कांड्रा के के बस्ती की समस्या का चुनाव बाद समाधान के आश्वासन पर वोट डालेंगे ग्रामीण
सिंदरी । सिंदरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी तारा देवी शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कांड्रा के के बस्ती की समस्याओं से रुबरु हुईं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद से वहाँ सड़क की समस्या लगातार रही है। पानी, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण कभी हुआ ही नहीं। ग्रामीणों ने बीते 15 दिन पहले इसको लेकर वोट बहिष्कार का फैसला किया था। जनसंपर्क के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने धनबाद सांसद ढुलू महतो से समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। झरिया विधानसभा में कार्यक्रम करने पहुँचे धनबाद सांसद ने प्रत्याशी के साथ कांड्रा के के बस्ती पहुँचकर बैठक की और ग्रामीणों से जनसमस्या को जाना। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव के बाद इसे पूरा करा लिया जाएगा। उपस्थित ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान की शर्त पर वोट बहिष्कार करने को टाल दिया और कहा कि बस्ती के 650 मतदाता मतदान करने अपने अपने बूथों पर जरूर जाएँगे। मौके पर सांसद ढूलु महतो, विधायक प्रत्याशी तारा देवी, संजू महतो, गोवर्धन मंडल, जोगिंदर महतो, वीरेन महतो, सुजीत महतो, मुकेश महतो, राधिका देवी, ललिता देवी, आशा देवी, कुंती देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, यशोदा देवी, अरुणा देवी, रेखा देवी, कल्याणी देवी, लीला देवी के साथ सैकड़ों बस्ती के लोग उपस्थित रहे। फोटो

सिंदरी । सिंदरी विधानसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री सह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पूर्व भाजपा सिंदरी के वरिष्ठ नेता शैलेश सिंह को विधानसभा का सह संयोजक बनाया गया। इसकी घोषणा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी पवन साहू ने कहा कि शैलेश सिंह ने कई चुनाव का नेतृत्व किया है। सिंदरी विधानसभा में पार्टी के प्रचार प्रसार बढ़ाने के लिए विधानसभा की मजबूत टीम तैयार की जा रही है। सह संयोजक बनने के बाद शैलेश सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। केन्द्रीय कृषि मंत्री के आगमन पर सिंदरी कल्याण केन्द्र में हैलीपैड का निरीक्षण कर रहे शैलेश सिंह ने कहा कि सिंदरी के आमजनों की समस्याओं पर सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी तारा देवी कार्य कर रही हैं। सिंदरी की जनता उनके समर्थन में खड़ी है।
सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारकों के द्वारा जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। आगामी 20 नवंबर को सिंदरी विधानसभा में चुनाव तय है और इसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सुबह 10 बजे नेहरू मैदान सिंदरी से विपक्षियों पर हमला बोलेंगे। उनके साथ फायर ब्रांड महिला नेत्री आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पाल और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी भी राज्य सरकार की विफलता गिनाएँगे।
सिंदरी । सिंदरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने सिंदरी के जयहिंद मोड़, शहरपुरा बाजार, रोहड़ाबाँध सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उन्होंने जनसंपर्क साधकर सिंदरी की जनता को बीमार सिंदरी विधायक के परिजन को पुनः जिताने की बात कही।

सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक दल झामुमो केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल से त्यागपत्र देकर पुनः भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है। इस पर स्ट्रीट बज ने इस खबर को प्रमुखता से शीर्षक झामुमो केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल ने छोड़ा झामुमो, थामेंगे भाजपा का दामन प्रकाशित किया था। झामुमो नेता धरनीधर मंडल के भाजपा में शामिल होने से इंडिया गठबंधन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही बलियापुर प्रखंड सचिव गुहीराम पाल, नारायण पाल और धनंजय मंडल ने भी जिलाध्यक्ष लखी सोरेन को इस्तीफा भेज दिया है।
सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सिंदरी विधानसभा में उठापटक तेज हो गई है। इसको लेकर प्रत्येक दल अपनी रणनीति तैयार कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को इंडिया गठबंधन से निकलकर झामुमो केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल पुनः भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है। धरनीधर मंडल ने बताया कि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से त्यागपत्र केन्द्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया है। वह कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताते चलें कि धरनीधर मंडल के पिता पूर्व सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल सिंदरी से वर्ष 2000, 2009 और 2014 में विधायक रह चुके हैं। दो बार भाजपा और एक बार तत्कालीन दल जेवीएम से चुनाव लड़े थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में फूलचंद मंडल ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा था और तीसरे स्थान पर रहे थे।
सिंदरी । आसन्न विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष कराने को लेकर धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने सिंदरी और बलियापुर के चेकपोस्टों का निरीक्षण शनिवार को किया। उन्होंने इस दौरान सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के साथ सिंदरी के राजेंद्र बालिका विद्यालय में रुके बीएसएफ जवानों से मुलाकात की।

Feb 23 2025, 22:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
304.6k