आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा हादसा, वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत

#andhrapradeshkashibuggavenkateswaraswamytemplestampedeseveralkilled

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। काशीबुग्गा स्थित विजया वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।

वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, भगदड़ तब मची जब मंदिर में कतारों के लिए लगाई गई रेलिंग उखड़ गई और श्रद्धालु नीचे गिर गए। बताया जाता है कि मंदिर में आने वालों में ज्यादातर महिला श्रद्धालु थीं।

सीएम नायडू ने घटना पर जताई चिंता

इस घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

बेहतर इलाज और राहत-बचाव के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का आदेश दिया है। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है। इस बीच, धर्मस्व मंत्री अनम नारायण रेड्डी और जिला मंत्री अच्चन्नायडू अधिकारियों से और जानकारी जुटाने को कह रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए।

साइक्लोन मोंथा से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही, यूपी-बिहार तक आफत

#cyclonemonthastormheavyrainfallstormandhrapradeshodisha

चक्रवात मोन्था ने मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफान बुधवार रात करीब सात बजे आंध्र प्रदेश तट से टकराया। करीब 90-100 से की किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान आंध्र में घुसा। आंध्र और ओडिशा इससे थरथरा से गए। गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराने के बाद इसने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा तूफान मंगलवार को आंध्र प्रदेश तट के मछिलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास जमीन से टकराया। उस समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। तूफान का असर ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक दिखाई देने लगा है।

आंध्र प्रदेश में एक बुजुर्ग महिला की मौत

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में चक्रवात मोंथा की वजह से मंगिनापुडी समुद्र तट पर तेज हवाओं का असर तट पर देखा गया। कोनसीमा जिले में तूफान के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जब तेज़ हवाओं से गिरा पेड़ उसके घर पर जा गिरा। इसी जिले में तेज़ हवाओं के चलते नारियल के पेड़ गिरने से एक लड़का और एक ऑटो चालक घायल हो गए। मोंथा तूफान की वजह से विशाखापत्तन में तट पर ऊंची लहरें उठने लगीं. वहीं मोंथा के प्रभाव के बीच चेन्नई में मछुआरे अलर्ट दिखे

हेल्पलाइन नंबर जारी

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर चित्तूर (08572-242777, 9491077325), नेल्लोर (0861-2331261, 7995576699), काकीनाडा (0884-2356801), बापटल (0863-2234014), गुंटूर (0864-3220226) और वाईएसआर कडपा (08562-246344) हैं।

ओडिशा के गजपति में कई जगहों पर भूस्खलन

ओडिशा के गजपति की जिला अधिकारी मधुमिता ने बताया कि प्रशासन ने रातभर काम किया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। उन्होंने कहा, लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हमने सुबह उन जगहों को खाली कर दिया। शून्य जनहानि का लक्ष्य पाने के लिए 10 हजार लोगों को संवेदनशील इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आज ले सकता है भयंकर रूप, 5 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

#cyclonemonthaalertrainandhrapradeshodisha  

चक्रवात ‘मोंथा’ की आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की शुरुआत हो गई है। जैसे-जैसे यह तूफान जमीन के पास पहुंचेगा और तेज होता जाएगा। आज इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। चक्रवाती तूफान आज शाम या रात में एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। चक्रवाती तूफान के असर से देश के कई तटीय राज्यों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह 5.30 बजे तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'मोंथा' पिछले छह घंटों में 15 kmph की स्पीड से उत्तर से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान मोंथा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और मंगलवार शाम और रात के दौरान काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में रहेगा, जिसकी अधिकतम हवा की स्पीड 90-100 kmph होगी। मौसम विभाग ने मोंथा के असर से दक्षिणी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

तमिलनाडु और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लूर, रानीपेट और कांचीपुरम में सोमवार को भारी बारिश हुई। चेन्नई और तिरुवल्लूर में तो स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। वहीं ओडिशा में भी हाई अलर्ट लागू है। ओडिशा के मलकागिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, गजपति, गंजम, कालाहांडी, कंधमाल जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। प्रभावित जिलों से हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर स्थानांतरित किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 140 के करीब टीमें तैनात की गई हैं और स्कूलों और आंगनबाड़ी में 30 अक्तूबर तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे ने रद्द की 72 ट्रेनें

