प्रयागराज में संत कवि तिरुवल्लुवर की मूर्ति का ऐतिहासिक अनावरण। काशी–तमिल संगमम के माध्यम से साकार हुई एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा जब प्रयागराज के जंक्शन के सामने चौराहे पर महान सन्त कवि तिरुवल्लुवर की मूर्ति का भव्य अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अपने कर- कमलो से किया गया।यह अनावरण पहली बार प्रयागराज में सम्पन्न हुआ जिसने उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक वैचारिक एवं भाषाई एकता को एक नया आयाम दिया।इस अवसर पर आयोजित काशी–तमिल संगमम कार्यक्रम के अन्तर्गत दक्षिण भारत से पधारे 275 तमिल अतिथि प्रयागराज नगर निगम एवं नगरवासियो द्वारा मिले आत्मीय आतिथ्य और सम्मान से अत्यन्त गदगद एवं भावविभोर नजर आए।अतिथियो ने इसे अपने संत कवि के प्रति प्राप्त ऐतिहासिक सम्मान बताया और प्रयागराज को सदा स्मरणीय बताया।महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रयागराज नगर निगम द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रयागराज के1,000 से अधिक स्थानीय नागरिको की भी सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन के दौरान उत्तर और दक्षिण भारत की भाषाओ संस्कृति एवं परम्पराओ का अनुपम संगम देखने को मिला।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा - कि संत कवि तिरुवल्लुवर की शिक्षाएँ मानवता नैतिकता और सामाजिक समरसता की अमूल्य धरोहर है।प्रयागराज जैसी सांस्कृतिक नगरी में उनकी मूर्ति का अनावरण राष्ट्र की एकात्मता को और अधिक मजबूत करेगा।ऐसे आयोजन एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त बनाते है।महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज सदैव से ज्ञान आस्था और संस्कृति की भूमि रही है। काशी–तमिल संगमम के माध्यम से तमिल अतिथियो का स्वागत करना नगर निगम प्रयागराज के लिए गौरव का विषय है।संत कवि तिरुवल्लुवर जी की मूर्ति आने वाली पीढ़ियो को नैतिक मूल्यो एवं राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देती रहेगी।कार्यक्रम में विधायकगण पार्षदगण प्रयागराज तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान हिन्दी एवं तमिल भाषाओ का भावनात्मक समन्वय देखने को मिला जिसने भाषाई विविधता में एकता का संदेश दिया।संस्कृति भाषा विचार और राष्ट्रबोध का यह ऐतिहासिक संगम प्रयागराज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह विधायक दीपक पटेल गुरु प्रसाद मौर्य विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी जिलाध्यक्ष महानगर संजय गुप्ता गंगापार निर्मला पासवान यमुनापार राजेश शुक्ला क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता प्रयागराज चीफ वार्डन अनिल गुप्ता अन्नू महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा वरिष्ठ समाजसेवी राम जी केसरवानी नगर निगम कार्यदायी सस्था सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता रोहित राणा पार्षद गुण सुनीता दरबारी किरण जयसवाल राजू शुक्ला कुसुम लता गुप्ता नीरज गुप्ता सुनीता चोपड़ा रणविजय सिंह डब्बू मयंक यादव सुरेन्द्र यादव सियाराम मौर्य आशीष गुप्ता अशोक सिंह राकेश बहादुर सिंह लल्ले सिंह गिरी शंकर प्रभाकर वरुण केसरवानी अपूर्वा चन्द्रा गौरव गुप्ता बीरू सोनकर आभा मधुर गिरीजेश मिश्रा राजन शुक्ला विवेक अग्रवाल हरीश केसरवानी अमर सिंह हिमालय सोनकर अरुण चौहान अमित गुप्ता विजय सिंह रोहित विश्वकर्मा मनोज मिश्रा रॉबिन साहू जयवर्धने त्रिपाठी मुकेश जोशी राजेश मिश्रा आदि पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
![]()

संजय द्विवेदी प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को माघ मेलाधिकारी ऋषिराज के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मेले की बसावट हेतु की जा रही तैयारियो का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने आचार्य बाड़ा दण्डीबाड़ा खाकचौक सहित अन्य क्षेत्रो एवं ओल्ड जीटी मार्ग का निरीक्षण किया और वहां पर चल रहे समतलीकरण सड़क बनाने हेतु चकर्ड प्लेट बिछाने विद्युतीकरण पेयजल आपूर्ति व सीवर लाइन बिछाने का कार्य विद्युत विभाग की एचटी व एलटी लाइन खीचने का कार्य एवं घाटो के निर्माण एवं उनके कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो की भौतिक प्रगति का जायजा लिया।