dinanath96

Aug 12 2024, 19:38

भोले बाबा के दरबार में हाजरी लगाने शिष्यों संग निकली सुनैना किन्नर
धनबाद: धनबाद जिला निवासी और किन्नर कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर ने अपने शिष्यों के साथ बाबा धाम की यात्रा पर निकली। इस मौके पर सुनैना सिंह किन्नर ने बताया कि मैं आज लगभग 20 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती हूं और बाबा के दरबार में जल चढ़ाती हूं।और मैं अपने जजमानों की खुशियों की प्रार्थना करती हूं साथ ही कहा कि बाबा धाम की यात्रा करने से मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है।और वहां जाकर मैं देशवासियों और देश की सीमा पर सीना ताने खड़े तैनात जवानों की सलामती की प्रार्थना करती हूं और बाबा से प्रार्थना करती हूं कि हमारा देश हमेशा पूरी दुनिया में चमकता रहे। सुनैना के साथ बबली किन्नर, संजना किन्नर, पायल किन्नर, मुस्कान किन्नर, किरण व उनके आसपास के कई महिलाएं उनके साथ बाबा धाम की यात्रा पर निकली।

dinanath96

Aug 12 2024, 08:12

विशाल फोर्स संगठन 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बाकी पार्टियों को देगी चुनौती
धनबाद में विशाल फोर्स संगठन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह द्वारा एक प्रेस पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई।  जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव मे विशाल फोर्स झारखंड के 20 विधानसभा  सीटों पर चुनाव लड़ने कि घोषणा की है।

वही इस बीच विशाल फोर्स संगठन उन युवाओ को आवाहन कर रही है जो इस विधानसभा चुनाव मे  राजनीतिक पारी श
शुरू करना चाहते है।

साथ ही उन्होने कहा की  जो युवा इच्छुक है वे विधानसभा क्षेत्र के बुथ कमेटी बनाना होगा और जनता दरबार लगा कर लोगो की समस्याओ को सुनकर उनके समाधान कर सम्पर्क स्थापित करे तभी संगठन उन्हे प्रत्याशी बनाऐगी।

dinanath96

Aug 11 2024, 22:39

सड़क पर जल जमाव से स्थानिय लोग परेशान, समाधान नही तो होगा सत्याग्रह
धनबाद: धैया स्थित रानी बाँध तालाब के सामने से मण्डल बस्ती की ओर जाने वाले रोड पर जल जमाव की बदतर स्थिति से परेशान मण्डल बस्ती के लोगों के साथ प्रभावित स्थल पर पहुँच कर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा जी, उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार जी एवं आर.सी.डी. के कार्यपालक अभियंता को प्रभावित क्षेत्र पर एकत्रित कर समस्या को परमानेंट ख़त्म करने पर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और समस्या को पूर्णतः समाप्त करने पर पक्की योजना बनाने को कहा।

समस्या को जल्द दूर करने के लिए सुबह से लगातार सम्बंधित विभागों से बात-चित का दौर जारी हैं। इसी क्रम में आई.एस.एम. के डिप्टी डायरेक्टर से बात कर सरायढेला स्थित आई.एस.एम. के मुख्य द्वार से मण्डल बस्ती होते हुए रानी बाँध धैया की ओर जाने वाले रास्ते का जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट व रास्ते में बढ़ गए झाड-झंखाड को जल्द से जल्द साफ करवाने को कहा। कुछ ही घंटों में आई.एस.एम. द्वारा साफ सफाई का कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया।

