Gorakhpur

Aug 14 2024, 19:05

विभाजन की विभीषिका पद लोलुपता का परिणाम : सहजानंद राय

गोरखपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाई गोरखपुर द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई और काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला गया।

इस अवसर पर अमृत कला वीथिका गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में प्रदर्शनी भी लगी, जिसका अवलोकन क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया।

सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है।

इस विभीषिका में दर्द झेलने वाले और अपना बलिदान देने वाले भारतीयों का दर्द आज भी जीवंत है। कहा कि पद लोलुपता के स्वार्थ में भारत का विभाजन हुआ और देश के लोगों को विभीषिका का दंश झेलना पड़ा। इस समय भी कांग्रेस अपने फायदे की राजनीति कर रही थी और आज भी कर रही है। कांग्रेस आज भी अपने विदेशी आकाओं के सपने को पूरा करने के लिए भारत को खंडित करने में लगी है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि बंटवारे के कारण लाखों परिवार बेघर हो गए।

लाखों की संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

संगोष्ठी को विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, राजेश श्रिपाठी, विमलेश पासवान व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया। प्रमुख रूप से पुष्प दंत जैन , महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय, सह प्रमुख मनोज अग्रहरि, व रणविजय सिंह मुन्ना, मंत्री अजय श्रीवास्तव,रमेश प्रताप गुप्ता, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, सबल सिंह, डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, दयानंद शर्मा, अवधेश अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, आनंद अग्रहरि, गौरव तिवारी,आर डी सिंह,सौरभ श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय मणि त्रिपाठी, सतसुकृत, आनंद अग्रहरि,कृष्ण कुमार, बृजेश मणि मिश्रा,रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्य, रागिनी, सत्यार्थ मिश्रा, मनीष कांत ओझा,इंद निगम, पियूष मिश्रा, प्रखर पाण्डेय,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संगोष्ठी के उपरांत गोरखपुर क्लब से होते हुए हरिओम नगर चौराहे से जिला पंचायत रोड होते हुए कचहरी चौराहा से गांधी प्रतिमा टाउनहॉल पर मौन जुलूस निकाला गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अगुवाई में निकले मौन जुलूस में विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी,महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Gorakhpur

Aug 14 2024, 19:04

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। बांग्लादेश में समस्त सनातन धर्म और सनातनी मंदिरों को पहुंचाई जाने वाली क्षति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदुओं को मारे जाने से रोकने के संबंध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि भारत सरकार इस पर रोक नहीं लगाएगी तो बांग्लादेश से हिंदू पाकिस्तान की तरह ही समाप्त कर दिए जाएंगे या निष्कासित कर दिए जाएंगे जो दर-दर भटकने पर मजबूर हो जाएंगे जिस पर प्रधानमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए और विदेश नीति के माध्यम से बांग्लादेश पर यह अंकुश लगाया जाना चाहिए कि वह हिंदुओं और हिंदू मंदिरों को संरक्षण प्रदान करें और उनके साथ भी अपने नागरिकों की तरह ही व्यवहार करें।

ज्ञापन के दौरान आशुतोष कुमार पांडेय लक्ष्मी शंकर शुक्ला शेष नारायण पांडेय आदित्य रंजन विश्वकर्मा संजय कुमार मिश्रा पंकज कुमार पांडेय आशीष त्रिपाठी पिंटू साहनी प्रदीप सिंह भोलानाथ प्रजापति विजय पांडेय आदित्य द्विवेदी अंशुमान मिश्रा समेत अन्य लोग आदि उपस्थित रहे।

Gorakhpur

Aug 14 2024, 11:53

क्षेत्राधिकारी ने किया थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,त्वरित कार्रवाई के लिए मातहतों को दी विभागीय हिदायतें
खजनी गोरखपुर।क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने खजनी थाने का अर्द्धवार्षिक मुआएना किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी अभिलेखों, मालखाना, हिस्ट्रीशीट, अपराध रजिस्टर शस्त्रागार में मौजूद सभी शस्त्रों की स्थिति, उनके रख रखाव की व्यवस्था। दर्ज मुकदमों और लंबित विवेचनाओं की स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में स्थित सभी भवनों, आरक्षी आवास, बैरक, भोजन मेस, महिला पुरुष बंदी गृह, शौचालय सहित परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सिलसिलेवार निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के दीवान राजीव सिंह थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक विभागीय दिशा निर्देश दिए। अव्यवस्थाओं और खामियों को शीघ्र दूर करने की हिदायत देते हुए उन्होंने दुबारा निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें महिला शक्ति टीम के चलने के लिए मिली दो स्कूटी खराब होने और अन्य समस्याओं की जानकारी दी गई।मुआएने के दौरान थाने के सभी आरक्षी कांस्टेबल एचसीपी मुंशी एसआई समेत सभी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 14 2024, 11:52

