कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की ताकत, 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य आयोजन
डेस्क: देश के लिए आज गौरव का पल का है। देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस बार मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो हैं। इस बार का मुख्य आकर्षण 'फ्लाई-पास्ट' है, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान करतब दिखाते नजर आएंगे।
फिलहाल पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए हैं। यहां वह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि प्रस्तुत कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, "दिल्ली सहित देश के सभी नागरिकों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं विशेष रूप से अर्धसैनिक बलों, पुलिस एवं अन्य बलों को उनकी सेवाओं एवं बलिदान के लिए धन्यवाद देता हूं और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। यह संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने का दिन है।" उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की सफलता की कुंजी सुशासन में निहित है। लोकतंत्र संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मौलिक सिद्धांत है। संविधान हमें अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनने और यह तय करने की स्वतंत्रता देता है कि हम किसे सत्ता सौंपें। दिल्ली के लिए यह गणतंत्र दिवस विशेष महत्व रखता है। आज से कुछ दिन बाद हम अपनी नई सरकार चुनेंगे।
हमें यह याद रखना होगा कि हम केवल सरकार ही नहीं चुनेंगे, बल्कि हम एक ऐसी व्यवस्था भी चुनेंगे जो अगले 5 सालों तक हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करेगी। पिछले कुछ सालों से हम देख रहे हैं कि वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। एक नागरिक और मतदाता के रूप में हमारा यह जागरूक प्रयास होना चाहिए कि हम बिना किसी दबाव के सही या गलत का चुनाव करें।"









Jan 26 2025, 10:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.6k