Ranchi

Jul 22 2024, 19:01

रांची में फिर एक सैक्स रैकेट का हुआ खुलासा, पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 लड़कियों समेत 10 लोगो को पकड़ा

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : रांची के होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे को पुलिस ने किया पर्दाफाश। राजधानी राँची में एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था।सेक्स रैकेट की सूचना पर राँची के एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया।

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली के पास एक गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित 10 को हिरासत में लिया है। गेस्ट हाउस में रेड करने के लिए पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही। इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था। पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने रेड किया और मौके से ही सभी लडकियां पकड़ी गईं। 

हिरासत में ली गई अधिकांश लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं। होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में ही रख कर वही पर ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था।

Ranchi

Jul 22 2024, 16:01

रांची के तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में 15 बेड का अल्ट्रा वर्न यूनिट, दिवानिका अस्पताल का मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया उद्घाटन


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : सावन महीने के पहले सोमवार को रांची के तुपुदाना स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में देवनिका अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया। अत्यधिक सुविधा से युक्त 15 बेड का बर्न यूनिट की शुरुआत आज से आम जनता के लिए हो गया है। 

इस अस्पताल के खुलने से इस क्षेत्र में वर्ण से इंज्यूरियस मरीजों के लिए काफी सहूलियत होगी। बोलने बनता कहां है हम लाइव वाले नहीं करता अच्छा से बहुत खराब बनता है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने देवनिका अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट न्यूरोसर्जरी नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, रिकंस्ट्रिक्व और बर्न केयर विभागों का दौरा किया।

 झारखंड की राजधानी रांची में एक ही छत के नीचे अब लोगों को न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, आप्थाल्मोलॉजी, ENT और डेंटल जैसी सुविधा उपलब्ध है।

वही इस अस्पताल के खुलने से मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की साथ ही साथ कहा कि उनकी चिकित्सा व्यवस्था काफी अच्छा है। जहां लोग दूसरे राज्यों में इलाज के लिए जाते हैं अब झारखंड में ही बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध है ऐसे में लोग यहां अपनी इलाज करवा सकते हैं। 

देवनिका अस्पताल के अध्यक्ष डॉ अनंत सिंह ने यह जोड़ देते हुए कहा कि देवनिका एकमात्र अस्पताल है जो सभी प्रकार के ट्रामा को पूरा कर सकता है ऑर्थो, न्यूरो,गैस्ट्रो के अलावा इसमें बर्न और प्लास्टिक सर्जरी भी अब उपलब्ध हो रही है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अब एक ही छत के नीचे समाज के सभी तबके के लोग के जरूरत को देखते हुए उसके अनुसार डिजाइन किया गया है। 

अस्पताल का प्रबंधन स्वयं डॉक्टर द्वारा किया जाता है इसलिए गुणवत्ता उच्चतम मानकों की है और लागत उचित है।

Ranchi

Jul 22 2024, 10:59

इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के साथ हो रहा है, 5 सोमवार के साथ अद्भुत संयोग,जानें इस बार क्या होगा खास


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : सनातन धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल सावन माह का प्रारम्भ और पहला सोमवार 22 जुलाई को ही है। पहले दिन सोमवार होने से यह सावन 5 सोमवार का होगा। जानकार बताते है कि इस बार सावन पर दुर्लभ संयोग बना है। सावन का प्रारंभ और समापन दोनों ही सोमवार के दिन हो रहा है।

 3 शुभ योग में होगी सावन की शुरूआती सोमवार को

सावन के पहले दिन ही सोमवार और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में सावन का शुभारंभ होना बेहद शुभ माना जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में रुद्राभिषेक करने और व्रत करने से इच्छित व्यक्ति को अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी।

पहले सोमवार को प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे तीन बड़े योगों के साथ सावन की शुरुआत बहुत शुभ मानी जा रही है।सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग के साथ आयुष्मान योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहने से नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शनि स्वराशि कुंभ में रहने की वजह से शश योग बन रहा है। शश योग के साथ सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वाद्ध सिद्ध योग भी सावन के पहले सोमवार को बन रहा है।

इस बार सावन में 22 जुलाई को पहला सोमवार और 19 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार को पड़ रहा है। इस साल सावन महीने में पांच सोमवार व्रत होंगे और चार मंगला गौरी व्रत होंगे। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय मंत्र जप का भी बहुत महत्व होता है। 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जप करने से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। शिव भगवान को यदि प्रसन्न करना है तो सावन माह में पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।