चक्रवात मोंथा को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने 72 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। चक्रवात से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में कई जगहों पर असर पड़ने की आशंका है, इसलिए साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने 28 और 29 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके 28 अक्टूबर की शाम को मछलीपट्‌टनम और कलिंगपट्‌टनम के बीच, काकीनाड़ा के पास, एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की आशंका है। 29 अक्टूबर तक तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान तभी यात्रा करें जब बहुत जरूरी हो।

ट्रंप के टैरिफ से आंध्र के सीएम की क्यों बढ़ी टेंशन? केंद्र सरकार चिट्ठी लिखकर की बड़ी मांग

#andhrapradeshcmnchandrababunaiduwritesletterto_centre

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है। भारत पर भी ट्रंप ने 26 फीसदी का जवाबी शुल्क लगाया है। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र को पत्र लिखकर राज्य के मछली पालन उत्पादों के लिए मदद मांगी है। नायडू ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि झींगा जैसे उत्पादों को अतिरिक्त शुल्क से छूट दी जाए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। इस पक्ष के जरिए नायडू ने उनसे राज्य के जलीय कृषि क्षेत्र को अपना समर्थन देने का आग्रह किया है, जिसे अमेरिकी टैरिफ वृद्धि के कारण भारी नुकसान हो रहा है।

ट्रंप के टैरिफ से नायडू क्यों परेशान?

अमेरिका द्वारा लागू किए गए इस नए टैरिफ ने भारतीय झींगा निर्यातकों को प्रतिस्पर्धी नुकसान में डाल दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, एक्वा किसान और झींगा और मछली निर्यातक 5 से 6 प्रतिशत मार्जिन पर काम करते हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत से एक्वा निर्यात पर 27 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके अलावा अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर से 5.77% प्रतिपूरक शुल्क और 1.38% एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया गया है। इससे निर्यात की लागत में भारी वृद्धि होगी।

झींगा मछली की बिक्री पर क्या होगा असर?

वहीं, दूसरी तरफ भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले देशों, खासकर इक्वाडोर को कम टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अमेरिका दक्षिण अमेरिकी देश पर केवल 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इससे भारतीय जलीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचेगा। नए टैरिफ की भरपाई के लिए, एक्वा उत्पाद निर्यातकों को कीमतें बढ़ानी होंगी। इससे इक्वाडोर, वियतनाम और ताइवान जैसे देशों की तुलना में भारत से झींगा और मछली अधिक महंगी हो जाएगी।

किसानों के सामने बड़ा संकट

निर्यात में गिरावट आती है, तो भारतीय किसानों को उत्पादन कम करना होगा। आंध्र प्रदेश में 5 लाख से अधिक एक्वा किसान काम करते हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्व अविभाजित पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में हैं। अगर राज्य को उत्पादन कम करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो इन किसानों और उनके परिवारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

आंध्र प्रदेश झींगा उत्पादन में अग्रणी राज्य

बता दें कि आंध्र प्रदेश भारत के झींगा उत्पादन में अग्रणी राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 70% हिस्सा योगदान देता है। 2023-24 में भारत ने अमेरिका को 2.55 बिलियन डॉलर मूल्य के समुद्री उत्पाद निर्यात किए, जिसमें झींगा 92% हिस्सा रखता है। इस उद्योग का राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में लगभग 8-11% योगदान है। इससे करीब 50 लाख लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।

जनसंख्या को लेकर चिंतित चंद्रबाबू नायडू, स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए लाने जा रहे नया प्रस्ताव

#andhrapradeshcmsaidwhohavemorethantwochildrenwillabletocontestelections

आंध्र प्रदेश में घटती युवा आबादी पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू चिंतित हैं। हाल ही में उन्होंने दो से अधिक बच्चे पैदा करने की वकालत की थी। उन्होंने अब नया प्रस्ताव लाने की बात कही है। इसके अनुसार अब लोकल चुनाव लड़ने के लिए 2 से ज्यादा बच्चे होना जरूरी होगा। इसके साथ ही 3 बच्चे वाले परिवारों को अलग लाभ दिए जाएंगे। नायडू का यह बयान तीन दशक पुराने कानून को निरस्त करने के कुछ ही महीनों बाद सामने आया है। जिसमें दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

