प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का हुआ भव्य स्वागत
![]()
अयोध्या।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय के सुल्तानपुर से बस्ती जाते समय सुल्तानपुर रोड पर अवध विश्वविद्यालय के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर श्री अ तूजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाने में पुरी ताकत से जुटे ।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा उपचुनाव की सभी दसों सीट गठबंधन जीतेगा और भाजपा बुरी तरह हारेगी ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह गरीबों ,पीड़ित और जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उनके निराकरण के लिए शासन प्रशासन से लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्री राय को आश्वासन दिया कि अयोध्या जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ उपचुनाव में प्रत्याशी को विजय बनाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया किप्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय का स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल , युवा नेता अंकुर खत्री,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राजकुमार पांडे ,भीम शुक्ला,अनिल तिवारी, अनिल सिंह ,अब्दुल हकीम, बलबीर सिंह कोरी तारिक रुदौलवी ,सिराज मुस्तफा, रोहित यादव,मोहम्मद आरिफ ,बसंत मिश्रा, दिनेश चौधरी,डॉ रविकांत श्रीवास्तव ,महताब आलम,रामसूरत सोनी, फ्लावर नकवी, अनवर, राम स्नेही निषाद ,हुजैफा, असलम, अमीरु,प्रदीप वर्मा, आशुतोष सिंह ,अजीत वर्मा,मनोज जायसवाल, शकील रहमानी, अहमद कुरेशी, रामसागर रावत, इंद्रौहन यादव ,रामचरित्र वर्मा ,रामचरित्र मौर्य,राजेंद्र रावत ,राम अवध आदि उपस्थित रहे।



अयोध्या।मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने अयोध्या के जमथरा में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत अयोध्या छावनी क्षेत्र की नालियों का इंटरसेप्सन और डायवर्जन के अन्तर्गत निर्माणाधीन 33 एम0एल0डी0 एस0टी0पी0 के कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एस0टी0पी0 के परिसर में स्थापित विभिन्न मशीनों का अवलोकन किया तथा सम्बंधित अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिया कि शेष कार्यो को शीघ्र पूरा कर एस0टी0पी0 का संचालन प्रारम्भ करायें, जिस पर अधिशाषी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि सभी मशीनों को स्थापित कर लिया गया है तथा एन0एम0सी0जी0 की एन0ओ0सी0 भी प्राप्त हो गयी है और सिंचाई विभाग से एन0ओ0सी0 प्रतीक्षित है जिसके प्राप्त होते ही एस0टी0पी0 का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।


Sep 03 2024, 19:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k