सावन माह में सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व होता है।सावन सोमवार व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है।

Ranchi

Jul 21 2024, 16:47

विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने धनबाद के 3 सीट पर ठोंका दावा, जानिए किस सीट पर जदयू लड़ेगी चुनाव


झारखण्ड डेस्क 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में धनबाद जिला जदयू ने जिला के तीन विधान सभा सीटों पर दावा किया है। इनमें धनबाद, झरिया और टुंडी विधानसभा सीट शामिल है।

जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित पार्टी की बैठक में कहा कि जिला कार्यसमिति, प्रखण्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है।

जिला कार्यसमिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि धनबाद जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड चुनाव लड़ेगी। इसमें धनबाद विधानसभा, झरिया विधानसभा एवं टुण्डी विधानसभा है।

पार्टी नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की सूची सौंपी गई, जिसमें ये तीनों विधानसभा शामिल है। जनता दल यू अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

अगस्त अंतिम सप्ताह में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा, झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो धनबाद आयेंगे, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

बैठक में इन नेताओं की रही मौजूदगी

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजीव कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, पुष्पा पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

Ranchi

Jul 21 2024, 15:49

सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर में अधिकारियों संग की श्रावणी मेला तैयारी की समीक्षा


कहा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कर सकेंगे सुलभ जलार्पण लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क: विश्व प्रसिद्ध देवघर के श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देवघर श्रावणी मेले की तैयारी की जानकारी ली और मौजूद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। हेमंत सोरेन ने कहा देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका खास ख्याल रखे।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुलभ जलार्पण के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। श्रावणी मेला के दौरान लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाबा नगरी देवघर आगमन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सपत्नी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। बाबा मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया गया। इसके बाद में मुख्यमंत्री ने सपत्नी बाबा मंदिर के गर्भगृह पहुंचकर पवित्र द्वादश ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की।

Ranchi

Jul 21 2024, 14:32

अमित शाह के चुनावी शंखनाद के बाद झारखंड के नेताओ ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

जानिए 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? 

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दिया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। अमित शाह रांची में विधानसभा चुनावी शंखनाद के साथ ही दावा किया कि तीन महीने बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

अमित शाह के दिए गुरु मंत्र के साथ ही झारखंड में भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम की सरकार झूठ और फरेब की बुनियाद पर बनी है। हेमंत सरकार आदिवासियों की चिंता करने की बजाय आदिवासियों के क्षेत्र में लैंड जिहाद, लव जिहाद कर भूमि का संतुलन भी बिगाड़ रहे हैं। 

बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण झारखंड में लगातार आदिवासियों की जनसंख्या घटी है।

2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? पूछे गए सवाल पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कोई परिवार की पार्टी नहीं है जो एक चेहरा खड़ा कर दे। भारतीय जनता पार्टी सामूहिक व्यक्तित्व से चुनाव लड़ती है।

Ranchi

Jul 20 2024, 20:28

भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक के मंच से गरजे अमित शाह, झारखंड विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल

लोकसभा चुनाव हार के बाद भी कांग्रेस-झामुमो ने दिखाया अहंकार - अमित शाह

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक मैं शामिल होने रांची पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। मुख्य मंच पर पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र, भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सह प्रभारी हेमंता बिस्वा सारमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही मंच का संचालन कर रहे थे। करीब 25 हजार पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभी का अभिवादन किया।

अमित शाह मंच पर हेमंत सोरेन सरकार बदलने के संकल्प के साथ संबोधन शुरू किया। साथ ही लोकसभा चुनाव में 14 में से 9 सीट पर कमल खिलाने के लिए अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारी और राज्य की जनता के प्रति आभार जताया।भाजपा कोई भी चुनाव जीतता है तो वह मंच पर बैठे नेता नहीं बल्कि बूथ पर बैठे कार्यकर्ता जीतता है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों को बताते हुए कहा कि झारखंड का विकास किसी ने किया तो भाजपा ने किया। कांग्रेस ने दस वर्षों में 84 हजार करोड़ दिया। नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में तीन लाख 84 हजार करोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी ने झारखंड बिहार को दस साल में नक्सलमुक्त राज्य बनाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है। ऐसे में चुनाव हारकर भी कांग्रेस-झामुमो ने अहंकार दिखाया है। संसद में राहुल गांधी का अहंकार पिछले दिनों हार के बाबजूद देखने को मिला है। ये ऐसे नेता हैं जो हार के बाबजूद मानने को तैयार नहीं हैं।अमित शाह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा झामुमो की सरकार देश में सबसे करप्ट सरकार है। अमित शाह ने हेमंत सोरेन को ललकारा, विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने वाली है लिखकर रख लो।