मकर संक्रांति पर अपने पैतृक गांव नरवरिपल्ली पहुंचे चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि लगातार कम हो रहा फर्टिलिटी रेट यानी प्रजनन दर कई देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है। जापान, कोरिया समेत कई यूरोप देश प्रजनन दर कम होने और बढ़ती उम्र की आबादी की समस्या से जूझ रहे हैं। यह भारत के लिए चेतावनी है क्योंकि हम दो बच्चों पैदा करने के लिए लोगों को मजबूर कर रहे हैं। अगर परिवार नियोजन की पॉलिसी नहीं बदली तो कुछ वर्षों में भारत को बढ़ती उम्र की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

चंद्राबाबू नायडू ने कहा कि पहले दो से अधिक बच्चों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोक दिया जाता था। अब कम बच्चों वालों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए नियम बनाने होंगे। नायडू ने कहा कि वे ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को पंचायत और नगरपालिका चुनावों में चुनाव लड़ने की अनुमति देने सहित उन्हें प्रोत्साहित करने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को ज्यादा सब्सिडी वाले चावल मुहैया कराने के प्रस्ताव पर भी काम कर रहे हैं। वर्तमान में हर परिवार को 25 किलोग्राम सब्सिडी वाले चावल दिए जाते हैं, जिसमें हर एक सदस्य को 5 किलोग्राम चावल मिलता है।

पहले ही इस नियम को रद्द कर चुकी है नायडू सरकार

बता दें कि 2024 में सत्ता में आने के बाद टीडीपी सरकार आंध्र प्रदेश में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकने वाले नियम को रद्द कर चुकी है।

जनसंख्या में बड़ी गिरावट के संकेत

70 के दशक में देश के सभी सरकारों ने पॉपुलेशन कंट्रोल के लिए परिवार नियोजन अभियान चलाया। 'हम दो हमारे दो' और 'बच्चे दो ही अच्छे' के नारों से शहर से लेकर गांव कस्बे की दीवारें रंग दी गई। परिवार नियोजन के अन्य तौर-तरीकों का जमकर प्रचार हुआ। इसका असर पूरे देश में हुआ, मगर दक्षिण भारत के राज्यों ने इस पॉलिसी को दशकों पहले हासिल कर लिया। 1988 में केरल में फर्टिलिटी रेट दो के करीब पहुंच गया। 1993 में तमिलनाडु, 2001 में आंध्रप्रदेश और 2005 में कर्नाटक भी इस लिस्ट में शामिल हो गया। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों के अनुसार, अभी पूरे देश में टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) 2.1 है, मगर दक्षिण भारत के राज्यों में यह राष्ट्रीय औसत से भी नीचे 1.75 पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अगर ऐसा ट्रेंड बना रहा तो जनसंख्या में तेजी से गिरावट आ सकती है।

तिरुपति मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत की खबर, जानें कैसे हुआ हादसा?

#andhrapradeshtirupatitemplestampede_devotees-died

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए।वहीं घटना में 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतार में लगने के लिए कहा गया था।

10 जनवरी से तिरुपति मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम शुरू हो रहा है। इसी के लिए देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु यहां आए हैं. तिरुपति मंदिर के खास वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टोकन सिस्टम है। टोकन लेने के बाद ही दर्शन के लिए अंदर जा सकते हैं। वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए मंदिर परिसर में कुल आठ जगहों पर टोकन बाटें जा रहे थे। टोकन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन थी। दर्शन के लिए टोकन मिल जाए, इसके लिए खूब चढ़ा-ऊपरी थी। जैसे ही गेट खुला भक्त अधीरज हो गए. पहले टोकन पाने के लिए वे आगे बढ़े और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। अचानक भगदड़ मची और देखते ही देखते लाशें बिछ गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

इस बीच इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है ‘आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू आज तिरुपति पहुंचेंगे

इधर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज घायलों से मिलने के लिए गुरुवार को तिरुपति पहुंचेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर दुख जताया है। भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की मौत होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैंने उच्च अधिकारियों को मौके पर जाने और राहत उपाय करने का निर्देश दिया है। ताकि घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान किया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके। मैं समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात कर रहा हूं और स्थिति का जायजा ले रहा हूं।

నటి జత్వాని కేసు విద్యాసాగర్ బెయిల్‌పై సోమవారం తీర్పు

నటి జత్వాని కేసులో నిందితుడు విద్యాసాగర్ బెయిల్ పిటిషన్‌పై ఈ నెల 5న హైకోర్టులో సుదీర్ఘంగా వాదనలు జరిగాయి. ఇరుపక్షాల వాదనలు ముగియడంతో బెయిల్ పిటిషన్‌పై తీర్పును న్యాయస్థానం రిజర్వు చేసింది. సోమవారం (9వ తేదీ) తీర్పు వెల్లడించనున్నట్లు పేర్కొంది.

