ट्रस्ट की जमीन पर फर्जी बैनामा मामले में 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज
![]()
*बलरामपुर स्टेट का फर्जी बैनामा और कब्जा करने का आरोप
गोंडा।जिले में बलरामपुर स्टेट के महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह के धर्म कार्यनिधि ट्रस्ट की रजिस्टर्ड जमीन के फर्जी बैनामे और उस पर जबरन जेसीबी से कब्जा करने का मामला सामने आया है।महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह के मुख्तार विकास सिंह ने गोंडा नगर कोतवाली में अधिवक्ता सहज राम वर्मा सहित 22 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है,यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।जिसकी जांच उपनिरीक्षक पिंटू कुमार यादव को सौंपी गई है।बलरामपुर स्टेट के मुख्तार विकास सिंह ने अपनी शिकायत में जनार्दन,अनिल कुमार मिश्रा,सोनू,जगदंबा प्रसाद,सूरत नारायण मिश्रा, नीलम,शिव कुमार चौबे, अनिरुद्ध कुमार,पवन कुमार, अधिवक्ता सहज राम वर्मा,सुरेश कुमार गुप्ता, सोनेलाल,शुभम चतुर्वेदी, अकरम,बलराज्ञ तिवारी,सुरेंद्र नाथ चौबे उर्फ़ सुधीर, मस्तराम,हरिहर प्रसाद,ललित कुमार श्रीवास्तव,गीत,श्रीमती संतोष और राजेंद्र प्रसाद पर गलत तरीके से बैनामा करवाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।बताते चलें कि यह मामला गाटा संख्या 375 से संबंधित है,जो महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद धर्म कार्यनिधि ट्रस्ट के नाम पर दर्ज है।इस ट्रस्ट के मूल ट्रस्टी महराज अजीत प्रताप सिंह (प्रतापगढ़ ),सूरत नाथ मिश्रा,महराज दिनेश सिंह (कालाकांकर),सुरेन्द्र नाथ घोष और जगदीश कन्हैया लाल मुंशी थे,इन ट्रस्टियों का निधन वर्ष 1995 से पहले हो गया था।इसके बाद 17 दिसंबर 1995 को ट्रस्ट की बैठक में नए ट्रस्टियों की नियुक्ति की गई थी।जमीन के देखभाल की जिम्मेदारी विश्वा गणेश के शिव कुमार तिवारी,सुरजीत चौबे और संजय पाण्डेय को दिया गया था।शिकायत के अनुसार,28 दिसंबर 2025 को सभी आरोपी एक राय होकर हथियार लेकर जमीन पर कब्जा करने और नींव खोदने के लिए पहुंचे।जिसकी सूचना बलरामपुर स्टेट को दिया गया और प्रार्थना पत्र भी दिया गया,लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ,जिसके फलस्वरूप न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।विकास सिंह ने यह भी बताया कि इन लोगों ने कूठ रचना करके धर्म कार्य निधि ट्रस्ट की जमीन हड़पने के उद्देश्य से जालि व फर्जी मृतक ट्रस्ट के स्थान पर व्यक्तियों को खड़ा करके कई तिथियों में जालसाजी किया है।अवैध रूप से कब्जा करने के लिए लगातार यह लोग प्रयासरत हैं।जब हम लोगों ने विस्तार से जांच किया तो अवैध रूप से फर्जी बैनामे की जानकारी हुई और नकल प्राप्त करने के बाद हम लोगों ने अब मुकदमा करवाया है।हमारी जमीन गोंडा से उतरौला जाने वाले मार्ग पर पडती है और बैसकीमती जमीन पर इन लोगों की हड़पने को लेकर नजर है।![]()
![]()


*बलरामपुर स्टेट का फर्जी बैनामा और कब्जा करने का आरोप

गोंडा।जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा अयोध्या मार्ग पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।यह घटना देर शाम लगभग 7 बजे पूरे गुलाब सिंह गांव के पास हुई है।दर्जीकुंआं तिराहे से सामान लेकर वीरपुर विसेन गांव जा रहे नारायण दत्त मिश्रा (45) को अयोध्या की तरफ से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।वाहन के पहिये के नीचे आने से नारायण दत्त मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल वाहन को पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।इस हादसे के बाद गोंडा अयोध्या हाइवे पर घंटों तक जाम लगा रहा।सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया।पुलिस ने नारायण दत्त मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।देहात कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों को कार्यवाही को लेकर के आश्वासन दिया गया है।देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बीरपुर विसेन निवासी नारायण दत्त मिश्रा (45) पुत्र जग प्रसाद के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि नारायण दत्त मिश्रा सामान लेकर अपने गांव जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
*स्टेशन से लौट रहे थे रेलवे अफसर
*जिला प्रभारी के सहारे जिले में चल रहा संगठन
*पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों व IGRS शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी जनसुनवाई तथा आईजीआरएस से प्राप्त प्रर्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु किया गया निर्देशितः*
कर्नलगंज, गोंडा। विकास खंड परसपुर अंतर्गत ग्राम चरहुंआ के मजरा गोसाई पुरवा स्थित श्री परमेश्वर नाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
1 hour and 36 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k