टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षु पुलिस जवानों को किया गया जागरूक

मीरजापुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन की पुलिस उपाधीक्षिका गायत्री यादव के उपस्थिति में मौजूद प्रशिक्षु पुलिस जवानों को शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी, एचआईवी एवं कैंसर रोग के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस
लाइन में सीओ गायत्री यादव द्वारा मौजूद जवानों से स्वास्थ्य विभाग की टीम का परिचय कराते हुए कहा गया कि उपरोक्त रोग समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसमें भारत के हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि समाज में ऐसी बीमारियों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों से बचाव किया जा सके। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा जवानों को टीबी रोग के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से वर्तमान में दी जा रही सभी जांच एवं इलाज की निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। कहा गया कि आप सभी आगामी समय में विभागीय जिम्मेदारियां के तहत निभाए जाने वाले शांति और सुरक्षा आदि के दायित्व के दौरान संज्ञान में आए लक्षण प्रभावित मरीज को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक भेजने का भी फर्ज निभाने का प्रयास करते हैं तो यह जनहित एवं देश हित में एक बड़ा सराहनीय सहयोग सिद्ध होगा। पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत द्वारा एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विषय में बताया गया। साथ ही साथ कैंसर रोग के लक्षण व बचाव एवं उपचार पर भी प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम के अंत में एचआईवी काउंसलर अपर्णा त्रिपाठी द्वारा एचआईवी, एड्स के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए रोग से संक्रमित होने कारण एवं बचाव की जानकारी प्रदान की गई। कहा गया की हर गर्भवती महिला को गर्भ के प्रारम्भिक तीन माह के दौरान एचआईवी जांच अवश्य करा लेना चाहिए, ताकि यदि मां में संक्रमण की स्थिति हो तो बच्चे को पॉजिटिव होने से बचाया जा सके। इस दौरान अखिलेश कुमार पांडेय, पंकज सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, प्रतिक, नीरज, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
छतीसगढ़ से 5 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीरजापुर। जिले की पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। यहां 5 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आभूषण व्यवसाई से 17 फरवरी को करोड़ों के आभूषण लूटे थे, लूट घटना में शामिल 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अहरौरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से 3 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण, 1,46,100 रुपए, एक अवैध पिस्टल, 2 तमंचा व कारतूस, मोबाइल और एक कार बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते 17 फरवरी को कार से जा रहे आभूषण व्यवसाई को टक्कर मारकर घायल करने के बाद कार सवार चार बदमाशों ने करोड़ो के आभूषण लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली के लिए भाग रहे थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि लूट की घटना को अंजाम देकर भागते बदमाशों के बारे में छत्तीसगढ़ पुलिस से बराबर इनपुट मिल रहा था।

गुरुवार को सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ जंगल में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गया जिसमें दो बदमाशों विजय लांबा और मोनू उर्फ गुंडवा के पैर में गोली लगी। उनको अस्पताल में उपचार कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों में विजय लांबा पर दिल्ली, हरियाणा, गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में 67 के करीब मुकदमे दर्ज हैं, वहीं मोनू उर्फ गुंडवा पर 11 मुकदमें दर्ज है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है।
नहीं रहे चुनार विधायक के मौसा ज़ी
मीरजापुर। फौजदारी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह के मौसा ज़ी 79 वर्षीय नरेंद्र नाथ सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताते चलें कि 79 वर्षीय अधिवक्ता नरेन्द्र नाथ सिंह इधर काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को रात तकरीबन 8 बजे उन्होंने अपने वासलीगंज (लक्ष्मण प्रसाद की गली) स्थिति आवास पर जीवन की अंतिम सांस ली है। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके एकलौते बेटे हेमंत सिंह ने बताया कि उनके पिता श्री देर शाम तक ठीक रहे, देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ी और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में लगे हुए थे कि उन्होंने देह त्याग परम धाम को हो लिए। जानकारी होते ही काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ शोक संवेदना जताने के लिए उमड़ पड़ी रही।
NDPS एक्ट का आरोपी ₹ 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

मीरजापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने इनामिया, पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम छितपुर मोड़ के पास से ₹ 50 हजार के इनामिया राकेश वर्मा 48 वर्ष पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा निवासी बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए राकेश वर्मा के खिलाफ देहात कोतवाली मीरजापुर सहित अम्बेडकर नगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के आदेश के बाद भी सचिव ने नहीं लिया चार्ज
हलिया (मिर्ज़ापुऱ):सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय ने बी पैक्स रामपुर खोमरमैना के सचिव रणजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण बी पैक्स भटवारी दिघिया विकास खंड हलिया पर किया लेकिन स्थानांतरण के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव बी पैक्स भटवारी दिघिया का चार्ज नहीं लिया है जबकि बी पैक्स भटवारी दिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य बी पैक्स रामपुर खोमरमैना पर पहुंचकर चार्ज ले लिया है बी पैक्स रामपुर खोमरमैना के सचिव को खाद को सरकारी दाम से अधिक दाम में बेचने और रात में बिचौलियों से धान खरीद का सचिव पर किसानों ने आरोप लगाया था जिस पर जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पवन कुमार गंगवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर खोमरमैना बी पैक्स के सचिव रणजीत सिंह को बी पैक्स भटवारी दिघिया व बी पैक्स भटवारी दिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य को रामपुर खोमरमैना का सचिव के पद पर स्थानांतरण किया है सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने स्थानांतरण सचिव को आदेशित किया है की स्थानांतरण समिति पर तत्काल अपना योगदान करते हुए समिति के चार्ज का आदान प्रदान कर समिति के समस्त कार्यों का सम्पादन सुचारु रूप से करना सुनिश्चित करें लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव रणजीत सिंह ने बी पैक्स भटवारी दिघिया का चार्ज नहीं लिया है
मिर्जापुर : रिटायर्ड सचिव से सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी करा रहा समिति में काम,वीडियो वायरल

सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में AR नही कर रहा कोई कार्रवाई

मिर्जापुर जनपद के बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना समिति लालगंज में सहकारिता विभाग रिटायर्ड सचिव से काम करा रहा है.कार्यवाही रजिस्टर लेकर रिटायर्ड सचिव श्यामधर सिंह लिखते नजर आ रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यही नही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने वर्तमान सचिव रणजीत कुमार सिंह को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज से हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघीया ट्रांसफर किया है.इनके स्थान पर हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघीया के सचिव रमाकांत मौर्य को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज का सचिव बनाया है. 10 फरवरी को ट्रांसफर किया गया है इसके बावजूद भी भ्रष्ट सचिव समिति नही छोड़ रहा है साथ ही नये सचिव रमाकांत मौर्य को पदभार ग्रहण नही करने दे रहा है.ट्रांसफर के 6 दिन बाद भी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने सचिव को रिलीफ नही कर रहे हैं.बल्कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी के कहने पर रिटायर्ड सचिव श्यामधर सिंह समिति का कार्यवाही रजिस्टर अपनर हाथ मे लेकर लिखापढ़ी करते नजर आ रहे हैं.दरअसल सचिव रणजीत कुमार सिंह का गांव में नियम के विरुद्ध पोस्टिंग होने के कारण किसान दिनों से विरोध कर रहे थे.इस सचिव का खाद को सरकारी दाम से अधिक दाम में बेचने और रात में बिचौलियों से धान खरीदने का विडियो वायरल हुआ था इसके बाद भी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी कार्रवाई करने के जगह सत्ता के नेताओं के दबाव में बचाने में जुटा हैं. जिलाधिकारी के आदेश का भी AR नहीं करता पालन.

Mirzapur ग्रामीणों ने अपात्रों को पटृटा किए जाने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर। भूमिहीन लोगों को पट्टा न देकर ग्राम प्रधान द्वारा अपने करीबी लोगों को जिनके पास 5 बीघा से लेकर 15 बीघा तक जमीन है को अवैधानिक ढंग से पट्टा दिए जाने का आरोप लगाते हुए नरैना कलां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। लालगंज तहसील क्षेत्र के नरैना कलां गांव के भूमीहीन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान द्वारा शासन की मंशा के विपरीत अपने चहेते और ऐसे लोगों को पट्टा किया गया है जिनके पास 5 से 15 बीघा जमीन है। जबकि गांव के लल्लन, अवधेश कुमार, छब्बू, प्रभुनाथ, बंधु, कमलेश कुमार, पूर्णनाथ, सहित काफी संख्या में गरीब परिवारों के व्यक्तियों को जो पात्र हैं जिन्हें सरकार द्वारा न तो आवास मिला है ना ही मनरेगा सहित किसी अन्य योजनाओं का लाभ मिला है, बावजूद इन्हें दरकिनार कर ग़लत लोगों को पट्टा किया गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि इस मामले में उपजिलाधिकारी लालगंज से प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई गई तो उक्त मामले में तहसील तथा नायब तहसीलदार लालगंज ने मौके पर जाकर जांच किया तो पट्टा किए गए लोगों में से मात्र दस व्यक्ति ही पात्र पाएं गए, बाकी 23 व्यक्ति अपात्र पाएं गए। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान और इलाकाई लेखपाल पर पैसा लेकर अपात्र लोगों को पट्टा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से अपात्र लोगों के स्थान पर पात्र लोगों को पट्टा किए जाने की मांग करते हुए गांव की जनता के बीच खुली बैठक कर पात्रता की जांच कर पट्टा की कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है।