ఆంధ్రప్రదేశ్‌ (Andhra Pradesh)లో సంచలనం సృష్టించిన ముంబై నటి జత్వాని కేసు (Mumbai Actor Jethwani Case)లో ఆరోపణలు ఎదుర్కొంటున్న ప్రధాన నిందితుడు, వైఎస్సార్‌సీపీ నేత (YSRCP Leader) కుక్కల విద్యాసాగర్(Vidyasagar) బెయిల్‌ (Bail)పై సోమవారం హైకోర్టు (High Court) తీర్పు ఇవ్వనుంది. ఈ కేసులో బెయిల్ మంజూరు చేయాలని నిందితుడు కుక్కల విద్యాసాగర్ పిటిషన్ దాఖలు చేశాడు. జత్వానీ, పోలీసుల తరుపున న్యాయవాది నర్రా శ్రీనివాస్, పీపీ లక్ష్మీ నారాయణ కోర్టులో వాదనలు వినిపించారు. బెయిల్ మంజూరు చేస్తే నిందితుడు కేసును ప్రభావితం చేస్తారని తెలిపారు. అలాగే నిందితుడు తరుపున సీనియర్ న్యాయవాది నిరంజన్ రెడ్డి వాదనలు వినిపించారు. నిందితుడు ఇప్పటికే 76 రోజులుగా జైలులో ఉన్నాడని కోర్టుకు తెలిపారు. ఇరుపక్షాల వాదనలు పూర్తి అయ్యాయి. దీంతో ఈ కేసుపై తీర్పును హైకోర్టు సోమవారం నాటికి వాయిదా వేసింది.

విద్యాసాగర్ హైకోర్టులో దాఖలు చేసిన బెయిల్ పిటిషన్‌పై ఈ నెల 5న సుదీర్ఘంగా వాదనలు జరిగాయి. వరుసగా మంగళ, బుధవారాల్లో హైకోర్టులో బెయిల్ పిటిషన్‌పై వాదనలు జరిగాయి. ఇరుపక్షాల వాదనలు ముగియడంతో బెయిల్ పిటిషన్‌పై తీర్పును న్యాయస్థానం రిజర్వు చేసింది. సోమవారం బెయిల్ పిటిషన్‌పై హైకోర్టు తీర్పు వెలువరించనుంది.

కాగా ఏపీలో సంచలనంగా మారిన ముంబై నటి కాదంబరి జత్వానీని వేధించిన కేసులో వైసీపీ నేత కుక్కల విద్యాసాగర్‌ను విజయవాడ పోలీసులు అరెస్టు చేశారు. ఉత్తరాఖండ్‌లోని డెహ్రాడూన్‌లో ఆయన్ను అదుపులోకి తీసుకున్నారు. కాదంబరి కేసు వ్యవహారం వెలుగులోకి వచ్చాక విద్యాసాగర్‌ అజ్ఞాతంలోకి వెళ్లిన సంగతి తెలిసిందే. కొన్నిరోజులు ముంబైలో, మరికొన్ని రోజులు ఢిల్లీలో తలదాచుకున్నారని పోలీసులు గుర్తించారు. చివరకు డెహ్రాడూన్‌లోని ఓ రిసార్ట్‌ వద్ద అరెస్టు చేశారు. అక్కడి మూడో అదనపు చీఫ్‌ జ్యుడిషియల్‌ మేజిస్ట్రేట్‌ కోర్టులో హాజరుపర్చిన తర్వాత ట్రాన్సిట్‌ వారెంట్‌పై విజయవాడకు తీసుకువచ్చారు.

