मीरजापुर में 'लुटेरी दुल्हनों' के गैंग का पर्दाफाश
![]()
आगरा के एक युवक को शिकार बनाने के दौरान पुलिस ने गिरोह की कई महिलाओं को लिया हिरासत में
मीरजापुर। शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आगरा के एक युवक को शिकार बनाने के दौरान पुलिस ने गिरोह की कई महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस ने शादी के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, करते हुए महिला पुरुष सहित कुल 6 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹ 30,000 बरामद किया है। बताते चलें कि जनपद के राजगढ़ थाना पर वादिनी मीरा देवी पत्नी अखिलेश शर्मा निवासिनी ग्राम ट्रास जमुना कालोनी, फ्रंस-2 जी 6-80 रामबाग, एत्माददौला जनपद आगरा द्वारा नामजद लोगों के विरूद्ध शादी के लिए रिश्ते का झांसा देकर अवैध रूप से धन की उगाही करने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गयी थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की थी। मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित जितेन्द्र पुत्र राममुरत निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, रामविलाश पुत्र राजकुमार निवासी सवैया पट्टीदारी थाना सैयदराजा चन्दौली, महिमा पत्नी जितेन्द्र निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, रीता पत्नी राजू निवासी लालपुर थाना मड़िहान मीरजापुर, जिऊती पत्नी संजय निवासी चौखड़ा (भागलपुर ) थाना राजगढ़, मीरजापुर व मनीषा पुत्री मगरू निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़, मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध अवैध उगाही की धनराशि 30,000 रूपये बरामद कर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
बाक्स मैटर----
*पूछताछ में यह हुआ खुलासा*
पूछताछ में गिरफ्तार ठगों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसका मुखिया अजीत है। उन लोगों द्वारा फर्जी दुल्हन बनाकर व दुल्हन के रिस्तेदार-नातेदार बनकर शादी का झांसा देकर जरुरत मंद लोगो से ठगी करते है। इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट कर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठाते है।


आगरा के एक युवक को शिकार बनाने के दौरान पुलिस ने गिरोह की कई महिलाओं को लिया हिरासत में

मीरजापुर। जनपद में टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए लगातार हर स्तर पर निरन्तर प्रयास जारी रखा गया है। इसी क्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अन्तर्गत 10 फरवरी को क्षय रोग विभाग के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद द्वारा कंपोजिट विद्यालय दुबारकलां, लालगंज में टीबी के समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से उपलब्ध समस्त नि:शुल्क सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
करणी सेना के पत्र पर कार्यवाही
मड़िहान/मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला विंध्य विश्वविद्यालय के पास आज सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र की तेतरी पत्नी रामपति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तेतरी विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थीं और रोजाना शाम 05 बजे काम खत्म कर घर लौटती थीं। इस दिन भी वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थीं। परिवार ने बताया कि पिछले 15 दिनों में तेतरी केवल एक-दो बार ही घर गई थीं। परिवार ने घटना के समय की जानकारी देते हुए बताया कि तेतरी के तीन बेटे और दो बेटियाँ हैं। बेटे सूरत में काम करते हैं, जबकि बेटी अपने ससुराल में रहती है। पति गलीचा बनाने का काम करते हैं। घटना से कुछ समय पहले महिला ने अपने पति से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी, लेकिन अब उनका फोन बंद बताया जा रहा है।
ड्रमंडगंज।क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के लिए सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य महराज के नेतृत्व में कलश यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से कलश यात्रा आरंभ हुई। पटेहरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं और महिलाओं ने कलश में जल भरा।कलश यात्रा पटेहरा गांव से होती हुई मनकामेश्वर मंदिर कथा स्थल पर पहुंची।जहां विधि विधान से कलश स्थापना की गई।कलश यात्रा में जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एस आई अंसार अहमद व पुलिसकर्मी लगे रहे।कलश यात्रा में छोटी कुंवर सिंह,कृष्ण कांत तिवारी,अमर बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह,भानु तिवारी,धीरज मिश्र, मार्तंड सिंह, उमाकांत दुबे,अरूण मिश्र, राकेश तिवारी, पिंकेश सिंह, अभिषेक सिंह अधिवक्ता जेपी तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
*मानव अधिकारों के रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की दुहराईं वचनबद्धता
1 hour and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k