पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में छात्र-छात्राओ को जागरुक।
![]()
छात्र-छात्राओ को मिशन शक्ति केन्द्र महिला सशक्तिकरण साइबर अपराध यातायात नियम आदि विषयो पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।पुलिस उपायुक्त नगर की उपस्थिति में नगर क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्र-छात्राओ को जागरुक किया गया।इस कार्यक्रम में छात्राओ को नारी स्वावलम्बन सुरक्षा सम्मान से सम्बन्धित विचारो एवं तथ्यो के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया व उन्हें स्वावलम्बन सुरक्षा सम्मान की बातों को बताकर उनके मन मे आत्मविश्वास उत्पन्न किया गया जिससे कि उनके साथ किसी प्रकार का महिला सम्बन्धित अपराध/साइबर अपराध न होने पाये। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओ के मन में आत्मविश्वास पैदा करने का पूरा प्रयास किया गया जिससे कि राष्ट्र निर्माण मे उनकी सहभागिता पूर्णरूपेण संभव हो सके।पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा अपने सम्बोधन में छात्र/छात्राओ को उनके अधिकारो के बारे में जागरूक किया गया तथा आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स दिये गये।जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090 आपातकालीन सेवा- यूपी-112 चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 स्वास्थ्य सेवा-102 एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताते हुये बचाव के उपाय बताये गये तथा जानकारी दी गयी कि यदि उनके साथ या उनके किसी सगे सम्बन्धी अथवा जानने वाले के साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0- 1930 तथा जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राओ को यातायात नियमो के बारे में जानकारी देते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट की महत्ता बतायी गयी तथा यातायात नियमो का पालन करने की अपील की गयी।









Nov 13 2025, 18:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k