Mirzapur: आरएसएस पदाधिकारी कर रहे पद का दुरुपयोग, जबरन स्वयंसेवकों का करा रहे बीमा पॉलिसी

मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चुनार में एक विवादित मामला सामने आया है। यहां संघ के एक पदाधिकारी पर अपने पद और प्रभाव का अनुचित लाभ उठाते हुए स्वयंसेवक बंधुओं पर जबरदस्ती बीमा पॉलिसी लेने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। कुछ पीड़ित स्वयंसेवकों का कहना है कि जिला कार्यवाह द्वारा संगठनात्मक बैठकों और व्यक्तिगत संपर्कों के दौरान उन्हें बीमा करवाने के लिए विवश किया जा रहा है। स्वयंसेवकों ने अपनी शिकायत में कहा कि संघ एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है, जहां सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना सर्वोपरि होती है, लेकिन यहां पद की गरिमा को ताक पर रखकर इसे व्यावसायिक लाभ का जरिया बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला कार्यवाह द्वारा स्वयंसेवकों को डरा-धमकाकर या भावनात्मक दबाव डालकर बीमा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। कई स्वयंसेवकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्हें प्रीमियम भरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। स्वयंसेवकों के अनुसार, यह कृत्य संघ की रीति-नीति और अनुशासन के पूरी तरह विरुद्ध है। इस पूरे मामले में एक अन्य संघ प्रचारक की भी मिलीभगत होनी बताई गई है। स्वयंसेवक बंधुओं ने इस मामले को संघ के विभाग स्तर पे बताने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  खंड, जिला व विभाग के उच्च पदाधिकारियों ने विभाग, प्रांत व क्षेत्र स्तर के उच्च पदाधिकारीयों से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो इससे संगठन की छवि धूमिल होगी और निष्ठावान स्वयंसेवकों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
इस संबंध में जिला कार्यवाह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
NDPS एक्ट का आरोपी ₹ 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

मीरजापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने इनामिया, पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम छितपुर मोड़ के पास से ₹ 50 हजार के इनामिया राकेश वर्मा 48 वर्ष पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा निवासी बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए राकेश वर्मा के खिलाफ देहात कोतवाली मीरजापुर सहित अम्बेडकर नगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के आदेश के बाद भी सचिव ने नहीं लिया चार्ज
हलिया (मिर्ज़ापुऱ):सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय ने बी पैक्स रामपुर खोमरमैना के सचिव रणजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण बी पैक्स भटवारी दिघिया विकास खंड हलिया पर किया लेकिन स्थानांतरण के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव बी पैक्स भटवारी दिघिया का चार्ज नहीं लिया है जबकि बी पैक्स भटवारी दिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य बी पैक्स रामपुर खोमरमैना पर पहुंचकर चार्ज ले लिया है बी पैक्स रामपुर खोमरमैना के सचिव को खाद को सरकारी दाम से अधिक दाम में बेचने और रात में बिचौलियों से धान खरीद का सचिव पर किसानों ने आरोप लगाया था जिस पर जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पवन कुमार गंगवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर खोमरमैना बी पैक्स के सचिव रणजीत सिंह को बी पैक्स भटवारी दिघिया व बी पैक्स भटवारी दिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य को रामपुर खोमरमैना का सचिव के पद पर स्थानांतरण किया है सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने स्थानांतरण सचिव को आदेशित किया है की स्थानांतरण समिति पर तत्काल अपना योगदान करते हुए समिति के चार्ज का आदान प्रदान कर समिति के समस्त कार्यों का सम्पादन सुचारु रूप से करना सुनिश्चित करें लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव रणजीत सिंह ने बी पैक्स भटवारी दिघिया का चार्ज नहीं लिया है
मिर्जापुर : रिटायर्ड सचिव से सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी करा रहा समिति में काम,वीडियो वायरल

सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में AR नही कर रहा कोई कार्रवाई

मिर्जापुर जनपद के बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना समिति लालगंज में सहकारिता विभाग रिटायर्ड सचिव से काम करा रहा है.कार्यवाही रजिस्टर लेकर रिटायर्ड सचिव श्यामधर सिंह लिखते नजर आ रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यही नही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने वर्तमान सचिव रणजीत कुमार सिंह को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज से हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघीया ट्रांसफर किया है.इनके स्थान पर हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघीया के सचिव रमाकांत मौर्य को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज का सचिव बनाया है. 10 फरवरी को ट्रांसफर किया गया है इसके बावजूद भी भ्रष्ट सचिव समिति नही छोड़ रहा है साथ ही नये सचिव रमाकांत मौर्य को पदभार ग्रहण नही करने दे रहा है.ट्रांसफर के 6 दिन बाद भी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने सचिव को रिलीफ नही कर रहे हैं.बल्कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी के कहने पर रिटायर्ड सचिव श्यामधर सिंह समिति का कार्यवाही रजिस्टर अपनर हाथ मे लेकर लिखापढ़ी करते नजर आ रहे हैं.दरअसल सचिव रणजीत कुमार सिंह का गांव में नियम के विरुद्ध पोस्टिंग होने के कारण किसान दिनों से विरोध कर रहे थे.इस सचिव का खाद को सरकारी दाम से अधिक दाम में बेचने और रात में बिचौलियों से धान खरीदने का विडियो वायरल हुआ था इसके बाद भी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी कार्रवाई करने के जगह सत्ता के नेताओं के दबाव में बचाने में जुटा हैं. जिलाधिकारी के आदेश का भी AR नहीं करता पालन.