नगर निगम के उप नगर आयुक्त से बात कर तत्काल पंप लगाकर जमे हुए बरसात के पानी को बाहर निकलने की लिए कहा, कुछ ही देर बाद नगर निगम के द्वारा भी 2 पम्प लगाकर पानी निकलने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं।
सड़क को जल्द से जल्द सुचारु रूप से आम जनता के लिए चालू करने का प्रयास जारी हैं। 24 घंटे के अंदर अगर समस्या ख़त्म होते नहीं दिखी तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सड़क पर जमें जल के बिच जल सत्याग्रह करूँगा।

dinanath96

Aug 11 2024, 18:21

प्रेस क्लब के 21 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
धनबाद:धनबाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आइआइटी आइएसएस के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर धनबाद के प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश रोशन, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 शंकर कांति ने नई कार्यकारिणी को पत्रकारिता के उच्चतम मानकों और पत्रकारिता की अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार बनखंडी मिश्रा, सत्यभूषण सिंह, रंजन झा, अरुण तिवारी, जयदेव गुप्ता, सुबोध बिहारी कर्ण, अशोक वर्मा, सुभाष मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय सिन्हा, बिनय शंकर झा, पंकज सिन्हा, अशोक झा, उमेश तिवारी, ब्रह्मा चौधरी तथा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए चुनाव पदाधिकारी बिजय पाठक एवं अभय कुमार भट्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुभम संदेश के संपादक दीपक अम्बष्ट, खबर मंत्र के ज्ञान वर्धन मिश्रा, प्रभात खबर के जीवेश रंजन सिंह, दैनिक जागरण के डॉक्टर चंदन शर्मा, दैनिक भास्कर के अशोक कुमार, आवाज के अमित सिन्हा, बिहार ऑब्जर्वर के गणेश मिश्रा, 99 न्यूज़ के राकेश पाठक, टीवी 45 के राकेश सिन्हा तथा हिंदुस्तान के प्रभाकर जी को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव झा ने पत्रकार कल्याण कोष का गठन करने की घोषणा की। घोषणा होते ही ज्ञान वर्धन मिश्रा ने अपनी एक महिने की पेंशन राशि, गणेश मिश्रा ने एक महीने की सैलरी, राकेश पाठक ने 99 फाउंडेशन की ओर से 51000 रूपए, बिनय शंकर झा ने सिटी लाइफ की ओर से 21000 रूपए तथा मिरर मीडिया की ओर से धीरेंद्र राय ने 25000 रुपए कोष में देने की घोषणा की। समारोह में उपस्थित रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्रा लाल सोरेन ने नई कमेटी को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि झारखंड के सभी जिलों के पत्रकारों को एकजुट होना होगा। इसके लिए एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। कहा कि कोई पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी पत्रकारों को समान दृष्टि से देखना चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। उन्होंने नए पत्रकारों को अनुभवी पत्रकारों से कुछ सीखने की सलाह दी। समारोह में रांची प्लेस क्लब के महासचिव अमर कांत, धनबाद प्रेस क्लब के वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, महासचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रतीक पोपट, अमर प्रसाद, बलवंत कुमार, सुरेंद्र यादव, शरद चंद्र पांडे, सचिव मोहन कुमार गोप, संजय चौरसिया, नवीन राय, राममूर्ति पाठक, चंदन पाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य विक्की प्रसाद, शांभवी सिंह, रोशन कुमार सिन्हा, विपिन कुमार रजक, गोपाल प्रसाद, शिल्पा सिंह व कन्हैया कुमार पांडे के अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

