जनपद से कृषकों को सात दिवसीय भ्रमण हेतु जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के लिए किया गया रवाना


गोण्डा। 13 अक्टूबर,2025

कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के अंदर भ्रमण मद में जनपद से 50 कृषकों के दल को सात दिवसीय भ्रमण हेतु जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर भी उपस्थित थे। किसानों के इस दल द्वारा भ्रमण के माध्यम से दलहन, मिलेट्स एवं तिलहन उत्पादन की नवीनतम तकनीकों के संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे तकनीकी नवाचारों के विषय में जानकारी अर्जित की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी अर्जित करने तथा उसका प्रयोग अपने प्रक्षेत्र पर करने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना वजीरगंज पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर-01. मदन सिंह, पुत्र स्व० शिव कुमार सिंह, निवासी ग्राम विश्नोहरपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व चोरी का माल बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादिनी रेनू सिंह ग्राम पंचायत मझगवा विकास खंण्ड वजीरगंज द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि पंचायत भवन मझगवा विकास खंण्ड का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गयी है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज 12.10.2025 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये शातिर चोर 01. मदन सिंह, पुत्र स्व० शिव कुमार सिंह, निवासी ग्राम विश्नोहरपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व उनकी निशानदेही से चोरी का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

थाना धानेपुर पुलिस ने चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर संजय उर्फ बेकारू पुत्र छिट्टन पासी निवासी ग्राम नैपुरिया दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को ग्राम नयपुरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आज 12.10.2025 को थाना धानेपुर के उ0नि0 समलेश पटेल मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम नयपुरिया के पास से शातिर चोर संजय उर्फ बेकारू पुत्र छिट्टन पासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही से 01 अदद चोरी की साईकिल, 01 अदद गैस सिलेण्डर व 03 अदद स्टील की थालियां बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने 02.06.2025 को कम्पोजित विद्यालय सिंघवापुर इटियाथोक जनपद गोण्डा की रसोई से 01 अदद गैस सिलेण्डर व बर्तन, 10.10.2025 को ग्राम बनगई से एक साईकिल चोरी की गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

थाना परसपुर पुलिस चोरी करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 246/2025 धारा 305,331(4),324(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 247/2025 धारा 305,331(4),324(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम सरदार पुरवा डेहरास, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को ग्राम सरदार पुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

02.07.2025 को थाना परसपुर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ग्राम लच्छनपुरवा, डेहरास स्थित कम्पोजित शराब की दुकान से ₹32,000 नगद और एक पेटी बीयर चोरी की गयी थी साथ ही दुकान के कैमरे व बल्ब तोड़े दिए गए थे तथा कुछ पेटियाँ क्षतिग्रस्त कर दी गयी थी तथा 07.07.2025 की रात्रि ग्राम आंटा स्थित धर्मनगर चौराहा की कम्पोजित शराब की दुकान में दीवार में सेंध लगाकर 12 पीस किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स बीयर चोरी कर ले गए और 4 एलिफेंट बीयर सब्बल से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज 11.10.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम सरदार पुरवा डेहरास, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को ग्राम सरदार पुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रसिद्ध साहित्यकार भारतेंदु मिश्र के निधन पर हुई हिंदी विभाग में शोकसभा

गोंडा। प्रसिद्ध अवधी साहित्यकार भारतेंदु मिश्र के निधन पर लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग में शोक सभा हुई। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जय शंकर तिवारी ने शोक सभा में भारतेंदु के साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने जानकारी दी कि लखनऊ में जन्मे और अरसे से दिल्ली में रह रहे 66 वर्षीय भारतेंदु मिश्र कई वर्षों से कैंसर रोग से पीड़ित थे। इसके बावजूद थोड़े बहुत अवरोध के साथ उनकी साहित्य-सेवा चलती रही। 10 अक्टूबर 2025 को वे नश्वर शरीर छोड़ गए।