తనపై తప్పుడు కేసు నమోదుచేసి మానసికంగా వేధించారని కుక్కల విద్యాసాగర్‌తో పాటు ఐపీఎస్‌ అధికారులు పీఎస్‌ఆర్‌ ఆంజనేయులు, కాంతిరాణా, విశాల్‌గున్నీ, పలువురు పోలీసు అధికారులపై జెత్వానీ ఇబ్రహీంపట్నం పోలీసులకు ఫిర్యాదు చేసిన విషయం తెలిసిందే. దీనిపై పోలీసులు వివిధ సెక్షన్ల కింద ఈ నెల 13న కేసు నమోదు చేశారు. ఇందులో కుక్కల విద్యాసాగర్‌ను ప్రధాన నిందితుడిగా పేర్కొన్నారు. జెత్వానీ విజయవాడకు వచ్చి వాంగ్మూలం ఇచ్చినప్పటి నుంచి విద్యాసాగర్‌ పరారీలో ఉన్నారు. తాను నమోదు చేయించిన కేసుకు సంబంధించిన వివరాలు మీడియాలో ప్రసారం కాకుండా చర్యలు తీసుకోవాలని హైకోర్టులో పిటిషన్‌ దాఖలు చేశారు. కాగా కాదంబరి వ్యవహారం వెలుగులోకి వచ్చాక ఉన్నతాధికారులు విచారణాధికారిని నియమించారు. ఎన్టీఆర్‌ పోలీసు కమిషనరేట్‌లోని ఏసీపీ స్రవంతిరాయ్‌కు బాధ్యతలు అప్పగించారు. ఆమె కాదంబరితో పాటు తండ్రి నరేంద్రకుమార్‌ జెత్వానీ, తల్లి ఆశా జెత్వానీ నుంచి వాంగ్మూలం తీసుకున్నారు. 100 పేజీలతో విచారణ నివేదికను రూపొందించి ప్రభుత్వానికి పంపారు. కాదంబరి మొత్తం నాలుగుసార్లు పోలీసులకు ఫిర్యాదులు చేశారు. మూడుసార్లు పోలీసు కమిషనర్‌కు, నాలుగోసారి ఇబ్రహీంపట్నం పోలీసులకు ఫిర్యాదు చేశారు. ఈ కేసులో ఐపీఎస్‌ అధికారులు పీఎస్‌ఆర్‌ ఆంజనేయులు, కాంతిరాణా, విశాల్‌గున్నీని ప్రభుత్వం సస్పెండ్‌ చేసింది. అజ్ఞాతంలోకి వెళ్లిన విద్యాసాగర్‌ను పట్టుకోవడానికి పోలీసులు రెండు ప్రత్యేక బృందాలను నియమించారు. ఎట్టకేలకు అదుపులోకి తీసుకున్నారు.

ఈ వ్యవహారంలో ప్రమేయం ఉన్న ముగ్గురు సీనియర్ ఐపీఎస్ అధికారులను ప్రభుత్వం సస్పెండ్ చేసిన విషయం తెలిసిందే. మాజీ ఇంటెలిజెన్స్ చీఫ్ పీఎస్ఆర్ ఆంజనేయులు, కాంతి రాణా టాటా, విశాల్ గన్నీలపై సస్పెన్షన్ వేటు పడింది. ఈ మేరకు ముగ్గురి సస్పెన్షన్ ఫైల్‌పై ముఖ్యమంత్రి నారా చంద్రబాబు నాయుడు సంతకం చేశారు. అధికార దుర్వినియోగ ఆరోపణలు రావడంతో ప్రభుత్వం ఈ నిర్ణయం తీసుకుంది. ఇప్పటికే ఇబ్రహీంపట్నం సీఐ సత్యనారాయణ, ఏసీపీ హనుమంతరావులను డీజీపీ సస్పెండ్ చేశారు. డీజీపీ ఇచ్చిన నివేదిక ఆధారంగా ముగ్గురు ఐపీఎస్ అధికారులపై కూడా వేటు పడింది. ఇందుకు సంబంధించిన ఉత్తర్వులను ప్రభుత్వం విడుదల చేసింది. జీవో నంబర్ 1590, 1591,1592 విడుదల చేసింది. కాన్ఫిడెన్షియల్ అని వెబ్‌సైట్‌లో ప్రభుత్వం పేర్కొంది

बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भड़के पवन कल्याण, जानें क्या कहा?

