भारत और चीन के बीच हुआ समझौता,चार साल बाद LAC पर भारत और चीन के सैनिकों का पीछे हटना शुरू
डेस्क :– भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। LAC पर भारत और चीन के सैनिकों ने चार साल बाद पीछे हटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोनों देशों के सैनिकों ने अपने टेंट्स हटाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही गाड़ियां और साजो-सामान वापस बुलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह सब कुछ पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में हुई मुलाकात के एक दिन बाद शुरू हो गया।
भारत और चीन के बीच हाल ही में एक बड़ा समझौता हुआ है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों से पीछे हट रही हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जिससे सीमाई तनाव कम होने की उम्मीद है। यह समझौता चार दिन पहले दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच हुआ। समझौते के अनुसार, दोनों देश 2020 से पहले की स्थिति बहाल करेंगे।
इस समझौते के बाद भारत और चीन के सैनिकों के बीच पेट्रोलिंग फिर से शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अक्टूबर को सुबह दोनों देशों के कॉर्प्स कमांडरों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। तब से ही दोनों देशों की सेनाएं छोटे-छोटे दलों में पीछे हट रही हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले 10 दिनों में पेट्रोलिंग शुरू हो सकती है। फिलहाल, दोनों देशों के सैनिकों ने कुछ अस्थायी ढांचे, जैसे तंबू और शेड्स को हटाना शुरू कर दिया है।
इस समझौते के बाद, भारतीय सैनिक अब देपसांग के पेट्रोलिंग प्वाइंट्स 10, 11, 11A, 12 और 13 तक जा सकेंगे। इस क्षेत्र में दौलत बेग ओल्डी और काराकोरम पास के पास स्थित ऊंचाई वाले इलाकों तक पेट्रोलिंग की जाएगी। इसी तरह, दक्षिणी लद्दाख के डेमचोक इलाके से भी सैनिक पीछे हट रहे हैं। यह वही इलाका है, जहां चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा के अंदर कुछ टेंट लगा दिए थे।
भारत और चीन ने सीमा पर अप्रैल 2020 की स्थिति को बहाल करने पर सहमति जताई है। इसका मतलब है कि चीनी सैनिक उन इलाकों से पीछे हटेंगे, जहां उन्होंने अवैध कब्जा किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिस्री के अनुसार, दोनों देशों ने सीमा पर पेट्रोलिंग की प्रक्रिया पर भी सहमति बना ली है। यह समझौता दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली की दिशा में बड़ा कदम है।
2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। उस समय चीन ने सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाई थी, जिसके जवाब में भारत ने भी समान संख्या में सैनिक तैनात किए। अब इस समझौते के बाद उम्मीद है कि सीमा पर स्थिति में सुधार आएगा और शांति बहाल होगी।
इस समझौते के तहत, दोनों देशों ने 63 पेट्रोलिंग प्वाइंट्स पर पेट्रोलिंग शुरू करने पर सहमति जताई है। इसमें पेंगोंग झील के उत्तरी हिस्से में फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग बहाल की जाएगी। यहां भारतीय सैनिक अब फिंगर 4 तक जा सकेंगे। इस क्षेत्र में टकराव से बचने के लिए, दोनों सेनाएं पेट्रोलिंग की तारीख और समय की जानकारी पहले से साझा करेंगी। इससे सैनिकों के बीच सीधे संघर्ष से बचा जा सकेगा और सीमा पर शांति बनी रहेगी।

डेस्क :– भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। LAC पर भारत और चीन के सैनिकों ने चार साल बाद पीछे हटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोनों देशों के सैनिकों ने अपने टेंट्स हटाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही गाड़ियां और साजो-सामान वापस बुलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह सब कुछ पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में हुई मुलाकात के एक दिन बाद शुरू हो गया।

डेस्क :–मुंबई के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी ने शुक्रवार को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होकर बांद्रा ईस्ट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। अगस्त में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के दौरान कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने के आरोप में जीशान को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, जिसे उन्होंने गलत बताया। अजित पवार, प्रफुल पटेल, और सुनील तटकरे का आभार जताते हुए जीशान ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए भावुक क्षण है, और मुझे लोगों के समर्थन से जीत का पूरा विश्वास है।"
डेस्क:–साइक्लोन दाना ने ओडिशा के तट पर धामरा और भितरकनिका के बीच लैंडफॉल किया, जिससे भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश ने दोनों राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ओडिशा और बंगाल में बाढ़ की संभावना को देखते हुए सरकारें अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आश्वासन दिया है कि मेरी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहेगी, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस चक्रवात का असर देश के सात राज्यों में दिख रहा है।
*भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट बंद*
*भारी बारिश और बाढ़ की आशंका*
डेस्क :– सुबह क्या नहीं खाना चाहिए? सुबह के वक्त आपकी बॉडी फास्टिंग स्टेज में होती है और मेटाबॉलिज्म काफी कमजोर होता है। इसलिए इस दौरान कुछ फूड्स को खाने से बचना चाहिए, वरना कई सारी बीमारियां घेर सकती हैं। आइए जानते हैं कि सुबह के वक्त क्या नहीं खाना चाहिए?
डेस्क :–कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड उपचुनाव में नामांकन दाखिल कर दिया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने उनकी आय पर सवाल उठाया है। BJP ने पूछा कि वाड्रा ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदने के लिए उनकी आय का स्रोत क्या था।
डेस्क:–भलस्वा डेरी क्षेत्र में मंगलवार को महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। घटना के 8 घंटे बाद, आरोपी खुद थाने पहुंची और अपने अपराध को मान लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Oct 26 2024, 10:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k