dinanath96

Aug 11 2024, 18:01

बच्चा सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : पूर्णिमा नीरज सिंह, जनता पर भी पड़ेगा असर लोग हुए भाऊक
धनबाद:रविवार को झरिया के पूर्व विधायक और झारखण्ड सरकार में पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह  के देहावसन पर श्रद्धांजलि-सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जननेता व समाजसेवक बच्चा सिंह को याद करते हुए वर्तमान विधायक झरिया ने कहा कि जिन्होंने झरिया ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मजदूर,किसान,आदिवासी व गरीब बहनों और भाइयों की सेवा में स्वयं को पूरी तरह समर्पित कर दिया था।उन्होंने कहा उनका निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि उन्होंने ही राजनीति में मेरा मार्गदर्शन किया। उनका प्यार,अभिभावकत्व और स्नेह ने ही मेरे लिए प्रेरणा पुंज की तरह काम किया है। उनकी कार्य-शैली ने मुझे जनता की आवाज़ बुलंद करने को प्रेरित किया। उन्होंने मुझे यह सिखाया कि कैसे गरीबों और कमजोरों की आवाज उठाकर उनके अधिकारों के लिए लड़ना है और उन्हें न्याय दिलाना है।झारखंड राज्य की स्थापना और विकास के लिए बच्चा सिंह के समर्पण और उनकी विरासत पर उन्होंने कहा कि बच्चा सिंह का जीवन एक मिसाल था। मैं उनकी परंपरा को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।उनकी अनुपस्थिति को किसी और माध्यम से नहीं बल्कि जनसेवा और जन-अधिकार की बात करके ही की जा सकती है। बच्चा सिंह जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका निवारण करते थे।उन्होंने कहा मैंने हमेशा से बच्चा सिंह  के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास किया है और आगे भी उन्हीं रास्तों पर चलकर झरिया के लोगों की सेवा करती रहूँगी।मौके पर पूर्व उपमहापौर एकलव्य सिंह और अभिषेक सिंह के साथ समस्त सिंह परिवार मौजूद थे।

dinanath96

Aug 11 2024, 16:31

कल्याणी डायग्नॉस्टिक सेंटर का हुआ उद्घाटन, कोयलांचल वासियों को मिलेगा सुविधा
धनबाद: अत्याधुनिक मशीनों के साथ धनबाद में रविवार को कल्याणी डायग्नॉस्टिक सेंटर धनबाद वासियों की सेवा में आरंभ हो गया।सेंटर का उद्घाटन आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. ए.के. सिंह और मदन लाल गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सिंह ने सेंटर की सराहना की और इससे कोयलांचल वासियों को लाभ मिलने की बात कही।वहीं सेंटर संचालक रेडियो लाजिस्ट डाॅ. सुमित अग्रवाल ने बताया कि धनबाद में ऐसे कई जांच सेंटर हैं, लेकिन उनके सेंटर में काफी बेहतर व्यवस्था की गई है।यही नहीं गरीब और लाचार मरीजों को शुल्क में भी रियायत मिलेगी।इस अवसर पर गणेश गोयल,अनुप गोयल, डाॅ. मेजर चंदन, केशव हड़ोदिया, रुपेश अग्रवाल पंकज गोयल रमेश गोयल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

dinanath96

Aug 10 2024, 18:22

जिला परिषद मैदान में राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन पूर्व सांसद पी एन सिंह ने किया
धनबाद: शनिवार को जिला परिषद मैदान, हीरापुर धनबाद में राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन धनबाद के पूर्व सांसद  पी एन सिंह के द्वारा किया गया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील उरांव व पूर्व छात्र नेता मुकेश सिंह उपस्थिति रहे।।मेले में केरल हल्वा,पंजाबी जूती,पंजाबी फुलकारी, लखनऊ चिकन,बंगाल का कथा वर्क,भागलपुरी सिल्क खादी के वस्त्र, गाड़ी धोने का यंत्र, भदोही का कालीन, खुर्जा क्रोकरी साथ ही खाने पीने के स्टॉल  एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग, मिक्की माउस आदि की भी व्यवस्था की गई है।धनबाद में पहली बार इस मेले में हेंगर लगाया गया है।

