एफसीआई का अंडरटेकिंग पत्र पूर्व कर्मियों को अपमानित करने वाला है - चट्टराज
सिंदरी । शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में सिंदरी फर्टिलाइजर कारपोरेशन वीएसएस इंप्लाई संगठन ने बैठक कर एफसीआई सिंदरी प्रबंधन द्वारा जारी अंडरटेकिंग पत्र को पूर्व कर्मियों को अपमानित करने वाला पत्र बताते हुए बुधवार को बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष सर्वजीत सिंह और संचालन एस डी चट्टराज ने किया। बैठक में प्रबंधन द्वारा जारी पत्र को महासचिव ने पूर्व कर्मियों, उनके आश्रितों और उनके माध्यम से रह रहे शहरवासियों को अपमानित करने वाला पत्र बताया। इसे प्रबंधन का गलत कदम बताते हुए कहा कि इसे अविलंब वापस लेना चाहिए। उन्होंने इसके साथ अन्य माँगों पर प्रधानमंत्री, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों और धनबाद सांसद ढुलू महतो से अविलंब हस्तक्षेप की माँग की है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त महँगाई के समकक्ष सम्मानजनक पेंशन की बढ़ोतरी, वर्ष 1987 से बकाया वेतन बढ़ोतरी का भुगतान, लीजधारकों को स्वास्थ्य सुविधा, स्थायी लीज और राशन कार्ड की व्यवस्था की माँग की गई।
बैठक में अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महासचिव एस डी चटराज, राजकिशोर सिंह, शैलेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, राम अनुप प्रसाद सिंह, राम नाथ ठाकुर, सुधाकर प्रसाद सिंह, काली दमन महतो, विरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, रामचंद्र प्रसाद, भरत राय, प्रहलाद चौधरी, राम कृपाल चौधरी, जगत मांझी, नरेश चंद्र मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, मृत्युंजय झा, राजकुमार राम, आर पी सिंह, एन सी मंडल, विजय साव, वी डी सिंह उपस्थित हुए।

सिंदरी । शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में सिंदरी फर्टिलाइजर कारपोरेशन वीएसएस इंप्लाई संगठन ने बैठक कर एफसीआई सिंदरी प्रबंधन द्वारा जारी अंडरटेकिंग पत्र को पूर्व कर्मियों को अपमानित करने वाला पत्र बताते हुए बुधवार को बैठक की।

सिंदरी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के 60 वें स्थापना दिवस के अंतिम कार्यक्रम को भव्यतम रुप देने के लिए विहिप जिला अधिकारियों की बैठक बुधवार को कल्पना टाकीज में संपन्न हुई। सिंदरी के कल्पना टाकीज सिनेमाघर में 6 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्म के प्रचारक सह प्रखर राष्ट्रीय वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के आगमन और कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए समीक्षा बैठक की गई।
सिंदरी । सिंदरी थाना क्षेत्र के रोहड़ाबाँध केडी 89 आवास निवासी राजेश राम का कान उनके कलयुगी पुत्र करण कुमार ने अपने पिता का कान काट दिया। इसकी शिकायत करने पहुँचे राजेश राम ने बताया कि घर में काम करने को लेकर बहस शुरू हुई तो वह हल्ला करने लगा। बातचीत के दौरान बहस के बीच में वह बाहर निकला और घास काटने वाले धारदार तलवार से सिर पर वार कर दिया। बचने के क्रम में तलवार से बाँया कान कट गया। उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत सिंदरी थाना में की गई है।
सिंदरी । सिंदरी बाजार की मुख्य समस्याओं को लेकर सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स का प्रतिनिधिमंडल धनबाद नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें निगम के दुकानों का बकाया भाड़ा राशि, बाजार में आतंक का प्रयाय बन गया सांड़ सहित अन्य समस्याएँ शामिल थीं।
सिंदरी । सिंदरी गणेश पूजा मैदान में आगामी 7 सितंबर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेत्री लक्ष्मी मुर्मू पूजा तैयारियों की समीक्षा बैठक में बुधवार को शामिल हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सिंदरी में गणेश चतुर्थी का आयोजन महिला समिति करेगी। समिति अध्यक्ष नेहा मरांडी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अनोखा रुप देखने को मिलेगा। बैठक में महिला मेला समिति के अध्यक्ष नेहा मरांडी, लुखी मरांडी, उंगली मरांडी, संतोरी मरांडी, मालती टुडू, प्रिया पल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
सिंदरी । एफसीआई सिंदरी प्रबंधन ने अपने 1600 लीजधारकों के लिए मंगलवार को सर्कुलर जारी कर दिया है। इस सर्कुलर के तहत लीजधारकों को अपने और अपने आश्रितों का आधार कार्ड प्रबंधन के पास आगामी 3 सितंबर तक जमा कराना होगा। इस सर्कुलर के जरिए प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि लीजधारी को अपने आवासों पर कब्जा दिखाना होगा।
सिंदरी । सिंदरी के आरएमकेफोर 315 निवासी गोविंद सूत्रधर के घर सोमवार की शाम लगभग छः बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लगभग छः हजार रुपए की चोरी की। इसका विरोध कर रही गोविंद की पत्नी प्रतिमा सूत्रधर (26) पर चोरों ने धारदार हथियार से प्रहार किया।
सिंदरी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के 60 वें स्थापना दिवस पर पत्रकार सह राष्ट्रीय वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ सिंदरी आएँगे। इसकी जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धनबाद महानगर जिला मंत्री सोनू गिरी ने प्रेसवार्ता कर रविवार को जानकारी दी।
राँगामाटी जय माता दी मंदिर में प्रेसवार्ता में जिला मंत्री ने कहा कि आगामी 6 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के स्थापना दिवस पर मुख्य वक्ता के रुप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष धनबाद में यह कार्यक्रम जन्माष्टमी से प्रत्येक प्रखंड में किया जाएगा। इसका अंतिम कार्यक्रम सिंदरी के कल्पना टाकीज हॉल में 6 सितंबर को आयोजित होगा।
सिंदरी । सिंदरी में चोरों के आतंक से सिंदरीवासी त्रस्त हो चुके हैं। आए दिन घरों और दुकानों में चोरी की घटना सामने आ रही है। परंतु वही ढाक के तीन पात साबित हो रहा है। सिंदरी क्षेत्र सिंदरी और बलियापुर पुलिस के दायरे में आता है। पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का उद्भेदन नहीं कर पाई है।
Sep 05 2024, 07:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.0k