सिंदरी भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने किया हैलीपैड का निरीक्षण
सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारकों के द्वारा जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। आगामी 20 नवंबर को सिंदरी विधानसभा में चुनाव तय है और इसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सुबह 10 बजे नेहरू मैदान सिंदरी से विपक्षियों पर हमला बोलेंगे। उनके साथ फायर ब्रांड महिला नेत्री आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पाल और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी भी राज्य सरकार की विफलता गिनाएँगे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री सह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हैलीकॉप्टर कल्याण केन्द्र सिंदरी में उतरेगा। इसके लिए हैलीपैड बनाया जा रहा है। इसका निरीक्षण करने पहुँची सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी सह भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने कहा कि विकास की गंगा के सभी साक्षी हैं और जनता केन्द्र सरकार की विकास को भलीभाँति देख रही है। विकास के कमल पर सिंदरी विधानसभा की जनता अपना वोट करेगी।
प्रत्याशी के साथ पहुंचे भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने पाँच वर्ष के कार्यकाल के अंतिम समय में झारखंड की महिलाओं को लुभावना मंईया सम्मान योजना चलाया। यह झारखंड की महिलाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में जारी किए गए नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए 1 रुपए की स्टांप ड्यूटी को हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर महिलाओं के साथ क्षल किया। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में दो सिलेंडर मुफ्त की योजना सहित मुफ्त शिक्षा, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, डायमंड एक्सप्रेस वे सहित कृषि सु नीति पर झारखंड की अगली एनडीए सरकार कार्य करेगी।
मौके पर भाजपा नेता शैलेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, डॉ स्मृति नागी, विजय सिंह, अरविंद पाठक, शशि सिंह, विश्वनाथ गोराईं, बलबीर सिंह नागी, राघव तिवारी, राजेश चौधरी, धनंजय सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारकों के द्वारा जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। आगामी 20 नवंबर को सिंदरी विधानसभा में चुनाव तय है और इसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सुबह 10 बजे नेहरू मैदान सिंदरी से विपक्षियों पर हमला बोलेंगे। उनके साथ फायर ब्रांड महिला नेत्री आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पाल और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी भी राज्य सरकार की विफलता गिनाएँगे।

सिंदरी । सिंदरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने सिंदरी के जयहिंद मोड़, शहरपुरा बाजार, रोहड़ाबाँध सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उन्होंने जनसंपर्क साधकर सिंदरी की जनता को बीमार सिंदरी विधायक के परिजन को पुनः जिताने की बात कही।

सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक दल झामुमो केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल से त्यागपत्र देकर पुनः भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है। इस पर स्ट्रीट बज ने इस खबर को प्रमुखता से शीर्षक झामुमो केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल ने छोड़ा झामुमो, थामेंगे भाजपा का दामन प्रकाशित किया था। झामुमो नेता धरनीधर मंडल के भाजपा में शामिल होने से इंडिया गठबंधन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही बलियापुर प्रखंड सचिव गुहीराम पाल, नारायण पाल और धनंजय मंडल ने भी जिलाध्यक्ष लखी सोरेन को इस्तीफा भेज दिया है।
सिंदरी । विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सिंदरी विधानसभा में उठापटक तेज हो गई है। इसको लेकर प्रत्येक दल अपनी रणनीति तैयार कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को इंडिया गठबंधन से निकलकर झामुमो केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल पुनः भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है। धरनीधर मंडल ने बताया कि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से त्यागपत्र केन्द्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया है। वह कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताते चलें कि धरनीधर मंडल के पिता पूर्व सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल सिंदरी से वर्ष 2000, 2009 और 2014 में विधायक रह चुके हैं। दो बार भाजपा और एक बार तत्कालीन दल जेवीएम से चुनाव लड़े थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में फूलचंद मंडल ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा था और तीसरे स्थान पर रहे थे।
सिंदरी । आसन्न विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष कराने को लेकर धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने सिंदरी और बलियापुर के चेकपोस्टों का निरीक्षण शनिवार को किया। उन्होंने इस दौरान सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के साथ सिंदरी के राजेंद्र बालिका विद्यालय में रुके बीएसएफ जवानों से मुलाकात की।

सिंदरी । बलियापुर अंचल क्षेत्र के सरसाकुण्डी प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र के किसानों को आधुनिक पद्धति से उनत्त सब्जी की खेती का प्रशिक्षण सेल चासनाला के एमडीओ कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर विभाग द्वारा के द्वारा शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें 50 किसानों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक प्रदीप पांडेय के द्वारा प्रशिक्षण में केटीएमपीएल की टीम ने रबी फसल के मौसम में किसानों को एक्सोटिक सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहन दिया। प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को मिट्टी के उपयोग, मेड़, जैविक खेती और आधुनिक सिंचाई पद्धति पर चर्चा किया गया। एक्सोटिक सब्जी की खेती करने के लिए सभी किसान काफी उत्साहित दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि इस तरह की खेती हमारे क्षेत्र में पूर्व कभी भी नहीं किया गया है। इस प्रकार की एक्सोटिक सब्जी क्षेत्र में अभी तक उपलब्ध नहीं है। इसलिए हमें इसे बाजार में बेचने में सुविधा होगी और इससे हमें ज्यादा मुनाफा होगा। केटीएमपीएल के वाइस प्रेसिडेंट चिट्टी बाबू ने बताया कि प्रशिक्षित किसानों को ब्रोकली, पीला और बैंगनी फूलगोभी की बीज भी केटीएमपीएल द्वारा मुहैया कराई जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केटीएमपीएल के अमितेश चंद्र, मेघा मिश्रा, रूपा कुमारी, अभिजीत मिश्रा, लीला कुमारी, बीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
सिंदरी । एफसीआईएल सिंदरी के बंदी के बाद शहर की निर्बाध बिजली पर जेबीवीएनएल के ग्रहण से सिंदरीवासी त्रस्त हैं। अब सिंदरी में बीते 22 वर्षों के बाद बिजली की समस्याओ से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली विभाग शीघ्र ही एफसीआई द्वारा निर्मित पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बिजली विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी शहर के पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर का सर्वे कर रही है। इसके तहत सिंदरी में 11 केवीए की नई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसमें कॉलोनियों के लोड के हिसाब से जगह जगह पोल पर ट्रांसफर्मर लगाए जाएंगे।
Nov 12 2024, 09:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
95.6k