जहानाबाद संवैधानिक कर्तव्य मजबूत लोकतंत्र की नींव: डॉ. एस. के. सुनील
जहानाबाद संस्कार भारती जिला शाखा, जहानाबाद द्वारा 76वें संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एस. के. सुनील ने की। कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक सभागार में किया गया, जिसमें बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों तथा युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील ने कहा कि “संवैधानिक कर्तव्य ही मजबूत लोकतंत्र की असली नींव हैं। जब तक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं होते, तब तक अधिकारों का सही अर्थ स्थापित नहीं होता। संविधान हमारा स्वाभिमान है और इसकी रक्षा करना हम सभी भारतवासियों का परम दायित्व है।” उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संविधान निर्माताओं — बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के नायकों सरदार वल्लभभाई पटेल, बिरसा मुंडा एवं महात्मा गांधी के संघर्ष और त्याग पर भी प्रकाश डाला गया।
मुख्य वक्ता डॉ. मानसी सिंह ने कहा कि “हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है। संविधान निर्माताओं द्वारा देखे गए भारत के सपने को साकार करना आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमें कृतज्ञता की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम का संचालन जिले के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया। संगोष्ठी की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को दोहराया गया। इससे उपस्थित लोगों में एक नई चेतना का संचार हुआ।
इस अवसर पर संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अमित कुणाल, मंत्री बीरेंद्र सिंह राणा, प्रचार विभाग संयोजक बरुण कुमार, लोक कला संयोजक सावित्री सुमन, कला विभाग संयोजक अमित कुमार, गौतम परासर, निशांत कुमार के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव राज किशोर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र कुमार पाठक तथा रक्त वीरांगना ममता प्रिया शामिल रहीं। इसके अलावा शहर के अनेक साहित्य प्रेमी, समाजसेवी एवं पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संविधान और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।



जहानाबाद: जिले में अब लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना और भी आसान हो गया है। स्कॉट इलेक्ट्रोराइड कंपनी ने जहानाबाद में अपनी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटियों की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने दो मॉडल—SL Pro और ZL Pro—लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत मात्र 50 हजार रुपये तय की गई है। कम बजट में बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स के कारण ये स्कूटियां लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
जहानाबाद संविधान दिवस के अवसर स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली। बच्चों के साथ विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा सहित सभी शिक्षकों के साथ बच्चों ने संविधान के प्रति समर्पण का शपथ लिया। मौके उपस्थित विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने बच्चों को देश के संविधान के बारे में पूरी जानकारी दी। बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों को अपने देश के संविधान के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए ताकि एक सफल व्यक्तित्व के साथ साथ एक अच्छे देश का निर्माण हो सके। साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को संविधान की रक्षा कर जीवन पथ में आगे बढ़ने की सीख दी। वहीं प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में दिशा दिखाता है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सुचारु संचालन की गारंटी देता है। अतः इसकी नियम का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, ब्यूटी गुप्ता, शिक्षक हिमांशू राज, आदित्य कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे सम्मिलित थे।
जहानाबाद में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते जोखिम को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के स्वास्थ्य प्रबंधन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा व्यापक रोकथाम रणनीतियों पर चर्चा की।
जहानाबाद के उल्टा मोड़ स्थित सब्जी मंडी के पास ‘अनंम अल्ट्रासाउंड सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। अत्याधुनिक मशीनों से लैस यह सेंटर मरीजों को अधिक स्पष्ट, सटीक और गुणवत्तापूर्ण अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
जहानाबाद कन्नौदी स्थित हुंडई शोरूम में मंगलवार को Hyundai New Venue का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ऑटोमोबाइल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले से ही लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue के इस अपडेटेड और एडवांस्ड मॉडल ने अपने नए फीचर्स व आकर्षक डिजाइन की वजह से लॉन्चिंग के साथ ही लोगों का ध्यान खींच लिया।ग्राहकों की पसंद रही Venue का नया अवतार
पटना राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल ने सर्वसम्मति से तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना नेता चुन लिया है। चयन के बाद राजद के शीर्ष नेताओं ने तेजस्वी को बधाई दी, बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और संगठन को दिशा देने में उनके नेतृत्व की सराहना की।
53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k