बिहार के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पटना से इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा आज से शुरु

डेस्क : बिहार के हवाई यात्रियो के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें अब देश के इन शहरों के लिए आज से सीधी विमान सेवा मिलना शुरु हो गया है। पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी हो गया है। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, चेन्नई एवं बेंगलुरु के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू की है। नई समय सारणी में रोजाना 45 जोड़ी विमानों की आवाजाही होगी। पहले इनकी संख्या 43 जोड़ी थी। कोलकाता पटना मार्ग पर एक जोड़ी विमान में कमी आई है।

नए शिड्यूल के मुताबिक, पटना से लिए दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे, जबकि अंतिम उड़ान एयर इंडिया की रात 10.40 बजे है। पटना से 13 शहरों दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, रांची, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट है। देवघर, अमृतसर, जयपुर, भोपाल, वाराणसी, प्रयागराज के लिए एक भी सीधी विमान सेवा को शामिल नहीं किया गया है।

पिछले महीने तक पटना एयरपोर्ट से रोज 43 जोड़ी विमान आते-जाते थे। एक अप्रैल से इनकी संख्या 45 हो गई है। समय सारणी के अनुसार पटना से सुबह 7.35 से रात 11.35 बजे तक विमानों की आवाजाही निर्धारित है। सूची के अनुसार 16 घंटे की अवधि में में 45 विमान उतरेंगे और इतने ही विमान उड़ान भरेंगे। पटना से अंतिम उड़ान रात 11.25 बजे मिलेगी।

दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच मार्ग पर कुल 13 जोड़ी विमान होंगे। पटना बेंगलुरु के लिए विमान की संख्या 9 जोड़ी हो गई, जबकि चेन्नई के लिए पटना से अब दो जोड़ी विमान होंगे। मुंबई के लिए पूर्ववत चार जोड़ी, हैदराबाद के लिए पांच जोड़ी, कोलकाता के लिए तीन जोड़ी, भुवनेश्वर के लिए दो जोड़ी, जबकि अहमदाबाद, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी, पुणे और चंडीगढ़ के लिए एक-एक फ्लाइट है। कोलकाता मार्ग पर एक विमान कम किया गया है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती

डेस्क : राजद सुप्रीमो व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की बुधवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात करीब 9.35 बजे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। 76 वर्षीय लालू प्रसाद एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव के नेतृत्व वाले कार्डियो-न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम लालू प्रसाद की स्थिति पर नजर रख रही है।

बता दें बीते बुधवार को पटना में लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेसर काफी गिर गया था और बुखार भी था। इसके बाद उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया। दो घंटे के इलाज के बाद उनका बीपी सामान्य और हालत स्थिर हो गई। शाम सवा पांच बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए शाम सात बजे उन्हें सेवा विमान से दिल्ली ले जाया गया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा दो डॉक्टर भी गए।

इधर, पारस अस्पताल के प्रमुख डॉ. एए हई ने मीडिया को बताया कि लालू प्रसाद का बीपी कम और शुगर बढ़ा हुआ था। शरीर में सुस्ती थी जो प्रारंभिक इलाज के बाद ठीक हो गयी। शरीर में संक्रमण है, इसलिए इलाज के लिए उन्हें दिल्ली जाने को कहा है।

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, घाटों के समीप बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

डेस्क : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं कल शुक्रवार को उद्यमान सूर्य को अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन होगा।

इधर छठ पर्व पर व्रर्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी और अप्रिय घटना न हो इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। छठ घाटों के समीप पुलिस के पांच सौ जवानों की तैनाती रहेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। कैमरे से भी सर्विलांस किया जाएगा। इस दौरान गड़बड़ी करते पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसएसपी ने सभी वरीय अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

पर्व के दौरान परेशानी ना हो इसको लेकर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने घाटों के समीप 13 वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है। श्रद्धालु उन पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे। पटना में चैती छठ पर अर्घ्य के लिए 41 गंगा घाट सहित सात तालाबों पर व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इन सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की व्यवस्था की गई है।

