मन्त्री नन्दी ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का सपरिवार किया पूजन

परात में पखारे पांव.चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

हवन कुण्ड में आहुति डाल भगवती मां दुर्गा की आराधना की

बेटियां देश व समाज की सुख. समृद्धि और तरक्की का आधार है-नन्दी

संजय द्विवेदी प्रयागराज।शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर आदि शक्ति मां दुर्गा का नौ दिनों का अखंड व्रत संकल्प पूरा कर सपरिवार मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही हवन-पूजन किया। शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन करते हुए उनके पांव पखारे और भोजन प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे।उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली,चंदन,दही,अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आरती उतरी वहीं अपने हाथों से भोजन परोसा।मां भगवती के शाश्वत स्वरूप की उपासना की। वहीं लोक कल्याण एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की।मंत्री नन्दी ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है।माँ दुर्गा की असीम शक्ति और उनकी कृपा दृष्टि से संसार के प्रत्येक प्राणी का कल्याण हो यही कामना है।मंत्री नन्दी ने कहा कि बेटियां सुख समृद्धि और प्रगति का आधार है।इनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है।मंत्री नन्दी ने कहा कि नवरात्रि आदिशक्ति की आराधना का पर्व है, जो सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं। नवरात्रि इन्हीं जगत जननी को समर्पित है और भारतीय संस्कृति में कुमारी कन्याओं को साक्षात देवी स्वरूपा माना गया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी मायने और किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसलिए आज के समय में बेटियों को सशक्त और समृद्ध बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री नन्दी ने कहा कि किसी भी देश, राज्य या समाज के लिए नारी सशक्तिकरण बहुत ही आवश्यक है।

यमुनानगर:एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण

ड्रोन की अफवाह और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ग्रामीणो व महिलाओं एवं पुलिस के साथ थाना मेजा. माण्डा.कोरांव में की बैठक

सहायक पुलिस आयुक्त मेजा संत प्रसाद उपाध्याय सरल एवं मृदुल स्वभाव तथा निष्पक्ष त्वरित न्याय दिलाने की प्रसंशा समूचे क्षेत्र में हो रही चर्चाए

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत यमुनानगर के थाना मेजा.कोरांव माण्डा क्षेत्रो में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने भ्रमण कर पुलिस को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।सहायक पुलिस आयुक्त मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने मिशन शक्ति अभियान एवं ड्रोन की अफवाह और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर थाना माण्डा.थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह.अतिरिक्त निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी व कोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार बर्मा अतिरिक्त निरीक्षक शैलेश सिंह और मेजा कोतवाली इंस्पेक्टर दीन दयाल सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक एवं पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।वही एसीपी ने कहा कि बालिकाओ व महिलाओ को महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण तथा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में ग्रामीण क्षेत्रो में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराए। उन्होंने ने कहा कि छात्र- छात्राएं व महिलाए अपने अधिकार को समझे और जाने मिशन शक्ति अभियान का यही उद्देश्य है।उन्होंने ने कहा कि ड्रोन की अफवाह फैलाने वालो पर पुलिस रखे नजर और ग्रामीण क्षेत्रो में भ्रमण कर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सरकार की योजनाओ के बारे में लोगो को जागरूक कर अभियान को सफल बनाएं।

महापौर ने मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थानो का किया औचक निरीक्षण.दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उमेश चन्द्र गणेश केसरवान महापौर द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तालाब झूंसी प्रयागराज का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय सुदर्शन चन्द्रा जोनल अधिकारी दादू सिंह अवर अभियंता सफ़ाई निरीक्षक पार्षद राम मिलन सिया राम पूर्व पार्षद राम बाबू केशरवानी आदि उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्था सुदृढ़ पायी गई।महापौर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब जाने वाले मार्ग पर कही मिट्टी का ढेर है उसे दरेसी करा दिया जाए।मार्ग प्रकाश की व्यवस्था और तालाब के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ रक्खी जाय।इसके अतिरिक्त दो हाइड्रा की व्यवस्था करायी जाए जिससे मूर्ति का विसर्जन सुचार रूप से हो सके।इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जए।

