Gonda

Jul 21 2024, 17:39

परिवार परामर्श केन्द्र में 02 जोड़ा एक साथ रहने को हुआ राजी

गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं ने बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 02 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया ।

परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण- गंगाधर शुक्ला, शशी भारती, यशोदानन्द त्रिपाठी, संतोष ओझा, राधा मिश्रा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव, म0का0 शाहिना बानो, म0का0 ज्योति राजभर आदि मौजूद रही।

Gonda

Jul 21 2024, 17:35

पकडा़ गया दहशत का पर्याय बना मगरमच्छ


नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र टिकरी गांव के तिवारी पुरवा में बीते 08 दिनों से दहशत का पर्याय बनी मादा मगरमच्छ को रविवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बीते 08 दिनों में यह मादा मगरमच्छ ने 02 कुत्तों और दो बछडो को अपना निवाला बना चुकी थी।

क्षेत्र के टिकरी गांव के तिवारी पुरवा मजरे में स्थित किशन के तालाब में बीते 14 जुलाई को गांव के ही अखिलेश त्रिपाठी ने इस मगरमच्छ को देखा था। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक मौके पर पंहुचे थे और सोमवार को रेस्क्यू का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। वहीं 04 दिन बाद भी मगरमच्छ के ना पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वन विभाग के अधिकारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। एक्स पर मगरमच्छ के लाइव वीडियो को ट्वीट कर भी मगरमच्छ का रेस्क्यू करने की मांग भी की गयी थी जिसके संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने डीएफओ को निर्देश भी दिए थे।

रविवार को आठवें दिन सुबह करीब दस बजे वन विभाग की टीम ने मौके पर पंहुचकर नाव से जाल बिछाकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब 03 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को जाल में फंसाने में कामयाब हो पायी।मगरमच्छ के पकड़े जाने पर गांव वालों ने राहत की सांस ली। इस दौरान गांव के लोगों की भारी भीड़ तालाब के किनारे जमा रही।

रेस्क्यू टीम में वन दरोगा अरूण कुमार तिवारी,पशुपतिनाथ शुक्ला विजय निषाद, श्रवन निषाद, परशुराम निषाद, श्रीकिशुन निषाद और शत्रुहन निषाद शामिल रहे।

रेस्क्यू के दौरान वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक भी डटे रहे। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ मादा है जिसकी लम्बाई 09 फीट है। इस व्यस्क मादा मगरमच्छ का वजन लगभग 2 क्विंटल 60 किलो है। मगरमच्छ को सकुशल सरयू नदी में छोड़ दिया गया है।

Gonda

Jul 20 2024, 18:27

थाना उमरीबेगम गंज क्षेत्र के अन्तर्गत महिला के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 217/2024, धारा 376(2)/N, 323, 506 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को पीडी बंधा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादिनी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दिया कि विपक्षी धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया गया है। तथा उसका अश्लील वीडियों बनाकर धमकी देता है तथा महिला के विरोध करने पर उसके बच्चो व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0- 217/2024, धारा 376(2)/N, 323, 506 भादवि बनाम अभियुक्त धनीराम के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 20.07.2024 को थाना उमरीबेगमगंज की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को पीडी बंधा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Gonda

Jul 20 2024, 18:23

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 492/2024, धारा 363, 366, 376 भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त अजय तिवारी पुत्र मनोज तिवारी निवासी मुडकुडा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को थाना को0नगर पुलिस के द्वारा महादेवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत वादी के नाबालिग बहन को विपक्षी द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में मु0अ0सं0- 492/2024, धारा 363 भादवि बनाम आज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीडिता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 366, 376 भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। आज दिनांक 20.07.2024 को वांछित अभियुक्त अजय तिवारी पुत्र मनोज तिवारी निवासी मुडकुडा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को थाना को0नगर पुलिस के द्वारा महादेवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Gonda

Jul 20 2024, 18:22

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से दहेज मृत्यु के आरोपी अभियुक्त को हुई 07 वर्षो का सश्रम कारावास व 35,000/- रूपये अर्थदण्ड की सजा

गोण्डा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी करायी जा रही थी। जिसके फलस्वरूप दहेज मृत्यु करने के आरोपी अभियुक्त संतोष कुमार शुक्ला को 07 वर्षों का सश्रम कारावास व रु०के 35,000/- रूपये अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।