मौसम का हाल : आज पटना में छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

डेस्क : बिहार मे मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल माह के शुरुआत में ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया ह । पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। हालांकि आज गुरुवार को गोपालगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अलर्ट है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी संभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इधर, बुधवार को पटना और आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 37.5 डिग्री के साथ खगड़िया और गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से 38.9 डिग्री के बीच बना रहा।

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन, अस्ताचलगामी सूर्य के दिया जाएगा अर्घ्य

डेस्क : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं कल शुक्रवार को उद्यमान सूर्य को अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन होगा।

इससे पहले बीते बुधवार को दूसरे दिन व्रतियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ खरना पूजन किया। छठ गीतों के बीच केले के पत्ते पर अरवा चावल, गंगाजल और गुड़ से बनी खीर, रोटी आदि का प्रसाद ग्रहण किया। गोधूलि बेला में व्रतियों ने खरना का अग्रासन निकाल, धूप-दीप के साथ छठी मैया की पूजा कर घर-परिवार, संतान के सुख-शांति, समृद्धि आदि की कामना की।

इसके पहले व्रती सुबह से राजधानी के गंगाघाटों पर स्नान किया और प्रसाद बनाने के लिए गंगाजल लेकर घर लौटे। दीघा और पटना सिटी के कई घाटों पर व्रतियों ने गंगा नदी में प्रसाद के लिए गेहूं धोया और घाट पर ही सुखाया। बुधवार शाम खरना प्रसाद खाकर छठ महापर्व का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरु हुआ। गुरुवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय चैती छठ का समापन होगा। छठ को लेकर श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी फल और पूजन सामग्री की खरीदारी की।

सीएम नीतीश कुमार ने मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 2 लेन सम्पर्क पथ के विकास कार्यों का किए निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने का दिए निर्देश

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 2 लेन सम्पर्क पथ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार कला महाविद्यालय के समीप पहुँचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बांसघाट स्थित काली मंदिर एवं आयकर गोलम्बर के समीप पहुँचकर मंदिरी नाले पर निर्माणधीन 2 लेन सम्पर्क पथ का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को निर्माणाधीन 2 लेन सम्पर्क पथ की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 2 लेन सम्पर्क पथ नेहरू पथ से जे०पी० गंगा पथ तक होगा जिसमें दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट से जे०पी० गंगा पथ तक सड़क ऐलिवेटेड होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस 2 लेन सम्पर्क पथ का मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस 2 लेन सम्पर्क पथ का निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करायें। बिहार कला महाविद्यालय की चहारदिवारी को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के मंदिरी क्षेत्र में पहुँचने पर लोगों में भारी उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों ने नारा लगाकर मंदिरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। 

उन्होंने कहा कि इस पथ का निर्माण पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी तथा जाम से निजात मिलेगी। इससे समय की भी बचत होगी तथा इस इलाके का और विकास होगा। बता दें कि नेहरू पथ पर आयकर गोलम्बर से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर बॉक्स ड्रेन सह 2 लेन सम्कर्प पथ का निर्माण होना है। इसमें सर्विस रोड के साथ नाला एवं यूटिलिटी डक्ट का प्रावधान किया गया है। 

साफ-सफाई हेतु दो रैम्प एवं तीन डिसील्टिंग चैम्बर का निर्माण के अलावा जल निकासी की व्यवस्था एवं नियंत्रण के लिये चार स्यूलिस गेट प्रस्तावित है। इस सड़क के सौंदर्गीकरण हेतु स्ट्रीट लइटिंग के साथ लैंड स्केपिंग का कार्य भी किया जाना है। 

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 15 हजार के इनामी समेत दो कुख्यात को दबोचा


डेस्क : बिहार के सभी जिलों की पुलिस इनदिनों पूरे एक्शन मे है। पुलिस अपराधियो को पकड़ सलाखों के पीछे ढकेल रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने 15000 रूपये के इनामी समेत दो कुख्यात अपराधी को हथियार, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस,तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने की पुलिस ने आनंदपुर से की है। 

इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी मोस्ट वांटेड है। दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी। लोहिया नगर थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया छापेमारी अभियान के तहत दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया है कि दोनों अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज है। 

डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि 15000 की इनामी अपराधी संजीत कुमार और को कुख्यात अपराधी समस्तीपुर जिले के रहने वाले अरुण कुमार है। दोनों मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी। लोहिया नगर थाना के पुलिस ने चेकिंग अभियान सहित छापेमारी की गई तो छापेमारी में दोनों अपराधी गिरफ्तार हुए। 

उन्होंने बताया है कि संजीत कुमार पर कई थाने में 10 से अधिक मामला दर्ज है। वहीं अरुण कुमार जो समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। उस पर पटना जिले में लूट डकैती हत्या समेत आधा दर्जन मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि संजीत कुमार पर बेगूसराय में 15000 का इनामी यह अपराधी था। यह लगातार पुलिस को धूल झोंककर फरार चल रहा था। फिलहाल यह दोनों अपराधी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस राहत की सांस ली है।

पटना में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो महिला समेत चार घायल, इलाके मे दहशत


डेस्क : पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान स्व. राम रत्न राम की पत्नी आशा देवी, उनकी बहू अनिता देवी (35 वर्ष), बेटे चंदन कुमार और दूसरे पक्ष के संजीव उर्फ टॉनी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बिहटा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल चंदन कुमार के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था। बीती रात इसी विवाद को लेकर जमालपुर के बिल्ली गोप, गोलू कुमार, राहुल कुमार समेत करीब 20 लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक बुलेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी झगड़े होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर हो गया है। लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

थाने तक पहुंचा दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पारिवारिक विवाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पारस की पत्नी समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज

डेस्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कुछ दिनों बाद से उनके परिवार में बिखराव हो गया। पहले उनके बेटे चिराग पासवान का अपने चाचा और चचेरे भाइयों के साथ विवाद होने के बाद जिस पार्टी को दिवंगत रामविलास पावसान ने अपनी मेहनत से खड़ा किया था वह दो फाड़ हो गई। वही अब एक और पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यह विवाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर है। स्थिति यह है कि अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है। 

दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी ने अपनी दो देवरानियों सहित पांच लोगों के विरुद्ध अलौली थाना में जेवरात व घर का सामान फेंकने के आरोप में प्राथमिकी कराई है। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, बॉडीगार्ड अमित पासवान व दो ड्राइवर को आरोपित किया है। 

राजकुमारी देवी ने 30 मार्च को दिए गए आवेदन में कहा कि वह 60 वर्षों से अपने शहरबन्नी गांव में रह रही है। लेकिन उनकी दो देवरानियों ने ड्राइवर व बॉडीगार्ड के सहयोग से उसके कमरे से कपड़े, बिछावन और जेवरात निकालकर बाहर कर फेंक दिया और उनके बेडरूम व बाथरूम में ताला लगा दिया। उन्होंने पुलिस से घटना की जांचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर पूरे मामले को पारिवारिक परिसंपत्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। निगाहें अब पुलिस की अनुसंधान पर टिकी है।

खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दिवंगत केन्द्रीय मंत्री की पत्नी के प्राप्त आवेदन के आलोक में अलौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है।

शिवदीप लांडे के बाद अब आईपीएस काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना


डेस्क : बिहार के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी रहे शिवदीप लांडे के इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद अब बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उनके इस्तीफे पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी।

काम्या ने निजी कारणों से अगस्त 2024 में इस्तीफा दिया था। नवंबर में उन्हें 180 दिन की छुट्टी दे दी गई थी। अब मंगलवार को इस्तीफा मंजूर हो गया है। 

काम्या मिश्रा की पहचान एक तेज-तर्रार पुलिस अफसर की रही है। ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थीं। बारहवीं में 98% अंक लाने के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास कर ली। काम्या सिर्फ 22 साल की उम्र में आईपीएस बनी और उन्हें बिहार कैडर एलॉट किया गया था।