यात्रियों के समुचित व्यवस्था के लिए मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे  सांसद गोंडा, आयुक्त देवीपाटन मंडल तथा डीएम
 
 
  
  
  
गोंडा :  जनपद में गुरुवार को  दुखद ट्रेन हादसा हुआ।  डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आठ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के पास पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने तत्काल  राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया शुरू दिया।  राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घायलों के इलाज और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की।
  
  
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा राहत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य की कमान संभाली। घटनास्थल पर पानी, भोजन और मेडिकल सहायता की व्यवस्था तुरंत की गई। घायलों को एम्बुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य यात्रियों को बसों और निजी वाहनों से निकटतम रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित किया कि सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता प्राप्त हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
  
  
हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। यात्रियों को बसों से रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पहुंचाने का काम जारी है। जिला प्रशासन ने पीड़ितों को तुरंत राहत उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी है। प्रशासन ने सभी साधनों का उपयोग करते हुए पीड़ितों को मनकापुर और अन्य स्थानों तक सुरक्षित पहुंचाया।
  
  
जिला प्रशासन गोंडा ने ट्रेन हादसे के संबंध में जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 05262-230125, 358560 जारी किया है। इस नंबर पर घटना के बारे में ताजातरीन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  
  
इस दुर्घटना के बावजूद, प्रशासन और राहत टीमों की तत्परता और संयुक्त प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और घटनास्थल पर राहत कार्य निरंतर जारी है।
  
  
यात्रियों के समुचित व्यवस्था के लिए मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे  सांसद गोंडा/ केंद्रीय राज्य मंत्री  कीर्ति वर्धन सिंह, आयुक्त देवीपाटन मंडल तथा जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा।
 
 
Jul 19 2024, 19:10
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1