हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मोटरसाइकिल जुलूस
गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर के ग्रामीण विधानसभा में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से पूर्व महानगर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आज बेनीगंज भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई |
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ किया ।
तिरंगा यात्रा बेनीगंज कार्यालय से आर्य नगर होते हुए बक्शीपुर चौक पर समापन हुआ |
तिरंगे झंडे के साथ सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाली गई तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय नारा लगाते हुए भ्रमण किया।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे शहीदों के स्मारक पर साफ सफाई एवं पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे |
विपिन सिंह व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव व एकता की भावना को बढ़ावा देना चाहता है स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे राष्ट्र प्रेम का जज्बा जागृत करते हुए घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करते रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेश श्रीवास्तव, रणविजय शाही, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, रजत गुप्ता, आलोक आनंद कर्मवीर सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, मनीष जैन, राहुल साहनी, शशांक द्विवेदी, शिवम सिन्हा, रजत गुप्ता, संतोष नन्द आर्य, पदमा गुप्ता, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत, मनोज अग्रहरि, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, अमिता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय सहित सैकड़ो युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे |
![]()

						











खजनी गोरखपुर।सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सबेरे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कस्बे से 2 किलोमीटर दूर सिकरीगंज मार्ग पर स्थित भरोहियां गांव का जएश्वरनाथ शिव मंदिर क्षेत्र के अति प्राचीन और पौराणिक महत्व वाले शिव मंदिर ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव शिव मंदिर झारखंडेश्वर मंदिर टेकवार सहित सभी शिव मंदिरों में सावन के चौथे सोमवार को मध्यरात्रि के बाद से ही जलाभिषेक शुरू हो गया।
  
  
 
  
  
गोरखपुर। शिव भक्त कांवड़ियों को रास्ते में खाने की दिक्कत ना हो जंगल माता दिन शाहपुर निवासी शेषनाथ योगी के नेतृत्व में भोजन कराया गया ।
  
गोरखपुर।आज नगर निगम, गोरखपुर के जोनल कार्यालय जोन-04, सुभाष चन्द्र बोस नगर में जी०आई०एस० आपत्तियों के निस्तारण हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त मेगा शिविर में जी०आई०एस० की कुल 33 नई आपत्तियों प्राप्त हुई, जिसकी जाँच कर निस्तारण किया जाना शेष है तथा पूर्व में प्राप्त 58 आपत्तियों का मेगा शिविर में निस्तारण किया गया।
  
Aug 13 2024, 09:23
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
9.0k