#andhra_pradesh_deputy_cm_pawan_kalyan_on_chinmoy_krishna 

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उनके जेल जाने की खबरों के बाद से लगातार हंगामा जारी है।चिन्मय दास के समर्थक सड़कों पर उतर आए है और उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पड़ोसी देश के हालात पर भारत में भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने चिंता जताई। उन्होंने बांग्लादेशी सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने का आग्रह किया। 

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बांग्लादेश पुलिस द्वारा हिंदू धर्मगुरु और इस्कॉन के प्रमुख पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि आइए मिलकर चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी की निंदा करें। हम मोहम्मद यूनुस की बांग्लादेश सरकार से आग्रह करते हैं कि वे हिंदुओं पर अत्याचार रोकें।

कल्याण ने ऐतिहासिक संदर्भ पर प्रकाश डाला और बांग्लादेश के निर्माण के दौरान भारतीय सेना द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया। उन्होंने सेना के जवानों की जान जाने और राष्ट्र के निर्माण में खर्च किए गए संसाधनों का उल्लेख किया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया। इस मुद्दे ने बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस का भी ध्यान खींचा है, जिन्होंने हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने की अपील की है। कल्याण द्वारा एकजुटता का आह्वान क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे व्यवहार के बारे में बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है।

भारत सरकार भी जता चुकी है चिंता

इस मामले में भारत सरकार ने मंगलवार (26 अक्टूबर) को अपनी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम चिन्मय कृष्ण दास, जो ‘बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत’ के प्रवक्ता हैं, की गिरफ्तारी और जमानत न दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। बयान में कहा गया, ‘यह घटना बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर किए गए कई हमलों के बाद हुई। अल्पसंख्यकों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी और लूटपाट के साथ-साथ चोरी, तोड़फोड़, देवी-देवताओं और मंदिरों को अपवित्र करने के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन घटनाओं के अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि शांतिपूर्ण सभाओं के माध्यम से वैध मांगें प्रस्तुत करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। हम दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर भी चिंता व्यक्त करते हैं। मंत्रालय ने कहा, “हम बांग्लादेश के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अपील करते हैं, जिसमें शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उनका अधिकार भी शामिल है।

చెన్నైలో తెలుగు భవనం

చెన్నైలో ‘తెలుగు భవనం’ నిర్మాణం చేపట్టాలని ఆంధ్రప్రదేశ్‌ ఉపముఖ్యమంత్రి పవన్‌ కల్యాణ్‌(Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Pawan Kalyan)కు తమిళనాడు తెలుగు పీపుల్‌ ఫౌండేషన్‌ విజ్ఞప్తి చేసింది. మంగళగిరిలో పవన్‌ కల్యాణ్‌తో భేటీ అయిన ఫౌండేషన్‌ వ్యవస్థాపకులు దేవరకొండ రాజు నేతృత్వంలోని ప్రతినిధుల బృందం.. తమిళనాడులోని తెలుగువారి స్థితిగతులను వివరించింది.

చెన్నైలో ‘తెలుగు భవనం’ నిర్మాణం చేపట్టాలని ఆంధ్రప్రదేశ్‌ ఉపముఖ్యమంత్రి పవన్‌ కల్యాణ్‌(Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Pawan Kalyan)కు తమిళనాడు తెలుగు పీపుల్‌ ఫౌండేషన్‌ విజ్ఞప్తి చేసింది. మంగళగిరిలో పవన్‌ కల్యాణ్‌తో భేటీ అయిన ఫౌండేషన్‌ వ్యవస్థాపకులు దేవరకొండ రాజు నేతృత్వంలోని ప్రతినిధుల బృందం.. తమిళనాడులోని తెలుగువారి స్థితిగతులను వివరించింది. చెన్నై, కోయంబత్తూరు, కాంచీపురం, మదురై, చెంగల్పట్టు, తిరువళ్లూరు, తిరుత్తణి, కృష్ణగిరి(Chengalpattu, Tiruvallur, Tiruttani, Krishnagiri) ప్రాంతాల్లో తెలుగువారు అధికంగా వున్నారని, వివిధ రంగాల్లో వారు స్థిరపడ్డారని వివరించింది.

జయలలిత ముఖ్యమంత్రిగా వున్న సమయంలో చెన్నైలో తెలుగు భవనం నిర్మాణానికి అంగీకరించారని, అయితే కాలక్రమంలో ఆ ప్రాజెక్టు ముందుకు కదల్లేదని వారు వెల్లడించారు. ఇప్పుడైనా ఆంధప్రదేశ్‌ ప్రభుత్వం చెన్నైలో తెలుగు భవన నిర్మాణంపై చర్యలు తీసుకోవాలని విజ్ఞప్తి చేసింది.