थाना कोतवाली तरबगंज पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के आरोप में आरोपी अभियुक्त संतोष कुमार शुक्ला पुत्र जोगेन्द्र शुक्ला निवासी बेलसर, थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता श्री घनश्याम पाण्डेय, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल श्रीधर पाठक, थाना कोतवाली तरबगंज के पैरोकार का0 सुर्यभान यादव व कोर्ट मोहर्रिर म0का0 चन्दा देवी द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश श्री रामदयाल महोदय गोण्डा द्वारा अभियुक्त को 07 वर्षों का सश्रम कारावास व रु० 35,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है।

Gonda

Jul 20 2024, 18:06

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पुलिस कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

गोण्डा। उ0प्र0 शासन के शासनादेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के नेतृत्व में "एक पेड़ मां के नाम“ वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसके तहत पुलिस परेड ग्राउंड एवं आवासीय परिसर एवं जिले के सभी थानों/चौकी के आसपास वृहद स्तर पर विभिन्न प्रकार के करीब 4,000 फलदार, छायादार, तथा औषधीय पौधों जैसे आम, अमरूद, ऑंवला, सागौन, सहजन इत्यादि का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा हेतु संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में एक पेड़ मॉं के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया तथा वहां पर उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुये बताया गया कि माननीय उ0प्र0 शासन के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश भर में वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माॅं के नाम“ शुरू किया गया है। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा भी सुरक्षा के साथ-साथ इस अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रहा है सभी अपने घर के पास एक पेड़ जरूर लगायें और पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग प्रदान करें। हम सब देख रहे है कि प्रत्येक वर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है जिसका मुख्य कारण पर्यावरण में असंतुलन है इसलिये हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम कम से कम एक वृक्ष लगाये तथा आने वाली पीढ़ी को भी इस अभियान से जोडे। "एक पेड़ मॉं के नाम" अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है तथा प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना है ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके। इसी कड़ी में आज दिनांक को जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड, आवासीय परिसर, एवं जिले के सभी थाना परिसरों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके तहत हम सब एक पौधा रोपित कर उसके देखभाल की प्रतिज्ञा लेंगे।

Gonda

Jul 20 2024, 18:05

सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन करुणा गौशाला के अध्यक्ष विद्या प्रसाद शुक्ल ने सौंपा

मनकापुर ( गोंडा) शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्य वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देवीपाटन मंडल के सबसे पुराने चार दशक से संचालित करुणा गौशाला के अध्यक्ष विद्या प्रसाद शुक्ल ने सौंपा।

ज्ञापन में प्रदेश में पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को भी सरकार द्वारा संचालित गौ आश्रय केंद्रों में संरक्षित गोवंशों की भांति ₹50 प्रति गोवंश प्रतिदिन 365 दिनों के लिए अनुदान दिए जाने की मांग की गई है। वर्तमान में प्रति गोवंश प्रतिदिन ₹21 रुपए अनुदान मिल रहा है, जिसमें गोवंशों की दवाई और गौ सेवकों को वेतन भी दिया जाना रहता है, जिससे गौशाला प्रबंधकों को बड़ी कठिनाई होती है, दान देने वाले समझते हैं कि गौ प्रेमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा भारी अनुदान गौशालाओं को दिया जा रहा है, यही सोचकर दानदाता भी दान देना नहीं चाहते हैं। ज्ञापन में उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवरिया के 2 मई 1997 का पत्र डीएम पडरौना डॉक्टर दीपक कृष्ण वर्मा के पत्र सीबीओ देवरिया के पत्रों का हवाला देते हुए बताया कि इन लोगों ने 3 मई 1997 को छोटे गोवंशों पर ₹40 बड़े गोवंशों पर ₹90 खर्च निर्धारित किया था। इन 27 वर्षों में महंगाई कितनी बढ़ी है इसका आकलन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध करते हुए करुणा गौशाला के अध्यक्ष विद्या प्रसाद शुक्ल ने कहा है कि पंजीकृत गौशालयों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए प्रति गोवंश ₹50 प्रतिदिन की दर से अनुदान स्वीकृत करने का आदेश पारित करने की कृपा करें। जिससे गोवंशों की सेवा की जा सके।