झारखंडेश्वर शिवमंदिर पर भव्य सांध्य आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब,विधायक प्रदीप शुक्ला व भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सम्मिलित हुए
खजनी गोरखपुर।तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या-3 टेकवार में स्थित झारखंडेश्वर शिव मंदिर पर पवित्र सावन माह में भक्तों की अनवरत भीड़ हो रही है। सैकड़ों की संख्या में भक्त श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच कर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक के आयोजन कर रहे हैं।

प्रतिदिन सायं होने वाली बाबा झारखंडेश्वर महादेव की भव्य आरती में सैकड़ों शिव भक्तों सम्मिलित होते हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह तथा तहसीलदार खजनी गोपाल कृष्ण त्रिपाठी भी झारखंडेश्वर महादेव की सायंकालीन भव्य आरती में सम्मिलित हुए। आरती में सम्मिलित होने वाले अन्य श्रद्धालुओं में खजनी थाना प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला, पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, रामपाल सिंह, जिला पंचायत  सदस्य संजय शुक्ल, राम बुझारत पासवान, भाजपा युवा मोर्चा के सुनील निगम, ऋषिकेश जायसवाल, जुबोध उपाध्याय, संतोष राम त्रिपाठी, शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी, इंद्र कुमार निगम सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 14 2024, 11:50

महाविद्यालय में काकोरी एक्शन प्लान पर संगोष्ठी का आयोजन
खजनी गोरखपुर।क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरिहरपुर सैरों गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज "काकोरी एक्शन प्लान" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉक्टर केपी चौरसिया ने स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की इच्छा से हथियार खरीदने के लिए ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूट लेने की एक ऐतिहासिक घटना थी।


जो कि 9 अगस्त 1925 को हुई थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र भक्त क्रांतिकारियों की योजना थी कि बल पूर्वक विरोध प्रदर्शन से ही अंग्रेजी हुकूमत को खत्म किया जा सकता है। किन्तु उस दौरान विरोध के लिए आवश्यक संसाधनों शस्त्र आदि का अभाव था। जिसे प्राप्त करने का अन्य कोई उपाय क्रान्तिकारियों के पास नहीं था। इस घटना के महानायक रोशन सिंह ,राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खा, राजेंद्र लाहिड़ी आदि युवा क्रांतिकारी रहे। इस एक्शन का भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति में विशेष प्रभाव रहा।


संगोष्ठी में संस्थान के इतिहास विभाग के प्रवक्ता राजकुमार ,हिंदी के प्रवक्ता रजनीश पांडे ,राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुमंत मौर्या तथा छात्राओं सपना, शशिकला और संध्या ने भी अपने विचार रखे।
संगोष्ठी में प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार, श्रीमती गीता , राजेश सिंह तथा स्वयंसेवक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 14 2024, 11:41

उनवल नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई
खजनी गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर पंचायत उनवल के टेकवार चौराहे पर स्थित भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई के बाद मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए। नगर पंचायत के चेयरमैन महेश दूबे एडवोकेट के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

इस दौरान देश भक्ति के नारे लगाते हुए नगरवासियों से अपने घरों और दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


आयोजन में उनवल मण्डल अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, आईटी सेल के जिला संयोजक इन्द्र कुमार निगम सहित नगर पंचायत के सभी सभासद बूथ अध्यक्षों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा रैली में हिस्सा लिया।

इस दौरान योगेश वर्मा, राहुल त्रिपाठी,सर्वेश कुमार, मिथिलेश यादव, राजन पासवान, यशवंत साहनी, अज्जू ख़ान, लालबाबू साहनी, हरिशंकर तिवारी, शिवशंकर राजभर, दिलीप कुमार, सतीश कुमार, बैजनाथ प्रसाद, पवन निगम, महेन्द्र चौधरी, व्यास यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 14 2024, 11:40

बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली,राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते खजनी से सिकरीगंज पहुंचे
खजनी गोरखपुर।राष्ट्रीय स्वाधीनता के पर्व 15 अगस्त को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज खजनी कस्बे के एसबीआई तिराहे से सिकरीगंज कस्बे तक 18 किलोमीटर लंबी भव्य बाइक रैली निकाली।

भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी व जगदीश चौरसिया के नेतृत्व में "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारे लगाते हुए अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए बाइक सवार युवा कार्यकर्ताओं की रैली में दर्जनों की संख्या में शामिल उत्साह से लबरेज युवाओं ने नारे लगाते हुए स्थानीय लोगों से अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह, अवधबिहारी मिश्रा, प्रभात दूबे मंडल महामंत्री, रिंकू दूबे, ब्रजेंद्र चर्तुवेदी "बंटी", लालमन सिंह, रामदास राजभर, लेखपाल बेलदार, ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी भोलू, समर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 20:18

पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया तिरंगा का मान व शान : सहजानंद राय

गोरखपुर। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई की अगुवाई में जिला जेल से असुरन होते हुए माता काली मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष कर नागरिकों में राष्ट्र भक्ति का जज्बा भरा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हुआ करती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, स्वतंत्रता दिवस पर जन जन की भागीदारी हो रही है। राष्ट्रवाद का अलख देश में जग रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में तिरंगा का मान और शान बढ़ाने का कार्य किया है। गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला जेल से हुआ।