ఫౌండేషన్‌ తరఫున చేస్తున్న సామాజిక సేవలను, తెలుగు భాష, సంస్కృతుల కోసం చేస్తున్న కృషిని ప్రతినిధుల బృందం వివరించగా, ఉపముఖ్యమంత్రి అభినందించారు. ఈ భేటీలో దేవరకొండ రాజుతో పాటు ప్రొఫెసర్‌ కె.శ్రీనివాసరావు, ఏఎం.మనోజ్‌, ప్రియా శ్రీధర్‌, బి.రఘునాథ్‌ తదితరులున్నారు.

బలహీనపడిన అల్పపీడనం

నైరుతి బంగాళాఖాతంలో ఈ నెల 12వ తేదీ ఏర్పడి స్థిరంగా కొనసాగుతున్న అల్పపీడనం బలహీనపడింది. అయినప్పటికీ ఉత్తర తమిళనాడు కోస్తాతీరం నైరుతి బంగాళాఖాతంలో చెన్నై(Chennai)కి సమీపంలో బాహ్య ఉపరితల ఆవర్తన ద్రోణి నెలకొంది. ఈ కారణంగా తిరువళ్లూరు, వేలూరు, దక్షిణ కోస్తా ఆంధ్రప్రదేశ్‌(Andhra Pradesh)లో వర్షాలు కురుస్తాయనివాతావారణ కేంద్రం తెలిపింది.

నైరుతి బంగాళాఖాతంలో ఈ నెల 12వ తేదీ ఏర్పడి స్థిరంగా కొనసాగుతున్న అల్పపీడనం బలహీనపడింది. అయినప్పటికీ ఉత్తర తమిళనాడు కోస్తాతీరం నైరుతి బంగాళాఖాతంలో చెన్నై(Chennai)కి సమీపంలో బాహ్య ఉపరితల ఆవర్తన ద్రోణి నెలకొంది. ఈ కారణంగా తిరువళ్లూరు, వేలూరు, దక్షిణ కోస్తా ఆంధ్రప్రదేశ్‌(Andhra Pradesh)లో వర్షాలు కురుస్తాయనివాతావారణ కేంద్రం తెలిపింది. కేరళ సముద్రతీర ప్రాంతానికి సమీపంలో ఆగ్నేయ అరేబియా సముద్రంలో బాహ్య ఉపరితల ఆవర్తన ద్రోణి ఏర్పడింది.

దీని ప్రభావం కారణంగా రాష్ట్రంలోని పలు ప్రాంతాలతోపాటు పుదుచ్చేరి, కారైక్కాల్‌(Puducherry, Karaikal)లో తేలికపాటి వర్షాలు కురిశాయి. గురువారం చెంగల్పట్టు, కాంచీపురం, కళ్ళకుర్చి, తిరువణ్ణామలై, విల్లుపురం, కడలూరు, మైలాడుదురై, నాగపట్టణం, తంజావూరు, తిరువారూర్‌(Nagapattinam, Thanjavur, Thiruvarur), అరియలూరు, పెరంబలూరు, పుదుక్కోట, శివగంగై, మదురై, విరుదునగర్‌, తెన్‌కాశి, రామనాథపురం, తేని, తూత్తుకుడి, తిరునెల్వేలి, కన్నియాకుమారి, రామనాథపురం, శివగంగై, నీలగిరి, కోయంబత్తూరు, తిరుపూరు తదితర ప్రాంతాల్లో కొన్ని ప్రాంతాల్లో భారీ వర్షాలు పడ్డాయి.

ఈ నెల 15న పైన పేర్కొన్న జిలాల్లో భారీ వర్షాలకు అవకాశం ఉందని ఐఎండీ వెల్లడించింది. 16వ తేదీన నీలగిరి, కోయంబత్తూరు, తిరుపూరు, తేని, దిండిగల్‌ జిల్లాల సహా చెన్నై, దాని పరిసర ప్రాంతాల్లో ఉరుములు మెరుపులతో భారీ వర్షం కురుస్తుందని ఐఎండీ అధికారులు తెలిపారు.