आजीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र के विकास खण्ड कोरांव में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उड़ान आजीविका महिला संकुल संघ देवीबांध के अन्तर्गत बने हुए दीपक आजीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक में भारत सरकार से नए चयनित(आई.ए.एस) अधिकारी प्रशिक्षु उपस्थित हुए और उन्होंने ग्राम संगठन में हो रहे गति विधियो के बारे में जानकारी लिया।कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम संगठन पदाधिकारी अध्यक्ष शहजादी सचिव शकुन्तला और कोषाध्यक्ष चम्पा देवी के द्वारा IAS अधिकारी प्रशिक्षु का स्वागत के साथ किया।अधिकारियो को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में बरकतून निशा समूह सखी बिस्तार से बताया। उन्होने ने बताया कि ग्राम पंचायत खीरी में कुल 51स्वयं सहायता समूह बने हुए है। जिसमें कुल 4 ग्राम संगठन है। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह. एड़ियो आईएसवी रामेश्वर सिंह ने सरकार की योजनाओ के बारे में सभी समूह सदस्यो को जानकारी दिया।ब्लॉक मिशन प्रबन्धक आत्म प्रकाश ने बताया कि खीरी में आजीविका संवर्धन हेतु समूह की दीदियां समूह तथा ग्राम संगठन से ऋण लेकर छोटे छोटे रोजगार कर रहे है।साथ ही आजीविका को बढ़ा रहे है।हिना दीदी ने ग्राम संगठन से धनराशि लेकर लकी बेकरी शॉप खोला हुआ है।जिसके द्वारा उसमें केक खारी टोस्ट तथा बिस्किट बनाया जाता है और बाजार में बेचा जाता है। जिसमें लाभ कमाया जाता है। इस कुल 4 स्वयं सहायता की समूह की सदस्य कार्य करती है।आज की बैठक में सीएलएफ पदाधिकारी सुशीला देवी सीएलएफ मैनेजर खुशबु अंसारी पूर्व बुक कीपर हरे राम तथा समूह की दीदियां उपस्थित रही।









2 hours and 39 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k