शिकायत करने वालों में पुष्प देव, रोहित मिश्रा, बंधु, राजकुमार, कमलेश कुमार, छब्बू, लल्लन इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर हुआ मंडलस्तर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,तीन जनपदों भदोही,सोनभद्र और मीरजापुर के इक्कीस निकायों के अधिकारियों ने लिया

मीरजापुर।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मीरजापुर-विंध्याचल मंडल के तीन जनपदों मीरजापुर,भदोही और सोनभद्र के इक्कीस निकायों के ईओ,एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने होटल कोणार्क में हुए प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया।इस कार्यशाला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया।बता दे शासन द्वारा आगामी सर्वेक्षण को देखते हुए सभी निकायों के अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने का निर्देश दिया है। इसीलिए को लेकर तीन जनपदों के इक्कीस निकायों के ईओ,एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने इसमें प्रतिभाग किया।कार्यशाला में लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ रूपाली राठौर एवं जियो स्टेट विशेषज्ञ नगर विकास शिवांगी द्वारा शहर को जीरो वेस्ट बनाने,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,जनजागरूकता, सफाई से लेकर अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई है। ईओ मीरजापुर जी लाल ने बताया है शासन के दिशा निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें निकायों के बेहतर रैंकिंग लाने और स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मिलेगा।
Mirzapur ग्रामीणों ने अपात्रों को पटृटा किए जाने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर। भूमिहीन लोगों को पट्टा न देकर ग्राम प्रधान द्वारा अपने करीबी लोगों को जिनके पास 5 बीघा से लेकर 15 बीघा तक जमीन है को अवैधानिक ढंग से पट्टा दिए जाने का आरोप लगाते हुए नरैना कलां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। लालगंज तहसील क्षेत्र के नरैना कलां गांव के भूमीहीन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान द्वारा शासन की मंशा के विपरीत अपने चहेते और ऐसे लोगों को पट्टा किया गया है जिनके पास 5 से 15 बीघा जमीन है। जबकि गांव के लल्लन, अवधेश कुमार, छब्बू, प्रभुनाथ, बंधु, कमलेश कुमार, पूर्णनाथ, सहित काफी संख्या में गरीब परिवारों के व्यक्तियों को जो पात्र हैं जिन्हें सरकार द्वारा न तो आवास मिला है ना ही मनरेगा सहित किसी अन्य योजनाओं का लाभ मिला है, बावजूद इन्हें दरकिनार कर ग़लत लोगों को पट्टा किया गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि इस मामले में उपजिलाधिकारी लालगंज से प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई गई तो उक्त मामले में तहसील तथा नायब तहसीलदार लालगंज ने मौके पर जाकर जांच किया तो पट्टा किए गए लोगों में से मात्र दस व्यक्ति ही पात्र पाएं गए, बाकी 23 व्यक्ति अपात्र पाएं गए। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान और इलाकाई लेखपाल पर पैसा लेकर अपात्र लोगों को पट्टा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से अपात्र लोगों के स्थान पर पात्र लोगों को पट्टा किए जाने की मांग करते हुए गांव की जनता के बीच खुली बैठक कर पात्रता की जांच कर पट्टा की कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है।

शिकायत करने वालों में पुष्प देव, रोहित मिश्रा, बंधु, राजकुमार, कमलेश कुमार, छब्बू, लल्लन इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।
नेशनल हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बीच सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित
ड्रमंड गंज मिर्जापुर ।क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में टाइगर प्वाइंट के पास सोमवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया।जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक जोगेन्द्र कुमार मध्यप्रदेश के हनुमना से ट्रैक्टर लेकर जिगना जा रहा था। जैसे ही लहुरियादह गांव के आगे टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। संयोग था कि हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट घटना में बाल बाल बच गया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटे ट्रैक्टर को हटवाया जा रहा है।