जीएसटी सुधार से बढ़ी अर्थव्यवस्था आमजन को मिला लाभ-प्रभाशंकर पाण्डेय।
![]()
मोदी सरकार का हर कदम जनकल्याण में ऐतिहासिक- जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर विधान सभा बारा क्षेत्र में सोमवार को श्रीराम बाटिका शंकरगढ़ में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमाशंकर पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2014 के पहले यूपीए सरकार में 13 तरह के टैक्स लगते थे जिनसे आमजन और व्यापारी दोनो परेशान रहते थे।1जुलाई 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी लागू कर उन तमाम करों को समाप्त किया और राज्य सीमाओ के बैरियर हटाकर लागत और समय दोनों की बचत सुनिश्चित की।उन्होंने कहा कि आज भारत आयातक से निर्यातक राष्ट्र बन चुका है— पहले रक्षा सामग्री आयात करते थे अब स्वदेशी के बल पर निर्यात करते हैं।उन्होंने कहा कि 2014 में जहां देश की अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ के आसपास थी आज 22 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।यह मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है कि जब दिल्ली से पैसा भेजा जाता है तो अब पूरा 100 पैसा जनता तक पहुंचता है पहले मात्र 15 पैसे पहुंचते थे।उन्होंने बताया कि 395 उत्पादों पर टैक्स में कमी की गई है गम्भीर बीमारियों की दवाओं पर शून्य कर लगाया गया है शिक्षा सामग्री को टैक्स फ्री किया गया है।यूपीए काल में पढ़ाई-लिखाई तक पर टैक्स देना पड़ता था अब मोदी सरकार ने चार टैक्स घटाकर दो कर दिए हैं —5% और 18%—जिससे राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्त्योदय के भाव से झुककर जनता के हित में निर्णय लेती है यह कदम दीपावली से पहले जनता के लिए बोनस है।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनसाधारण को वास्तविक राहत दी है।जीएसटी में कमी से व्यापार बढ़ा है जनता की क्रय शक्ति बढ़ी है और बाजारो में रौनक लौटी है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का हर निर्णय जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के लिए ऐतिहासिक बन जाता है।संचालन अभियान के जिला संयोजक सन्तोष त्रिपाठी व जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने किया।आभार व्यापार मंडल शंकरगढ़ अध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड कमलेश त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह आशीष पाल दिनेश प्रजापति जगत नारायण शुक्ला अनूप केसरवानी सुजीत केसरवानी मंसुरिया दीन वर्मा वीरेंद्र शुक्ला रत्नाकर सिंह पटेल अनुज केसरवानी गोलू रामजतन वंसल उमा बारी दीपक केसरवानी टमाटर गुरु सहित अनेक पदाधिकारी व्यापारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Oct 06 2025, 19:44