NDA के दो बड़े नेता JMM में शामिल, JMM ने कहा बीजेपी की सरकार का नजरिया झारखंड के प्रति सही नहीं है
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : आज NDA गठबंधन को लगा बड़ा झटका, दो बड़े नेता हुए जन्म में शामिल। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने बीजेपी पर कटास करते हुए कहा अभी तो शुरुआत हुई है अभी और लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में होंगे शामिल।
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा झारखंड की अस्मिता की लड़ाई है। झारखंड में बीजेपी बांटना चाहती है धर्म जाती के आधार पर भोले भाले सीधे साढ़े लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। NDA गठबंधन का मंसूबा और केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार का नजरिया झारखंड के प्रति सही नहीं है।
झारखंड की अस्मिता के सवाल पर हमेशा हमलोग साथ रहे है। यहां की आदिवासी, महिला, दलित, ओबीसी सभी मिलकर रहना चाहते है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आजआज NDA के केदार हाजरा, उमाकांत रजक हमारे साथ आए। उनको NDA में घुटन महसूस हो रही थी बोलने की आजाद नहीं थी कभी किसी भी तरह का छूट नहीं था।
झारखंड की जनता का आदिवासी मूलवासी की सोच हमेशा झारखंड की अस्मिता को लेकर लड़ाई लड़ी है। झारखंड को लूटने और बर्बाद करने की छूट यहां की जनता नहीं देगी। जनता जवाब देगी 23 नवम्बर को।
सुप्रियो ने एनडीए में हुए भाजपा आजसू और जदयू के गठबंधन पर कहां की एक नया गठजोड़ देखने को मिला है केंद्र में मंत्री है बिहार से है वह झारखंड में सीट मांग रहे है। गांव की सरकार बनाने को लेकर दो चार सीट मांग रहे है। यह नापाक गठजोड़ जो हुआ है लूटने के लिए हुआ है। अभी तो शुरुआत है आपस में ये सब लड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बीजेपी के संकड़ों नेता JMM के संपर्क में है हमलोग बैरियर लगा दिया है इधर आने से पहले पश्चाताप करो तब संघर्ष करो।










Oct 18 2024, 19:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.0k