आज दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा यूपी : सीएम योगी
![]()
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों को
अपनी ओर लुभा रहा है। बीते साल 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए। यूपी धार्मिक, आध्यात्मिक, हेरिटेज और ईको टूरिज्म का हब बन चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले साल मकर संक्रांति से 26 फरवरी तक प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 के दौरान 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे।
विरासत और विकास का बेहतरीन समन्वय है पर्यटन
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा का हृदय स्थल उत्तर प्रदेश आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाने में सफल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में गत वर्ष यूपी में 46 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी के अलग अलग धार्मिक आध्यात्मिक, ईको टूरिज्म या हेरिटेज टूरिज्म के साइट्स का भ्रमण किया है। ये पर्यटक यूपी के अंदर केवल पर्यटन की दृष्टि से नहीं आते बल्कि रोजगार सृजन में भी इनकी बड़ी भूमिका है।
पर्यटन गतिविधियां विरासत और विकास के बेहतरीन समन्वय को आगे बढ़ाने का काम करती हैं। स्पिरिच्युअल टूरिज्म की
दृष्टि से देखें तो रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, जैन सर्किट आदि हमारे पास हैं। आज काशी में बाबा विश्वनाथ धाम करोड़ों पयर्टकों को आकर्षित कर रहे हैं। अयोध्या, वृंदावन, गोकुल, बरसाना ने दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित किया है।
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
उन्होंने बताया कि बौद्ध पर्यटन की दृष्टि से सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशाम्बी, संकिसा दुनिया भर के बौद्ध श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। वहीं जैन टूरिज्म की दृष्टि से यूपी में अनेक संभावनाएं हैं। अयोध्या जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली है, काशी की पावन धरा पर अनेक जैन तीर्थंकर अवतरित हुए थे। कुशीनगर की नगरी जैन तीर्थंकरों की पावन धरा के रूप में आज भी हमारे लिए पूज्य बनी हुई है। विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज कुंभ दुनियाभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
ऐसे ही हेरिटेज टूरिज्म की दृष्टि से देखें तो झांसी में लक्ष्मीबाई का किला, बांदा में कालिंजर का किला, आगरा का लालकिला और रेड फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, प्रयागराज का किला, रामनगर वाराणसी का किला, मिर्जापुर में चुनार किला और लखनऊ का इमामबाड़ा के रूप में एक लंबी परंपरा है। ईको टूरिज्म का तो यूपी हब ही है। चाहे दुधवा हो, चूका हो, कतर्नियाघाट, हस्थिनापुर, सूर्य सरोवर, सोनभद्र का सलखन, ओखला बर्ड सेंचुरी हो।
सरकार पर्यटकों की सुविधा और रुचि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पर्यटकों की सुविधा और रुचि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज यूपी अपनी बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। रोड, रेल, वाटर और एयर कनेक्टिविटी हमारे पास मौजूद है। आज हम विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर झांसी में समारोह से जुड़ रहे हैं, तो वहीं 2025 में मकर संक्रांति से लेकर 26 फरवरी तक प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में भी दुनियाभर के 40 करोड़ श्रद्धालु भाग लेकर यूपी की इस अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के प्रति पूरे विश्व को आकर्षित करेंगे। योगी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने और यूपी को एक बेहतरीन टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कामयाब होगी।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों को




लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर के रहीमाबाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कराए खनन से बने तालाब में बृहस्पतिवार शाम दो नाबालिग छात्र डूब गए। सात घंटे बाद इन्हें निकाला गया, लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी।सरोजनीनगर के विष्णुनगर निवासी पेंटर मनमोहन का बेटा दुर्गेश (15) और मुरली विहार के प्लंबर मनोज का बेटा मानस (13) नौवीं के छात्र थे। दोनों एक दोस्त के साथ दोपहर तीन बजे कोचिंग पढ़ने साइकिल से निकले। रास्ते में मानस, दुर्गेश रहीमाबाद क्षेत्र में पंचकुटी के सामने तालाब में नहाने लगे। कुछ देर में दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख पास में खड़े दोस्त ने शोर मचाया और दोनों के घर जाकर जानकारी दी।
लखनऊ/ कानपुर। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पूरे उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश स्वास्थ्य एवं कृषि के लिए नुकसानदायक साबित होगी। इसके साथ ही बाढ़ जैसे हालात भी पैदा होने के आसार हैं। इसका असर लखनऊ समेत कई जिलों में गुरुवार की शाम से दिखना शुरू हो गया।
लखनऊ ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में प्रदेश में मतदाता सूची को अपडेट करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व की गतिविधियों के अन्तर्गत बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट करने के निर्देश जारी किये थे, जिसके अन्तर्गत बीएलओ द्वारा 20 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 तक घर-घर सत्यापन की कार्यवाही करते हुए शिफ्टेड, मृतक तथा रिपीटेड श्रेणी के मतदाता चिन्हित किये गये है।
लखनऊ। राजधानी की उत्तरी सीट से विधायक डा. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज समेत क्षेत्र में पैर पसार रहे डेंगू और मलेरिया को लेकर संजीदगी दिखाई है। इस बावत गुरुवार को डा. बोरा ने सीएमओ और नगर आयुक्त को क्षेत्र में सघन रुप से डेंगूरोधी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति, प्राक्कलन समिति, पंचायती राज समिति, प्रदेश के स्थाई निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बंधी समिति, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों एवं विमुक्जातियों सम्बंधी संयुक्त समिति एवं प्रतिनिहित विधायन समिति सहित अन्य समितियों का
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने एक बयान में कहा कि प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाते उन्होंने अपनी मजबूती को देखते हुए सपा कांग्रेस गठबंधन में पांच सीटों मांगी।
Sep 27 2024, 12:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k