मंत्री नन्दी ने महिलाओ को प्रधानमंत्री आवास वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन का लाभ दिलाने के दिए निर्देश।
![]()
औद्योगिक विकास मंत्री ने नैनी मण्डल में किया भ्रमण।
पति की मौत से टूटी महिला को बंधाया ढांढस,25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मण्डल में पार्टी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ के घर जाकर मुलाकात की।वही इस दौरान लोगो से बातचीत कर क्षेत्र के समस्याओ की जानकारी ली।
नैनी मंडल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मंत्री नन्दी ने लोगो से संवाद किया।इस दौरान कई महिलाओं ने मंत्री प्रधानमंत्री आवास मिलने वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन का लाभ न मिलने की जानकारी दी।जिस पर मंत्री नन्दी ने सम्बंधित विभागो के अधिकारियो को पात्र लोगो को योजनाओ का लाभ देने के निर्देश दिए।नैनी के दुबे तालाब निवासी सविता के पति की पिछले दिनो सड़क दुर्घटना में मृत्यु की जानकारी होने पर मंत्री नन्दी ने उनके घर जाकर मुलाकात की।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाते हुए 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही महिला को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए।
मंत्री नन्दी ने विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण कर संगठन के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान लोगो से क्षेत्र की समस्याओ के सम्बन्ध में बातचीत की।मंत्री नन्दी ने लोकपुर नैनी निवासी आशुतोष मिश्रा पूराफतेह मोहम्मद में ओंकारनाथ त्रिपाठी लोकपुर में कुलभाषकार पाल पूराफतेह मोहम्मद में रवि केसरवानी तालुका नैनी में मंजुल मिश्रा ददरी नैनी में महेश पाण्डेय नई बाजार नैनी में अमित सिंह प्रेमनगर नैनी में नीरज मिश्रा दुबे तालाब में अभिषेक कुमार नयापुरवा नैनी में रश्मि भारतीय के घर जाकर परिवारजनो से मुलाकात की।सभी का कुशलक्षेम जाना और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रजत दुबे पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी सुभाष पाण्डेय अमित सिंह नीरू पटेल आदि लोग मौजूद रहे।











10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k