उन्होने पीडब्लूडी विद्युत जल निगम स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियो को मैनपॉवर शिफ्ट व आवश्यक संसाधन बढ़ाकर कार्य की प्रगति में तेजी लाये जाने एवं सभी व्यवस्थाये शीघ्रता से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने नागवासुकी मंदिर के सामने नाले के पानी की जिओट्यूब के माध्यम से शोधन हेतु की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने निर्देश दिए है।इस अवसर पर डीसीपी टैफिक नीरज कुमार पाण्डेय अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद उपजिलाधिकारी विवेक शुक्ला अभिनव पाठक अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी सुरेन्द्र कुमार अधिशासी अभियंता जल निगम आशुतोष सहित अन्य सम्बंधित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत करछना हिन्दू पुर में चल रही राम कथा के चौथे दिन कथा वाचिका पूज्या शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी मानस मंजरी ने भगवान परशुराम के जनकपुरी आगमन एवं सीताराम येचुरी ने ुचंविवाह कथा का वर्णन की कथा स्थल पर भक्तो की भारी भीड़ दिखाई पड़ी सीताराम के भजनो पर भक्तो के जयकारो से पूरा पांडाल गूंज उठा।मिश्रा परिवार के द्वारा हिन्दू पुर करछना में आयोजित राम कथा के बुधवार के दिन शाम को शिव धनुष के टूटने पर परशुराम के आगमन और सियाराम विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी ने वर्णन किया कि किस तरह अयोध्या से बाजे गाजे के साथ मिथिला राम की बारात आई थी हर तरफ भक्ति के रंग बिखर गए मांडवी संग भरत उर्मिला संग लक्ष्मण श्रुतकीर्ति संग शत्रुघ्न का विवाह सम्पन्न हुआ सीता की विदाई हुई हर श्रद्धालु के आंखो से अश्रु धारा बहने लगी मानो अपनी बेटी की विदाई की कथा सुन रहे हो जानकी की विदाई पर मिथिला वासियो के साथ पशु पक्षी भी विलाप करने लगी शास्त्री शाकाम्भरी द्विवेदी मानस मंजरी ने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सीख दी उदाहरण देते हुए बताया कि राम ने जब शिवजी का धनुष तोड़ा तब भगवान परशुराम अत्यन्त क्रोधित ुहोकर मिथिला नगरी पहुंचे शास्त्री ने लक्ष्मण के साथ हुए परशुराम संवाद का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि हमेशा श्रेष्ठ और मधुर वाणी रखना चाहिए जो काम तलवार नही करती वह काम वाणी कर देती है इसलिए वाणी और और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। (इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान उमेश मिश्रा गौरव मिश्रा सौरभ मिश्रा छैल बिहारी दास मानस केसरी शिवम द्विवेदी भारी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत कौंधियारा क्षेत्र के बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा में विद्यार्थियों के भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण नवाचार और रचनात्मक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओ विशेषकर छात्राओं ने विज्ञान व कला से जुड़े आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक आकाश मिश्र ने किया।प्रदर्शनी में एआई रोबोट इलेक्ट्रोलिसिस ऑफ वाटर माइक्रोस्कोप सिंधु घाटी सभ्यता भारतीय त्योहार ज्वालामुखी मानव नेत्र जल शुद्धिकरण प्रणाली प्रकाश संश्लेषण सोलर सिस्टम और रक्त परिसंचरण तंत्र जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए।विद्यार्थियो ने मॉडलों की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक महत्व को सरल भाषा में समझाया जिसे देखकर अतिथि व अभिभावक काफी प्रभावित हुए।निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि आकाश मिश्र ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ाती है।मॉडल आधारित शिक्षा से बच्चों की व्यावहारिक समझ मजबूत होती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।इस अवसर पर इंदिरा गांधी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित पाण्डेय ने कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग है तथा भारतीय वैज्ञानिको ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है।विद्यालय की प्रधानाचार्या सबा खान ने कहा कि विज्ञान व कला गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।विद्यालय के प्रबंधक पीके त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय व्यवहारिक और नवाचारी शिक्षा के लिए निरन्तर प्रयासरत है।प्रदर्शनी में शाहिदा किरमानी सुमन विकास यादव सोहा आफरीदा आमिल वसुधा एसके विंद सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
-यूजीसी के मानक अनुसार ओन्ली पीएचडी अभ्यर्थी को भी साक्षात्कार के लिए अवसर देने की मांग की।
2 hours and 18 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1