Mirzapur ग्रामीणों ने अपात्रों को पटृटा किए जाने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर। भूमिहीन लोगों को पट्टा न देकर ग्राम प्रधान द्वारा अपने करीबी लोगों को जिनके पास 5 बीघा से लेकर 15 बीघा तक जमीन है को अवैधानिक ढंग से पट्टा दिए जाने का आरोप लगाते हुए नरैना कलां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। लालगंज तहसील क्षेत्र के नरैना कलां गांव के भूमीहीन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान द्वारा शासन की मंशा के विपरीत अपने चहेते और ऐसे लोगों को पट्टा किया गया है जिनके पास 5 से 15 बीघा जमीन है। जबकि गांव के लल्लन, अवधेश कुमार, छब्बू, प्रभुनाथ, बंधु, कमलेश कुमार, पूर्णनाथ, सहित काफी संख्या में गरीब परिवारों के व्यक्तियों को जो पात्र हैं जिन्हें सरकार द्वारा न तो आवास मिला है ना ही मनरेगा सहित किसी अन्य योजनाओं का लाभ मिला है, बावजूद इन्हें दरकिनार कर ग़लत लोगों को पट्टा किया गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि इस मामले में उपजिलाधिकारी लालगंज से प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई गई तो उक्त मामले में तहसील तथा नायब तहसीलदार लालगंज ने मौके पर जाकर जांच किया तो पट्टा किए गए लोगों में से मात्र दस व्यक्ति ही पात्र पाएं गए, बाकी 23 व्यक्ति अपात्र पाएं गए। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान और इलाकाई लेखपाल पर पैसा लेकर अपात्र लोगों को पट्टा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से अपात्र लोगों के स्थान पर पात्र लोगों को पट्टा किए जाने की मांग करते हुए गांव की जनता के बीच खुली बैठक कर पात्रता की जांच कर पट्टा की कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है।

शिकायत करने वालों में पुष्प देव, रोहित मिश्रा, बंधु, राजकुमार, कमलेश कुमार, छब्बू, लल्लन इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर हुआ मंडलस्तर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,तीन जनपदों भदोही,सोनभद्र और मीरजापुर के इक्कीस निकायों के अधिकारियों ने लिया

मीरजापुर।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मीरजापुर-विंध्याचल मंडल के तीन जनपदों मीरजापुर,भदोही और सोनभद्र के इक्कीस निकायों के ईओ,एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने होटल कोणार्क में हुए प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया।इस कार्यशाला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया।बता दे शासन द्वारा आगामी सर्वेक्षण को देखते हुए सभी निकायों के अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने का निर्देश दिया है। इसीलिए को लेकर तीन जनपदों के इक्कीस निकायों के ईओ,एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने इसमें प्रतिभाग किया।कार्यशाला में लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ रूपाली राठौर एवं जियो स्टेट विशेषज्ञ नगर विकास शिवांगी द्वारा शहर को जीरो वेस्ट बनाने,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,जनजागरूकता, सफाई से लेकर अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई है। ईओ मीरजापुर जी लाल ने बताया है शासन के दिशा निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें निकायों के बेहतर रैंकिंग लाने और स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मिलेगा।
Mirzapur ग्रामीणों ने अपात्रों को पटृटा किए जाने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर। भूमिहीन लोगों को पट्टा न देकर ग्राम प्रधान द्वारा अपने करीबी लोगों को जिनके पास 5 बीघा से लेकर 15 बीघा तक जमीन है को अवैधानिक ढंग से पट्टा दिए जाने का आरोप लगाते हुए नरैना कलां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। लालगंज तहसील क्षेत्र के नरैना कलां गांव के भूमीहीन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान द्वारा शासन की मंशा के विपरीत अपने चहेते और ऐसे लोगों को पट्टा किया गया है जिनके पास 5 से 15 बीघा जमीन है। जबकि गांव के लल्लन, अवधेश कुमार, छब्बू, प्रभुनाथ, बंधु, कमलेश कुमार, पूर्णनाथ, सहित काफी संख्या में गरीब परिवारों के व्यक्तियों को जो पात्र हैं जिन्हें सरकार द्वारा न तो आवास मिला है ना ही मनरेगा सहित किसी अन्य योजनाओं का लाभ मिला है, बावजूद इन्हें दरकिनार कर ग़लत लोगों को पट्टा किया गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि इस मामले में उपजिलाधिकारी लालगंज से प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई गई तो उक्त मामले में तहसील तथा नायब तहसीलदार लालगंज ने मौके पर जाकर जांच किया तो पट्टा किए गए लोगों में से मात्र दस व्यक्ति ही पात्र पाएं गए, बाकी 23 व्यक्ति अपात्र पाएं गए। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान और इलाकाई लेखपाल पर पैसा लेकर अपात्र लोगों को पट्टा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से अपात्र लोगों के स्थान पर पात्र लोगों को पट्टा किए जाने की मांग करते हुए गांव की जनता के बीच खुली बैठक कर पात्रता की जांच कर पट्टा की कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है।

