को होली के दिन बने पकवान खाने के बाद एक के बाद एक परिवार के सभी 12 सदस्यों को बुखार के साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर सभी पीड़ितों को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार के के रिश्तेदार लालगंज क्षेत्र के धसड़ा गांव निवासी राकेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि फिलहाल सभी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होता रहा। जहां पर स्थित में सुधार होने पर देर रात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनको घर भेज दिया गया।
होली का पकवान खाने से माधव दुबे, अंकित दुबे, अंतिमा दुबे, खुशी दुबे, संजय दुबे, प्रभु दत्त दुबे, ननकाई दुबे, खुशबू दुबे, शिवा दुबे,संजीव दुबे, विपिन दुबे, सरोज दुबे आदि सभी एक ही परिवार के सदस्य बीमार हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ संजय सिंह ने बताया की होली के दिन बने पकवान खाने के बाद पूरे परिवार के लोग बीमार हो गए थे। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि खाद्य पदार्थ में रिफाइन तेल में मिलावट के कारण फूड प्वाइजनिंग हुई होगी। इसकी जांच खाद्य विभाग करेगा तभी कारण स्पष्ट हो सकता है। फिलहाल सभी की स्थिति अब सामान्य है और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर चले गए हैं। उन्हें आवश्यक दवाएं और ओआरएस घोल पानी में मिलाकर पीने के लिए दिया गया है।
भाई को छोड़कर घर लौट रहा बाइक सवार अज्ञात वाहन से टकराया, हुई मौत
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अन्तर्गत महुअट गांव स्थित एच पी पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर हाईवे के पटरी पर खडी अज्ञात वाहन में पिछे से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय अपने भाई संदीप पांडेय को बाइक से मध्यप्रदेश के हनुमना बाजार छोड़ने गए थे। दोपहर में घर वापस लौटते समय जैसे ही मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महुअट गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो हाईवे के पटरी पर खडी अज्ञात वाहन के पिछे से टकरा गये  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला।राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार ने घटना की जांच करते हुए परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रोते-बिलखते हुए पहुंचे परिजन मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव को घर उठा ले गए। मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक को सात माह का एक पुत्र है। पत्नी ज्योति पति की मौत की खबर पाते ही रोते हुए बेसुध हो गई। घटना से गांव में होली खुशियां मातम पसर गई।चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक में पीछे से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है  जांच कर कार्यवाही की जाएगी
अज्ञात वाहन की टक्कर से मध्यप्रदेश निवासी बाइक सवार किसान की हुई मौत

ड्रमंडगंज।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरम बाबा मोड़ से दो सौ मीटर आगे लहुरियादह गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने घटना की सूचना मध्यप्रदेश पुलिस व परिजनों को दी। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के सलैया गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश कुमार पांडेय हलिया क्षेत्र के खोदाईपुर गांव निवासी अपने बहनोई चंद्रिका प्रसाद मिश्र के यहां श्रीमद्भागवत कथा के भंडारा व व्रतबंध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर में बाइक से आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकले थे जैसे ही नेशनल हाईवे पर लहुरियादह गांव के पास पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार किसान का सिर अज्ञात वाहन के पहिए के नीचे कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष यादव,एसआई रामविशाल हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।साले की मौत की खबर पाकर ड्रमंडगंज थाने पहुंचे मृतक के बहनोई चंद्रिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि सुरेश कुमार पांडेय घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतक खेती किसानी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। मृतक को तीन पुत्र हैं जिनमें दो अविवाहित हैं। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना की जांच की जा रही है।
आजाद भारत में गुलामी प्रथा नहीं चलेगी :  महिला शिक्षक संघ
*टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का फूंटा आक्रोश

मीरजापुर। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में ऊबाल आ गया है। विरोध में आक्रोशित शिक्षकों ने नगर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सभा प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी की अनिवार्यता संबंधी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले तथा राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम, 2009 की धारा 23 में 2017 के संशोधन द्वारा थोपी गई व्यवस्था के विरुद्ध कड़ी आपत्ति जताई गई।

वक्ताओं ने कहा यह फैसला आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य करने के विरुद्ध है, जो संवैधानिक सिद्धांतों एवं पूर्वव्यापी प्रभाव के सामान्य नियमों के प्रतिकूल है। कोई भी कानून और नियम परिवर्तन सामान्यतः भविष्य की तिथियां से लागू नहीं किए जाते हैं। इससे उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख तथा देशभर में 20 लाख से अधिक शिक्षकों का भविष्य संकटग्रस्त हो गया है। निरंतर मानसिक दबाव से उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही है तथा समाज में नकारात्मक भावना व्याप्त हो रही है। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में महिला शिक्षक उपस्थित रहे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से
सुष्मिता जायसवाल, जिलाध्यक्ष, नमिता सिंह, जिला महा मंत्री, कनक प्रभा सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुंजन सिंह जिला कोषाध्यक्ष, मंजुला देवी जिला मीडिया प्रभारी, पूनम सिंह- जिला उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरायणपुर,अरुणा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़, शीला शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष नगर, जूली ब्लॉक अध्यक्ष छानबे, कीर्ति ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी, बीना जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मडिहान, पुष्पा मौर्या ब्लॉक अध्यक्ष सीखड, विभा सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में महिला शिक्षकों ने भी आंदोलन में हुंकार भरी।
मकान पर कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार


मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र की परमापुर मोहल्ला निवासिनी नीतू पुत्री मूरत ने अपने भाई भाभी पर मकान कब्जा करने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भाई गुलाब और उनकी पत्नी जीरा देवी द्वारा मेरे बैनामा कराए गए भूमि पर स्थित मकान को जबरन कब्जा कर लिया है विपक्षियों द्वारा घर में रखा सामान फेककर मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है, उन्होंने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में आराजी संख्या 114 की जमीन का विधिवत बैनामा कराकर खतौनी में अपना नाम दर्ज कराया है  उक्त जमीन पर बने पुराने मकान में वह निवास कर जीवनयापन कर रही थी कि विपक्षी  भाई भाभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें घर से जबरन बाहर निकाल दिया। साथ ही घरेलू सामान भी बाहर फेंक दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित उन्हें मकान में वापस नहीं जाने दे रहे हैं मकान को कब्जा कर  जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पुलिस व एसडीएम सदर से भी की गई एसडीएम ने राजस्व टीम व शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही हुई पीड़िता न्याय गुहार लगाते हुए दर दर भटकने को मजबूर हैं।
मलेट्री कंपाउंड के सामने अंगूर लदी ट्रक आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में पलटी, चालक सहचालक बाल बाल बचे

लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र का देहात कोतवाली के बॉर्डर पर स्थित मिर्जापुर रीवा हाईवे पर मलेट्री कंपाउंड के सामने बुधवार भोर अवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में अंगूर लगी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। संयोग ठीक था की चालक सहचालक बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। चालक राजेश कुमार यादव पुत्र सेन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बेला नई बस्ती सतना मध्य प्रदेश ने बताया कि सहचालक अरविंद कुमार के साथ पड़हरपुर से अंगूर लादकर वाराणसी जा रहा था कि एकाएक आवारा पशु रोड पर आ गए। पशुओं को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। जानकारी मिलने पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत सेठ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। चूंकि मामला देहात कोतवाली का होने के कारण करनपुर चौकी पुलिस को सूचित किया गया। ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही राहगीरों के साथ आने जाने वाले वाहनों की भीड़ लग गई।
Mirzapur: अडानी पावर प्लांट की बस से गिरकर कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रविवार की रात अडानी पावर प्लांट की बस में सवार कार्यदाई संस्था पावर मेक के कर्मचारी की कंपनी की बस के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सीएचसी मड़िहान में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर किया रेफर हुई मौत। क्षेत्र के ददरी कला स्थित सोलह सौ मेगा वाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में झारखंड निवासी देवेंद्र का 40 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कार्यदाई संस्था पावरमेक में कर्मचारी था। कम्पनी द्वारा कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए बस लगाई गई थी, प्रतिदिन की भांति रविवार की रात कार्यस्थल से भी कर्मचारियों को लेकर बस मड़िहान बाजार आ रही थी बस में सवार सुरेन्द्र बस की गेट पर खड़ा था मड़िहान बाजार में सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे में अचानक बस का पहिया पड़ने से बस उछल गई जिससे गेट के पास खड़ा सुरेन्द्र बस के पहिया के नीचे आ गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया बस में सवार अन्य कर्मचारीयों की मदद से सीएचसी मड़िहान लाया गया जहां चिकित्सक राधेश्याम वर्मा ने प्रथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया दुर्घटना की खबर लगते पावर प्लांट के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और निजीवाहन से ट्रामा सेंटर ले गए अस्पताल पहुंचते ही सुरेन्द्र की मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि पावर मेक के कर्मचारी की मौत हुई है।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षु पुलिस जवानों को किया गया जागरूक

मीरजापुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन की पुलिस उपाधीक्षिका गायत्री यादव के उपस्थिति में मौजूद प्रशिक्षु पुलिस जवानों को शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी, एचआईवी एवं कैंसर रोग के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस
लाइन में सीओ गायत्री यादव द्वारा मौजूद जवानों से स्वास्थ्य विभाग की टीम का परिचय कराते हुए कहा गया कि उपरोक्त रोग समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसमें भारत के हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि समाज में ऐसी बीमारियों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों से बचाव किया जा सके। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा जवानों को टीबी रोग के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से वर्तमान में दी जा रही सभी जांच एवं इलाज की निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। कहा गया कि आप सभी आगामी समय में विभागीय जिम्मेदारियां के तहत निभाए जाने वाले शांति और सुरक्षा आदि के दायित्व के दौरान संज्ञान में आए लक्षण प्रभावित मरीज को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक भेजने का भी फर्ज निभाने का प्रयास करते हैं तो यह जनहित एवं देश हित में एक बड़ा सराहनीय सहयोग सिद्ध होगा। पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत द्वारा एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विषय में बताया गया। साथ ही साथ कैंसर रोग के लक्षण व बचाव एवं उपचार पर भी प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम के अंत में एचआईवी काउंसलर अपर्णा त्रिपाठी द्वारा एचआईवी, एड्स के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए रोग से संक्रमित होने कारण एवं बचाव की जानकारी प्रदान की गई। कहा गया की हर गर्भवती महिला को गर्भ के प्रारम्भिक तीन माह के दौरान एचआईवी जांच अवश्य करा लेना चाहिए, ताकि यदि मां में संक्रमण की स्थिति हो तो बच्चे को पॉजिटिव होने से बचाया जा सके। इस दौरान अखिलेश कुमार पांडेय, पंकज सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, प्रतिक, नीरज, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।