तेज हवा के साथ पानी और ओला से खेतों में खड़ी फसलों को फायदा
![]()
फर्रुखाबाद l चिलचिलाती धूप से जहां लोग बिलबिला रहे थे तभी दोपहर बाद तेज़ हवा के साथ बारिश और मुरास कन्हैया गांव के आसपास ओला गिरने से किसानों को ज्यादा लाभ नहीं फिर भी गर्मी से राहत मिली और फसलों को भी फायदा हुआ है लेकिन बड़े बड़े ओला आसमान से गिरता हुआ देख कर लोगों की सांसें कुछ पल के लिए ठहर गई और 15 मिनट बाद पानी और ओला गिरना तो बन्द हो गया लेकिन हवाएं चल रही थी।
भीषण गर्मी को झेलने के बाद शुक्रवार को बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना किया। वहीं बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। विगत दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।जिससे शहर की सडको पर बाहन रेगते नज़र आये|लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण फसलों को फायदा हुआ। गर्मी के कारण किसानों की फसलें सूख रहीं थीं। किसान फसलों को सूखने से बचाने के लिए सिंचाई करते -करते परेशान थे। इस पर बारिश से फसलों को फायदा हुआ।
Jun 13 2025, 19:48