शिकायत करने वालों में पुष्प देव, रोहित मिश्रा, बंधु, राजकुमार, कमलेश कुमार, छब्बू, लल्लन इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।
नेशनल हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बीच सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित
ड्रमंड गंज मिर्जापुर ।क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में टाइगर प्वाइंट के पास सोमवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया।जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक जोगेन्द्र कुमार मध्यप्रदेश के हनुमना से ट्रैक्टर लेकर जिगना जा रहा था। जैसे ही लहुरियादह गांव के आगे टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। संयोग था कि हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट घटना में बाल बाल बच गया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटे ट्रैक्टर को हटवाया जा रहा है।
वेलेंटाइन नहीं युवा मनाएं मातृ पितृ दिवस: योगी भोलानाथ

मीरजापुर। युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के कजरहवा पोखरा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बच्चों ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की जगह मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थापक योग गुरु योगी भोलानाथ ने बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का आधुनिक परिवेश इतना बिगड़ता जा रहा है, जिससे कि युवाओं को अपनी संस्कृति संस्कार और सभ्यताओं से परिचय कराना अति आवश्यक हो गया है। आज हमारी युवा पीढ़ी वेलेंटाइन डे मना रही है, लेकिन हम सभी को मिलकर इस दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लेना होगा, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां सही दशा और दिशा की ओर होंगे और तभी अपनी संस्कृति व सभ्यता जीवित रहेंगी।

इस अवसर पर कार्यकम की मुख्य अतिथि महिला केंद्रीय प्रभारी श्रीमती संगीता व्यास ने कहा कि आज के दिन बच्चों ने अपने माता पिता को माल्यार्पण कर उनको तिलक लगाकर एवं उनकी आरती करते हुए, उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। कहा माता पिता भी अपने बच्चों के द्वारा किए गए सुंदर सत्कार के लिए हृदय से उन्हें स्वस्थ सकुशल और सप्रसन्न रहने का आशीर्वाद दिया।

राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि आज के बच्चों के भीतर शुरू से ही अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाए तो ये बच्चे आने वाले समय में कभी भी अपनी मूलता का त्याग नहीं करेंगे और भारत की सभ्यता व विरासत को आगे बढ़ाने के लिए के स्वतः संकल्पित होंगे।

प्रबंधक रतन जॉनसन ने कहा कि विद्यालय प्रागंण में वेलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ पूजन दिवस पिछले बारह वर्षों से हर साल मनाया जाता है और आने वाली पीढ़ियों को एवम् अभिभावकों को भी अपनी मूल सभ्यता से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया जाता है , जिसे हमसब हर वर्ष एक पर्व की तरह बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा भारत के जिला प्रभारी प्रवीण मौर्या, किरन पाण्डेय, ममता, प्रीति श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, मुकेश मिश्रा, सर्वजीत, डिंपल, शबाना आदि शिक्षकों संग बालक बालिका उपस्थित रहें।
विंध्याचल में मां-बेटी पर हमला व तोड़फोड़ का आरोप, पीड़िता ने सौंपा प्रार्थना पत्र

मीरजापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत जांसा बघौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी पत्नी कमलकांत पाठक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 11 फरवरी 2026 की शाम लगभग पांच बजे विपक्षी हेमा पाठक पुत्री चन्द्रभूषण पाठक तथा माधुरी पाठक पत्नी चन्द्रभूषण पाठक उनके घर पर आ धमकीं और गाली-गलौज शुरू कर दी।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, दोनों महिलाएं हाथ में हथौड़ा लेकर आई थीं और दरवाजे पर लगे समर्सिबल मशीन के चबूतरे को तोड़ने लगीं। जब सीता देवी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि मां-बेटी ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। उस समय पीड़िता घर पर अकेली थीं और किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुस गईं।
सीता देवी का यह भी आरोप है कि विपक्षियों ने उनके खेत में लगी पाइप लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सामान इधर-उधर फेंक दिया। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष का व्यवहार पहले से ही झगड़ालू रहा है और वे आए दिन विवाद, गाली-गलौज तथा छेड़छाड़ करते रहते हैं। पीड़िता ने दावा किया है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। साथ ही, इस मामले में स्थानीय स्तर पर तहसीलदार सदर द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट में समर्सिबल मशीन का उल्लेख है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो और उन्हें सुरक्षा मिल सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।