इस तरह उनके प्रयाण से परिजन, प्रियजन, पुरजन के साथ हिंदी साहित्य-समाज शोकग्रस्त है।

प्रो. तिवारी ने कहा कि उनका इस तरह प्रयाण कर जाना बहुत पीड़ा दे गया। गुरुवर प्रो. शैलेन्द्र नाथ मिश्र के मिलने पर उन्होंने महाविद्यालय आने के लिए कहा था।

उनके द्वारा लिखित 'नई रोसनी' और 'चंदावती' उपन्यास अवधी गद्य के महत्वपूर्ण उपन्यास हैं। अभी विजयादशमी को शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने खरखंइचा नाम से जो पत्रिका निकली है उसका प्रवेशांक भारतेंदु मिश्र पर केंद्रित किया है। भौतिक शरीर छोड़कर वे जरूर चले गए हैं, लेकिन उनके काम स्मारक के रूप में लगातार लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आधुनिक अवधी साहित्य विशेषकर अवधी गद्य के विकास की जब भी चर्चा होगी, भारतेंदु मिश्र को छोड़कर बात पूरी नहीं हो सकेगी। काव्य के क्षेत्र में गीत संग्रह 'पारो', खंडकाव्य 'अभिनवगुप्तपादाचार्य', सात सौ दोहों का संग्रह-सतसई 'कालाय तस्मै नमः', काव्य-संग्रह ' काव्याख्यान', 'अधेड़ हो आई हैं गोले', मुक्तछंद कविता संग्रह 'अध्यापक की डायरी', 'अनुभव की सीढ़ी', 'झुलस रहा कालिदास' मुख्य हैं।

इस अवसर पर हिंदी विभाग के सहा. प्रोफ़ेसर अच्युत शुक्ल ने कहा कि अवधी काव्य के साथ ही अवधी गद्य के क्षेत्र में भारतेंदु का योगदान अविस्मरणीय है। समकालीन संवेदना की अवधी कविताएँ और ललित निबंधों का संग्रह 'कस परजवटि बिसारी', अवधी उपन्यास 'नई रोसनी', 'चंदावती' अवधी डायरी 'हम परजा हन' उल्लेखनीय अवधी गद्य कृतियां हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या और माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के हिंदी-पाठ्यक्रम में भारतेंदु मिश्र की अवधी कथाकृतियां पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं।

विभाग की अतिथि प्राध्यापक डॉ. मुक्ता टंडन और पिंकी शुक्ला ने इस अवसर पर भारतेंदु मिश्र को श्रद्धांजलि दी। मुक्ता टंडन ने भारतेंदु मिश्र के संपादन में प्रकाशित अवधी कहानी-संग्रह 'कथा किहानी' की जानकारी दी। पिंकी शुक्ला ने कहा कि भारतेंदु मिश्र का 'चंदावती' अवधी उपन्यास स्त्री विमर्श का अनूठा उपन्यास है। इसमें 'चंदावती' जैसी साहसी किरदार द्वारा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और पत्रकारिता के शक्ति और महत्त्व को बेहतरीन शैली में चित्रित किया गया है।

इस मौके पर परास्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के हिंदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

*"मिशन शक्ति 5.0" के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता चौपाल आयोजित*

*गोण्डा।विकास खण्ड मुजेहना ग्राम पंचायत दुल्हापुर बनकट में "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया, इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक द्वारा की गई, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन की प्रमुख उपस्थिति रही। इनके साथ-साथ जिले के अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मरक्षा, अधिकारों एवं कानूनी सहायता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन महिलाओं के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस चौपाल में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने "मिशन शक्ति 5.0" की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब उसकी महिलाएं शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर हों। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें।

चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे "मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना", "वन स्टॉप सेंटर", "महिला हेल्पलाइन 1090", "चाइल्ड हेल्पलाइन 1098" आदि की जानकारी दी और महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा के प्रदर्शन किए गए एवं जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्कूलों की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें महिलाओं की शक्ति और संघर्ष को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा यह संदेश दिया गया कि महिलाएं अब अबला नहीं, बल्कि सबला हैं और समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे सकती हैं। "मिशन शक्ति 5.0" जैसे अभियान महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल हैं। इस चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उप निदेशक कृषि ने किसानों को बीज वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर गोंडा मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना सत्य प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी का उपस्थित रहे।

*बाल विवाह जैसी प्रथा को समाप्त करना आवश्यक*

‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां थीम पर वन स्टॉप सेंटर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

*गोण्डा । जिला चिकित्सालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’ रही। स्वयं अपना बाल विवाह रोकवाने वाली एक साहसी बालिका को सम्मानित कर प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि बाल विवाह न केवल बालिकाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उपस्थित बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098 आदि की जानकारी दी गई तथा उन्हें किसी भी संकट या समस्या की स्थिति में तत्काल मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा ने कहा कि समाज में जागरूकता लाकर ही बाल विवाह जैसी प्रथाओं को समाप्त किया जा सकता है।

डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाती है, इसलिए हर बालिका को शिक्षित होना चाहिए। सेंटर मैनेजर चेतना सिंह ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा और सहायता का सशक्त माध्यम है। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने बाल विवाह के कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी, वहीं राजकुमार आर्य ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज को सुरक्षित और संवेदनशील बनाया जा सकता है।

इस दौरान अंकित चन्द्र, दीपशिखा शुक्ला, स्वाती पाण्डेय, निधि त्रिपाठी, रिचा तिवारी, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार तिवारी, संजय और मधु शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

*लिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज की अध्यक्षता में आयोजित मिशन शक्ति चौपाल*

गोण्डा। शासन की महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत आज थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर बनकट में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र की अध्यक्षता में एक भव्य मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जिलाधिकारी गोण्डा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा, पंचायत राज, विद्युत समेत अनेक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संबंध में जन-जागरूकता फैलाना तथा स्थानीय बरूआर जाति समुदाय की समस्याओं को जानकर उनका मौके पर ही समाधान कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से बरूआर जाति समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज तथा जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

इस दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमूह को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं —

जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, एवं हेल्पलाइन सेवाओं सीएम हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सायबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, एम्बुलेंस 102(केन्द्रीय)/108(राजकीय) आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने, तथा आत्मरक्षा के प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, और प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति डेस्क स्थापित कर महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता रही। महिलाओं ने प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता व त्वरित कार्यवाही संभव हो पाती है।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस चौपाल के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक कदम बढ़ाया गया। प्रशासन द्वारा यह संकल्प दोहराया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जाएगी।

*सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक*

जनपद में यह परीक्षा दो पालियों में होगी संपन्न

गोण्डा। आगामी 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद गोण्डा में इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, प्रथम पाली 9:30 बजे से 11:30 बजे तथा द्वितीय पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दोनों को मिलाकर कुल 14976 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर लें और परीक्षा दिवस पर अनुशासन एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, प्रवेश पत्र जांच प्रक्रिया, पर्यवेक्षकों की तैनाती, वर्जित सामग्री की जांच तथा मेडिकल इमरजेंसी जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, उप जिलाधिकारी गोण्डा सदर अशोक कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी तरबगंज विश्वामित्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी एवं आयोग के प्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*थाना परसपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद*

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शातिर चोर बुधराम पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम सुधाकर नगर दुरौनी टेपरा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद चोरी का बैटरा व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

थाना परसपुर के उनि दिनेश कुमार सिंह मय हमराह रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति साइकिल पर चोरी का बैटरा रखकर पसका मोड़ की तरफ से कस्बा परसपुर की ओर बेचने हेतु जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा ग्राम भौरीगंज मोड़ परसपुर से अभियुक्त बुधराम पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम सुधाकर नगर दुरौनी टेपरा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अदद चोरी के बैटरा एवं 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।