इससे पहले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा जिला जेल से होते हुए असुरन चौराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज से होते हुए गोलघर कालीमंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा परिसर में पहुंची, जहां माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर समापन हुआ।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,सह संयोजक व महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि, राहुल श्रीवास्तव,डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही,अमिता गुप्ता, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत,सत्यार्थ मिश्रा,रजत गुप्ता, रितेश सिंह बब्बू,कर्मवीर सिंह, अभिनव ऐबट, शिवम् राय, कृष्णा तिवारी, विशाल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शशांक द्विवेदी, शिवम् सिन्हा, हर्ष गुप्ता, प्रदीप निषाद, अजीत सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धान्तों घोष, सतसुकृत, अजय मणि त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि, विशाल गुप्ता, अवधेश अग्रहरि, रणविजय सिंह मुन्ना,रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्य, पदमा गुप्ता, रागिनी,

सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगा कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क करके नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह करना चाहिए। इस मौके

पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, शिवसागर तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पांडेय, राहुल तिवारी, विवेकानंद वर्मा, कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा, सोमेश्वर पांडेय, अनादि प्रिय पाठक, सुधाकर यादव, संदीप पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, दिनेश सिंह, बाबू राम राव, अभिनव मिश्रा, निहाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 20:15

सरकारी पोखरी पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों का तहसील पर विरोध प्रदर्शन

खजनी गोरखपुर।ब्लॉक क्षेत्र के घईसरा गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सरकारी पोखरी को मिट्टी डालकर उसे पूरी तरह से पाट कर कब्जा कर लिया गया। आसपास के निवासियों के घरों का बारिश का पानी उसी पोखरी में इकट्ठा होता था। पोखरी पटने के बाद जल निकासी की गंभीर समस्या हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज तहसील मुख्यालय में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम खजनी कुंवर सचिन सिंह को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार घईसरा गांव के निवासी दबंग व्यक्तियों के द्वारा आराजी संख्या-178 रकबा लगभग 16 डिसमिल की ग्रामसभा की सरकारी पोखरी को मिट्टी से पाट कर कब्जा कर लिया गया है। जिससे पोखरी का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो गया है।सरकार द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के लिए गांवों में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है, वहीं दूसरी ओर बेखौफ दबंगों ने पोखरी पर कब्जा कर लिया है।

गांव के निवासी लगभग 30 घरों के लिए जलनिकासी की समस्या हो गई है। आज तहसील में विरोध प्रदर्शन कर रही गांव की बेचनी, शीला, मनरखनी, जर्सी, प्रियंका, तथा दरस, भागीरथी, अरविन्द, सहाई, जयहिंद, साधु, आदि ने बताया कि हमारे घरों का पानी निकलने की गंभीर समस्या हो गई है। पानी सड़क पर बहता है।

तहसील पर पहुंच कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर पोखरी से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। गांव के लोगों ने बताया कि अवैध कब्जा करने वाले दबंग और सरकश किस्म के लोग हैं और सरकारी कर्मचारी हैं। अपने प्रभाव का अनुचित लाभ उठा कर पोखरी पाट दी है।इस संदर्भ में एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने बताया गांव के लोगों ने पत्रक दिया है जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Gorakhpur

Aug 13 2024, 17:27

राहुल गांधी पर जातिगत टिप्पणी करने के विरोध में अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए प्रस्तुत

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को भाजपा के पदाधिकारी अनुराग ठाकुर के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति पूछने के विरोध में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका था।

इस दौरान पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग विनोद जोजफ एवं असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव को हिरासत में लिया था। जिनको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जमानत पर रिहा किया गया था। इसी घटनाक्रम की तारीखपेशी पर वरिष्ठ अधिवक्ता मकसूदन त्रिपाठी की देखरेख में कांग्रेसजन मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत होकर तारीख की पैरवी की।

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है शासन प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है लोकतंत्र का हनन कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी का भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पुतला फूंका जाता है जिस पर पुलिस प्रशासन मौन रहती है। हमारे नेता माननीय राहुल गांधी पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा जातिगत टिप्पणी होने पर विरोध प्रदर्शन करना लाजिमी है। लेकिन सरकार के इशारे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पाबन्द करना ठीक नहीं है।

इस तरह की जातिगत राजनीति करना भाजपा की कृत्सित मानसिकता का परिचायक है। इसका विरोध हम कांग्रेसजन करते रहेंगे। सरकार दमन करेगी तो हम जेल भरो आन्दोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस, अशोक कश्यप, प्रभात चतुर्वेदी, अभयानन्द त्रिपाठी, सतेन्द्र निषाद, देवेन्द्र निषाद धनुष, प्रमोद जोजफ, वशिष्ठ मुनि विश्वकर्मा, रामनगीना साहनी, अविनेश मणि आदि लोग मौजूद रहें।