स्पेशल मॉनिटरिंग टीम ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
![]()
शैक्षणिक व पोषण व्यवस्थाओं की परखी स्थिति, अधिकारियों को दिए निर्देश
हलिया, मिर्जापुर स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का मंगलवार को स्पेशल मॉनिटरिंग टीम द्वारा दौरा किया गया। इस दौरान टीम ने शिक्षा, पोषण एवं साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों से बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एनएचआरसी की स्पेशल मॉनिटर डॉ. पूनम मल्कोन्डिया ने निरीक्षण की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय बड़ौहा से की। वहां उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हलिया प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कोठीकला, कंपोजिट विद्यालय मझियान एवं सह स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बच्चों से कविताएं व गीत सुनने के साथ उन्हें अक्षर ज्ञान की जांच की गई।आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रमों की स्थिति देखी गई तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से शासन की योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली गई।डॉ. मल्कोन्डिया ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों से शिक्षण व अन्य गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बाणी वर्मा, दिलीप वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र यादव, जिला समन्वयक रविंद्र मिश्रा, एमडीएम प्रभारी प्रभात बाजपेई, प्रशिक्षण प्रभारी रविंद्र पांडेय, कानूनगो अशोक दुबे, लेखपाल विनोद प्रसाद सहित सुरक्षा व्यवस्था में उप निरीक्षक श्यामलाल एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


शैक्षणिक व पोषण व्यवस्थाओं की परखी स्थिति, अधिकारियों को दिए निर्देश

बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ योगानन्द गिरि की पत्रकार वार्ता में एलान
आगरा के एक युवक को शिकार बनाने के दौरान पुलिस ने गिरोह की कई महिलाओं को लिया हिरासत में
मीरजापुर। जनपद में टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए लगातार हर स्तर पर निरन्तर प्रयास जारी रखा गया है। इसी क्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अन्तर्गत 10 फरवरी को क्षय रोग विभाग के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद द्वारा कंपोजिट विद्यालय दुबारकलां, लालगंज में टीबी के समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से उपलब्ध समस्त नि:शुल्क सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
करणी सेना के पत्र पर कार्यवाही
मड़िहान/मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला विंध्य विश्वविद्यालय के पास आज सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र की तेतरी पत्नी रामपति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तेतरी विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थीं और रोजाना शाम 05 बजे काम खत्म कर घर लौटती थीं। इस दिन भी वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थीं। परिवार ने बताया कि पिछले 15 दिनों में तेतरी केवल एक-दो बार ही घर गई थीं। परिवार ने घटना के समय की जानकारी देते हुए बताया कि तेतरी के तीन बेटे और दो बेटियाँ हैं। बेटे सूरत में काम करते हैं, जबकि बेटी अपने ससुराल में रहती है। पति गलीचा बनाने का काम करते हैं। घटना से कुछ समय पहले महिला ने अपने पति से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी, लेकिन अब उनका फोन बंद बताया जा रहा है।
ड्रमंडगंज।क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के लिए सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य महराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से कलश यात्रा आरंभ हुई। पटेहरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं और महिलाओं ने कलश में जल भरा।कलश यात्रा पटेहरा गांव से होती हुई मनकामेश्वर मंदिर कथा स्थल पर पहुंची।जहां विधि विधान से कलश स्थापना की गई।कलश यात्रा में जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एस आई अंसार अहमद व पुलिसकर्मी लगे रहे।कलश यात्रा में छोटी कुंवर सिंह,कृष्ण कांत तिवारी,अमर बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह,भानु तिवारी,धीरज मिश्र, मार्तंड सिंह, उमाकांत दुबे,अरूण मिश्र, राकेश तिवारी, पिंकेश सिंह, अभिषेक सिंह अधिवक्ता जेपी तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
1 hour and 17 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k