Sep 02 2024, 18:31
इलाके के सभी बूथों पर चला भाजपा का सदस्यता अभियान, पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने पूरी ताकत झोंकी
खजनी गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में इलाके के विभिन्न बूथों पर बृहद सदस्यता अभियान -2024 चलाया जा रहा है। इस क्रम में सभी बूथों पर पहुंचे भाजपा कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, और नए लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
साथ ही नए जुड़ने वाले सदस्यों का विवरण सूची में जोड़ा गया। कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के निदेर्शानुसार क्षेत्र में अपनी गतिविधियों और उपस्थिती को मिस्ड कॉल, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके लोगों को सदस्य बनाया गया।
इस दौरान इलाके के खजनी मंडर अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र के बूथ संख्या 43,44,68,62 पर राधेश्याम सिंह और अनिल पाठक ने बूथ संख्या 22,23 खजुरी में जगदंबा शुक्ला बूथ संख्या 6 और 7 भलुआ में जयप्रकाश तिवारी 127,122, नेवास माफी, चौतरवां बूथ संख्या 46, 47 रूद्रपुर, तुर्कवलियां तथा 16 सिसवां पर 130 और 131 में अहमदपुर, गंगटहीं, पचौरी, और मदरियां में बूथ संख्या 12,2,25,97 और 98,97 में मंडल मंत्री बृजेश उर्फ बंटी चतुवेर्दी गोलू दूबे ने तथा बूथ संख्या 68, 44, 43,106, 107,136,13, 125, 29, 30,36,8,18,19 और 37 तुलसी रतन, रानीडीहां,खरहा देउर, खजुरी,गिदहां, रामपुर पांडेय, सोनवर्षा आदि गांवों के बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आदर्श राम त्रिपाठी, रिंकू दुबे, आशुतोष पाठक, लेखपाल बेलदार, ठाकुर मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा, सोमनाथ पांडेय,अनिल पांडे, अश्विनी मिश्रा,रामवृक्ष सिंह, परमात्मा दूबे, मुकुंद साहनी, नंदलाल जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, अर्पित, रफीक, अनूप मिश्रा, उमेश चौरसिया आदि ने सदस्यता अभियान-2024 के निमित्त सभी बुथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठकें करते हुए अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की और योजना बनाई।
Sep 02 2024, 20:12