Ranchi

Jul 20 2024, 20:23

रांची में अमित शाह के सुरक्षा में हुई चूक,काफिले में घुस आए दो शराबी, फिर जो हुआ...


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने रांची आए भाजपा के दिग्गज नेता वह देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। वहीं रांची एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक की बात सामने आई है।  

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। एयरपोर्ट से जब अमित शाह का काफिला आयोजन स्थल जा रहा था इसी बीच बिरसा चौक के पास बाइक सवार उनके काफिले के बीच में घुस गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये सभी नशे में थे। इस मामले पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपी गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में नहीं घुस पाए थे। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया। वह नशे में धुत है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में किया गया था। जहां गृह मंत्री अमित शाह,आसाम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी के अलावा कई लोग मौजूद थे। फिलहाल गृह मंत्री अमित शाह पार्टी कार्यालय में सभी नेताओं के साथ कोर कमिटी कि बैठक में हिस्सा ले रहे।

Ranchi

Jul 20 2024, 10:57

JAC ने जारी की JTET के लिए निकली विज्ञप्ति, झारखंड में आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET), जाने कब से कर सकते है आवेदन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में करीब 8 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने पूरी कर ली है। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JAC की ओर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी 23 जुलाई से 22 अगस्त तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। जिसमें प्राथमिक कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 के लिए दो घंटे 30 मिनट की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य होगा। 

वही अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 55% और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 50% अंक लाना अनिवार्य होगा। 

गौरतलब है कि राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 में आयोजित की गई थी। 2016 के बाद झारखंड सरकार 2024 में 8 वर्षों के बाद परीक्षा ले रही है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में राज्य सरकार द्वारा उल्लेखित 15 भाषाओं में से किसी एक में परीक्षा देना अनिवार्य होगा। वहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग अति पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए ₹1300 आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि दिव्यांग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपए निर्धारित किया गया है।

Ranchi

Jul 19 2024, 20:49

पुलिस ने सीएम आवास घेराव कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज।


18 दिनों से मोराबादी मैदान में दे रहे थे धरना, जाने रांची डीसी राहुल सिन्हा ने क्या कहा*

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में अपनी सेवा नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से मोराबादी मैदान में धरना दे रहे थे। इसी क्रम में प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा तोड़ कर शुक्रवार को सीएम आवास तक आ पहुंचे। जिसके कारण प्रशासन को उनके ऊपर लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे कोई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दरअसल आज सुबह में सहायक पुलिस कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए गया था। जहां 1 साल अनुबंध बढ़ाने और वेतन बढ़ोतरी पर सहमित बनी। वहां से वापस लौटने के बाद वे सभी उठकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंच गये। इस दौरान रांची पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा सहायक पुलिसकर्मियों को रोकने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन वह सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने लगे थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज कर दिया और भगदड़ से कई सहायक पुलिसकर्मी के साथ-साथ पुलिस वाले भी घायल हो गए।

सीएम आवास घेराव व सहायक पुलिस कर्मियों पर हुई लाठी चार्ज की घटना को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज सहायक पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें इन्हें 1 साल अनुबंध बढ़ाने व वेतन में 25% बढ़ोतरी के साथ ही आने वाले पुलिस की बहालियों में इन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाएगी , इसके साथ उनकी जो अन्य मांगे थी उस पर भी विचार किया जा रहा था। इसी बीच इनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास के घेराव किया गया। बैरिकेडिंग तोड़कर ये लोग सीएम आवास तक पहुंचे। इस दौरान भी पुलिस के वरीय पदाधिकारी के द्वारा उन्हें समझाया गया। अभी वर्तमान में सभी सहायक पुलिसकर्मी सीएम आवास से वापस लौट कर मोरहाबादी चले गए है , उनके धरने को खत्म करने के लिए उनसे वार्ता की जा रही है।