ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नैनी में स्वागत-अभिनंदन
विश्वनाथ प्रताप सिंह। नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के निवास पर ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह का स्वागत,वंदन अभिनंदन,अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देनी है व लाभार्थियों से मिलकर उनका अभिनंदन करते हुए उनसे कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने को प्रेरित करना है।
स्वागत करने वालों में हरमनजी सिंह, दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह,हरदयाल सिंह, गुरदयाल सिंह,मनमोहन सिंह,दर्शन सिंह,तरसेम सिंह,कीकर सिंह, मुख्तियार सिंह,जसवीर सिंह सहित सभी ने गर्मजोशी से बोले सो निहाल- सत श्री अकाल के जयकारों से स्वागत किया।
Jul 23 2024, 19:58