dinanath96

Aug 10 2024, 17:57

भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया
धनबाद:शनिवार को भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया।समारोह का आयोजन हीरापुर अग्रसेन भवन में भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति झारखण्ड इकाई धनबाद जिला द्वारा किया गया। इस आयोजन में समिति से 540 सदस्यों ने हिस्सा लिया।समारोह में सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस दौरान समाज के बच्चों को पठन -पाठन की सामग्री वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।बांसफोर परिवार के तीन मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया समारोह में कुंदन कुमार बांसफोर,सुनिल बांसफोर,लड्डू बांसफोर,रमेश बांसफोर,मदन बांसफोर,कुंवर बांसफोर,बजरंगी बांसफोर,विजय बांसफोर,देवा बांसफोर, कन्हैया बांसफोर,आकाश बांसफोर,रमेश बांस‌फोर,राजेंद्र बांसफोर,विद्यार्थी बांसफोर,राजा बांसफोर,मनोज बांसफोर, प्रताप बांसफोर,रोशन बांसफोर,संतोष बांसफोर,सुनील बांसफोर,मुकुल बांसफोर,सुनील बांसफोर अन्य उपस्थित थे। मंच का संचालन राजेंद्र बांसफोर के द्वारा किया गया।

dinanath96

Aug 09 2024, 08:18

बी एस एस हाई स्कूल मे विधिक जागरूकता शिविर बच्चों को दी गई विभिन्न कानून के विषय में जानकारी
धनबाद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद राम शर्मा के निर्देश पर दिव्यांगों के लिए 45 दिनों का जिला स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को बीएसएस बालिका हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने बच्चों को विभिन्न तरह के कानून की जानकारी दी दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न स्कीमों के विषय में बताया। इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2024 से 26 . अगस्त 2024 तक प्रखंड स्तरीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे डालसा धनबाद द्वारा एलएडीसीएस, पैनलअधिवक्ता , पिएलबी की टीम बनाकर दिव्यांगों को चिन्हित कर उन सभी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल धनबाद में जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को दिव्यांगों के अधिकार , पोक्सो अधिनियम , शिक्षा का अधिकार , के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । डिप्टी चीफ एलएडीसीएस अजय कुमार भट्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जा रही निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया , प्रधानाचार्य अंजुला गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों में कानून की जानकारी मिलती है जिससे बच्चे लाभान्वित होते हैं। न्मयायाधीश ने बताया कि दिव्यांगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रखंड स्तरीय पैरा लिगल वॉलिंटियर एवं पूरी टीम कार्य कर रही है जिससे कि दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उन सभी दिव्यांगों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए डालसा धनबाद तत्पर है । जागरूकता शिविर को सफल बनाने मे स्कूल के शिक्षक एवं पीएलबी अरविन्द कुमार, रत्नेश कुमार, रमेश कुमार त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, राजेश सिंह , हेमराज चौहान, डालसा सहायक सौरव सरकार, अरूण कुमार का अहम योगदान रहा ।

dinanath96

Aug 08 2024, 16:13

*25 सदस्यीय जापानी छात्र पहुंचा धनबाद के निर्मला स्कूल,जानिए सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भर्मण के क्या हैं उद्देश्य*
धनबाद के गोविन्दपुर में संचालित निर्मला स्कूल में रोक्को हाई स्कूल जापान से 25 सदस्यीय छात्रों एवं शिक्षकों की एक टीम शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भर्मण पर पहुंची जहां उनका स्वागत विद्यालय परिवार के तरफ से प्रिंसिपल फादर एल्फर्ड बालमुचू,निदेशक फादर अजय तिरु एवं विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया।

जापान से आए छात्रों ने यहां के छात्रों के के छात्रों से बातचीत की एवं के तौर तारीख को एवं यहां की संस्कृति से अवगत हुए इसके अलावा जापानी छात्रों ने अपनी सभ्यता संस्कृति से बच्चों को रूबरू कराया। उनके साथ फादर पीटर एस.जे. एवं स्कूल के प्रिंसिपल mr.सुमिओ भी मौजुद रहें।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य फादर एल्फर्ड बालमुचू ने बताया कि भारत भर्मण पर आये इन छात्रों के ग्रुप से मिलकर निर्मला के विद्यार्थियों ने उनकी संस्कृति एवं पढ़ाई लिखाई के तौर तरीके को जाना एवं स्थानीय कलाओं से अवगत कराया ठीक हमारे छात्रों से भी जापानी छात्रों ने बहुत कुछ सीखा।