Gonda

Jul 20 2024, 18:00

26 को होगी मण्डलीय कर करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक, मण्डलायुक्त करेंगे बाढ़ राहत कार्यों की मासिक समीक्षा

गोण्डा । आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में आगामी 26 जुलाई को आयुक्त सभागार में मंडलीय कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई है। बैठक में वादों के निस्तारण, वसूली, भूमि आवंटन, आडिट आपत्ति, विभागीय कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा बाढ़ सुरक्षा राहत कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक भी आहूत की गई है। कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की बैठक दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक तथा बाढ़ सुरक्षा राहत कार्यों की समीक्षा शाम 5 बजे से की जाएगी। यह जानकारी अपर आयुक्त प्रशासन राम प्रकाश ने दी।

Gonda

Jul 20 2024, 17:59

केन्द्रीय राज्यमंत्री व नोडल अधिकारी की मौजूदगी में लगाए गए पौधे, जनपद में 5389299 पौधे रोपित किये गये

गोंडा: प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। उसी क्रम में जनपद गोंडा में 5373024 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। जिसमें 5389299 पौधे जनपद में रोपित किये गए। गोण्डा के रामगढ़ टिकरी परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह, नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, विधायक मनकापुर, तरबगंज, मेहनौन, गौरा तथा गोण्डा सदर की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विकासखंड बेलसर की ग्राम पंचायत अकौनी के आयुष वन में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण सांसद कैसरगंज, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक तरबगंज, विधान परिषद सदस्य, नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, प्रभागीय वनाधिकारी तथा अन्य सभी संबंधित अधिकारीगणों ने वृक्षारोपण किया

पूरे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित विद्यालयों के छात्र-छात्रायें एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड सहित अन्य बच्चों को भी पौधों का वितरण माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, नोडल अधिकारी, मा० विधायकगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया गया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज के विशेष अभियान में जितने भी पेड़ लगाए गए है, उन सभी पेड़ों को जिंदा रखा जाए उनकी समय से देखभाल हो। समय-समय पर अधिकारी भी उसकी देख-रेख करते रहे। उन्होंने कहा प्रत्येक विद्यालय के एक छात्र एवं छात्रा को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दे दी जाए और सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक वृक्षारोपण होगा वातावरण उतना ही सुंदर होगा।

उन्होंने लोगों से फलदार छायादार औषधीय वृक्ष लगाने की भी अपील की। इस मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वृहद अभियान में जो पौधे लगाए गए हैं उनके सुरक्षा हेतु पर्याप्त इंतजाम किये जायें। सभी पौधों की जियो टैगिंग हो उनको पर्याप्त मात्रा में खाद पानी भी उपलब्ध कराया जाए।

इस मौके पर नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ०प्र०, मा० विधायक मनकापुर, तरबगंज, मेहनौन, गौरा तथा गोण्डा सदर, मुख्य वन संरक्षक, इको डेवलमेंट उ०प्र०, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोण्डा, वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त गोण्डा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी मनकापुर, एसडीईएओ वन विभाग सुदर्शन, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारीगणों द्वारा पौधे लगाए गए।

Gonda

Jul 20 2024, 17:58

मण्डलायुक्त ने देर रात किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों को दी जाये बेहतर चिकित्सीय सुविधा - मण्डलायुक्त


गोण्डा । शुक्रवार देर रात मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने गोण्डा जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती कई मरीज एवं उनके तीमारदारों से भी बातचीत की उनका हाल चाल जाना। उनसे अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इलाज के दौरान मिलने वाली दवाइयों आदि के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीबी, बुखार, शुगर, सर्पदंश आदि से संबंधित मरीजों से बातचीत की। सर्पदंश से पीड़ित एक बच्ची और उनके तीमारदारों से बातचीत की और इलाज के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। ट्रेन हादसे में घायल मरीजों के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जाए और उन्हें जल्द स्वस्थ किया जाए। उन्होंने अस्पताल में सभी स्टाफ के मौजूद रहने के निर्देश दिये। मरीज को कोई दिक्कत होने पर तत्काल उसके समस्या को दूर किया जाए। मरीजों की देखरेख में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिये।