सोनभद्र : 12 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन ओबरा में 3 अक्टूबर से, राजन महाराज होंगे मुख्य कथाकार
![]()
विकास कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। जिले के ओबरा नगर में भव्य एवं विशाल श्रीराम कथा श्रवण का 12 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। ओबरा नगर के सेक्टर 8 स्थित आरती चित्र मंदिर मैदान में 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर तक चलने वाले श्रीराम कथा में लाखों की संख्या में श्रोताओं के उमड़ने को लेकर कार्यक्रम स्थल को विस्तार देते हुए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। श्री राम कथा सेवा समिति से जुड़े हुए पदाधिकारियों की मानें तो सहज, सरल और विख्यात कथाकार परम पूज्य श्री राजन महाराज जी के मुखारबिंद से कथा श्रवण होगा।
आयोजन समिति से जुड़े हुए देवेंद्र केशरी ने बताया है कि समिति के संरक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में ऐसा वृहद एवं भव्य भक्तिमय कार्यक्रम ओबरा नगर में होने जा रहा है, जो आयोजक मण्डल की सोच, परिश्रम व धर्म के प्रति लगाव को परिभाषित करते हुए उनके सनातन धर्म, संस्कृति के प्रति निष्ठा और समर्पण को भी दशार्ता है। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में उनकी पूरी सनातन टीम भरपूर सहयोग प्रदान कर रही है।
बताते चलें कि राजन जी महाराज पहली बार सोनभद्र में श्री राम कथा का रसपान कराने के लिए पधार रहे हैं।श्रीराम कथा आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकास कुमार सिंह पूरे तन मन धन से जुटे हुए हैं। उन्होंने नगरवासियों एवं भगवान श्री राम भक्तों से निवेदन किया है कि सभी जन उक्त दिवस में सपरिवार श्रीराम कथा श्रवण का रसपान करना कदापि न भूलें। इसी क्रम में सोमवार को श्रीराम कथा स्थल सेक्टर 8 आरती चित्र ग्राउंड में 11बजे से भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें आयोजक श्री राम कथा सेवा समिति की तरफ से देवेंद्र केसरी, विकास कुमार सिंह, पत्रकार अजीत कुमार सिंह इत्यादि मौजूद रहे हैं।





विकास कुमार अग्रहरी
विकास कुमार अग्रहरी
विकास कुमार अग्रहरी




Sep 24 2024, 11:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.5k