छात्रा एक दिन की बनी थाना करैली की कोतवाल


संजय द्विवेदी, प्रयागराज।महिलाओं की सुरक्षा.सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्ट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा ज्ञाना दुबे को करैली थाना का एक दिन का कोतवाल बनाया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी आशीष सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश शुक्ला महिला उपनिरीक्षक मंजू शाक्य और उपनिरीक्षक प्रिया यादव ने उनका फूलों के बुके से स्वागत किया।एक दिन की प्रभारी बनी छात्रा ने थाना अभिलेखों की जांच की और शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों ने बालिकाओं व महिलाओं को गुड-टच बैड-टच महिला हेल्पलाइन 1090 यूपी 112,चाइल्डलाइन 1098 साइबर क्राइम 1930 समेत विभिन्न आपात सेवाओं की जानकारी दी।साथ ही आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स देकर उन्हें जागरूक किया गया।यह पहल छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से जोड़ने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान में महिलाओ एवं बलिकाओ को नारी सुरक्षा.नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन का सन्देश देते हुए किया गया जागरूक ।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के कुशल पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0के तहत नारी सुरक्षा.नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान में एंटी रोमियो टीम द्वारा यमुनानगर अन्तर्गत माण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन बेदौली में बालिकाओ व महिलाओ को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे-सुकन्या समृद्धि योजना वृद्धा पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना उज्ज्वला योजना सामूहिक विवाह योजना चिकित्सा सम्बन्धी आयुष्मान योजना व हेल्पलाइन नम्बर जैसे-वूमेन पावर हेल्पलाइन नम्बर 1090 महिला हेल्पलाइन नम्बर181चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नम्बर 101आदि के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नम्बर1930 के बारे में जागरूक किया गया।इस अभियान में अतिरिक्त इंस्पेक्टर माण्डा माधव प्रसाद त्रिपाठी.उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह.महिला उपनिरीक्षक रूपाली दुबे.महिला उपनिरीक्षक नीरज कुमारी. महिला कांस्टेबल रूबी अंसारी.कांस्टेबल अमित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

मेजा ऊर्जा निगम को ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव 2025 में सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम ने ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव 2025 में जिसका आयोजन पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई)द्वारा किया गया था कम्यूनिटी पीआर कार्यक्रम (लाइव या वर्चुअल) श्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया।यह पुरस्कार मेजा ऊर्जा निगम की ओर से अजय सिंह उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन) द्वारा गोवा में आयोजित समारोह में प्राप्त किया गया जिसमें कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे जिनमे गणेश गांवकर अध्यक्ष गोवा विधान सभा शामिल थे।दिनांक 01अक्टूबर 2025 को यह पुरस्कार औपचारिक रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय को मेजा स्थित निगम कार्यालय में विवेक चन्द्रा विभागाध्यक्ष(मानव संसाधन) एवं अजय सिंह उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)द्वारा सौपा गया।यह उपलब्धि मेजा ऊर्जा निगम की समुदाय से सार्थक जुड़ाव को सुदृढ़ बनाने और लोक-संपर्क क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (सामान्य)द्वारा विन्ध्याचल स्टेशन का निरीक्षण।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(सामान्य)दीपक कुमार ने विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं का औचक परीक्षण किया।निरीक्षण में पाया गया कि मेला अवधि के दौरान सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा अब तक 1209 यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा द्वारा 507 यात्रियो का उपचार किया गया

खोया पाया केन्द्र पर अब तक 11 बच्चों को सकुशल उनके अभिभावकों से मिलाया गया है।साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में बनाए गए मोबाइल टॉयलेट्स की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।दीपक कुमार ने यात्रियो के लिए हाथ धोने हेतु साबुन अथवा सर्फ पाउडर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान यह उल्लेख किया गया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या गत वर्ष की अपेक्षा अधिक दर्ज की गई है और वर्तमान में मेला सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है।अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य)ने आगामी मेलों की दृष्टि से स्थाई शौचालय एवं एक अतिरिक्त यात्री शेड का निर्माण कार्य के विषय में भी सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की जिससे भविष्य में यात्रियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

विधायक कोरांव राजमणि कोल ने छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया

विन्ध्यवासिनी प्रसाद विद्याकान्त पंडित महाविद्यालय कोराव के छात्र छात्राओं ने प्रबन्धक व प्राचार्य के प्रति खुशी जाहिर की

संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत विधान सभा कोरांव क्षेत्र के विन्ध्यवासिनी प्रसाद विद्याकांत पंडित महाविद्यालय कोराव के परिसर में शासन के निर्देशानुसार 73 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल ने छात्र छात्राओ को टेबलेट वितरित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।विधायक राजमणि कोल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार छात्र-छात्राओ का ख्याल रखकर पढ़ने के लिए टैबलेट दिया जा रहा है जिससे छात्र छात्राओ को पढ़ने में कोई समस्या न हो।किसी भी परिस्थिति में आसानी से आप लोग घर बैठे पढ़ाई कर सकते है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार तिवारी ने विधायक राजमणि कोल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश मिश्र पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन कोरांव ने किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप तिवारी अधिवक्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाशंकर तिवारी संजय शुक्ल.राकेश तिवारी पुनीत त्रिपाठी देवेन्द्र तिवारी अधिवक्ता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार मिश्र ने किया।

स्वस्थ नारी.स्वस्थ परिवार अभियान के तहत आयोजन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।केन्द्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में चिकित्सा निदेशक डॉ.संजीव कुमार हन्डू के नेतृत्व में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान का आयोजन किया गया।इसमे दिनांक 30 सितम्बर 2025 को खाने से सम्बंधित मिथ्य बातो के सन्दर्भ में आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ अर्पणा सक्सेना ने बताया कि किस प्रकार हम खाने पीने की मिथ्य अवधारणाओ की बजाय उचित आदतों से हम स्वस्थ रह सकते है।चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव कुमार हंडू ने बताया कि संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।आहार सम्बंधित आदतों में बदलाव लाकर हम बिमारियों से दूर रह सकते है।इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ निदेशक डॉ.मंजूलता हंडू मुख्य नर्सिंग अधीक्षक मोदीस्ता टोपनो मुख्य नर्सिंग अधीक्षक सीता रानी गुप्ता मुख्य नर्सिंग अधीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य नर्सिंग अधीक्षक मुख्य नर्सिंग अधीक्षक सुमंती तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागो के अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित सयमसीमा में पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

1 करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली अनारम्भ परियोजनाओं को शुरू किए जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल मंगलवार को मण्डलीय विकास कार्यों की ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागांे के अधिकारियों को योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाये जाने एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यो को गुणवत्ता के साथ निर्धारित सयमसीमा में पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने मण्डल के सभी जनपदों के सम्बंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।उन्होंने सोलर रूफटॉफ के इंस्टालेशन का कार्य तेजी से कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने निर्धारित मासिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने हेतु वेण्डरों को भी सक्रिय किए जाने के लिए निर्देशित किया है।जनपद प्रतापगढ़ व कौशाम्बी की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होंने इसमें तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने अपूर्ण आवासों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश जनपदों के सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर कार्य पूर्ण होने के बारे में बताया गया है।वहां पर सभी मजरो में अनिवार्य रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो।उन्होंने मण्डल के सभी जनपदों के अधिकारियों को फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये जाने का निर्देश दिया है। मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थिंयों की उपस्थिति में प्रयागराज की प्रगति कम पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने इसमें सुधार करते हुए बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है। शादी अनुदान योजना में जनपद कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ की प्रगति कम पाये जाने पर उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। मत्स्य उत्पादन में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति ठीक न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने सहायक निदेशक मत्स्य को जनपद का प्रत्येक शुक्रवार को भ्रमण करते हुए इसमें तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है।इसके साथ ही साथ मण्डलायुक्त ने सभी मण्डलीय अधिकारियों को नियमित अंतराल पर मण्डल के जनपदों में भ्रमण करते हुए योजनाओं की समीक्षा करने एवं सम्बंधित जिलाधिकारियों से मिलकर उन्हें प्रगति से अनिवार्य रूप से अवगत कराये जाने का निर्देश दिया है।ग्रामीण स्टेडियम एवं जिम के निर्माण में जनपद फतेहपुर की प्रगति कम पाये जाने पर इसमें तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है।उन्होंने निर्माणाधीन सेतुओं एवं नई सड़कों के निर्माण कार्य को भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में जनपद फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ की प्रगति खराब पाये जाने पर इसमें लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने 1करोड़ रूपये की लागत से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए है उनसे सम्बंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कार्य को प्रारम्भ कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जो भी निर्माणाधीन कार्य है उनको गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें।मण्डलायुक्त ने जनपद प्रतापगढ़ के डेरवा में एनजीओ के माध्यम से चलायी जा रही गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है।इस अवसर पर सभी जिलो के जिलाधिकारी एवं सभी सम्बंधित विभागों के मण्डलीय अधिकारी ऑनलाइन माध्सम से बैठक में उपस्थित रहे।