Ranchi

Jun 27 2024, 17:53

सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड को दी नई सौगात, 150 सीट का मेडिकल कॉलेज और 800 बेड का हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित स्मार्ट सिटी में अगले दो वर्षों में 150 बेड का मेडिकल कॉलेज और 800 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा। इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण कार्य का शिलान्यास आज 27 जून को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया। स्मार्ट सिटी में 8.50 एकड़ जमीन पर गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनेगा। जमीन का आवंटन राइट पाथ फाउंडेशन को किया गया था। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों ही जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। स्मार्ट सिटी में पढ़ने वाले झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल खोलने की तैयारी है। जिसका आज शिलान्यास किया गया।यह मेडिकल कॉलेज में 2 वर्ष में तैयार हो जाएगा और 2026 सत्र से पढ़ाई शुरू की जाएगी। कॉलेज और हॉस्पिटल में करीब 250 डॉक्टर, 2500 पारा मेडिकल और नर्सिंग कर्मचारी बहाल होंगे। वही इस मौके पर सीएम चंपई सोरेन ने कहां अब रांची के साथ-साथ झारखंड वासियों को राज्य से बाहर जाकर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह रांची के ही स्मार्ट सिटी में खुलने वाले इस अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं। राइट पाथ फाउंडेशन के चेयरमेन डॉक्टर अभिजीत ने कहा कि अस्पताल के बनने से यहां आस-पास के रहने वाले तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। झारखंड के लोग जो गंभीर बीमारी को लेकर झारखंड से बाहर इलाज कराने जाते हैं अब इससे उनको छुटकारा मिलेगा और वह रांची में ही रहकर इसका इलाज कर सकते हैं।

Ranchi

Jun 27 2024, 09:27

झारखंड सचिवालय के पदाधिकारी आज कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे*


रांची : झारखंड सचिवालय सेवा के सभी पदाधिकारी आज गुरुवार को कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सचिवालय सेवा संघ के विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही है। आज 27 जून को सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी दोपहर 2बजे के से कागजी कार्रवाई नहीं करेंगे यानी की कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। बता दे कि इससे पहले सचिवालय सेवा संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मौन प्रदर्शन और काला बिल्ला लगाकर कार्य किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रदर्शन से सरकार के रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया तो आगे उग्र करवाई करने के लिए बाध्य होंगे। सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी निम्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 संयुक्त सचिव/ उपसचिव पद का सृजन 2 कार्मिक विभाग के संकल्प 3286 को पूर्ण रूपेण लागू करना। 3 सचिवालय सेवा के रिक्त पदों पर जल्द प्रोन्नति करना। 4 सहायक विशाखा पदाधिकारी के पदों पर शीघ्र नियुक्ति।

Ranchi

Jun 26 2024, 19:36

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन नशे के कारोबारी को धर दबोचा, पकड़े गए ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 24 लाख बताया गया


रांची डेस्क/ गढ़वा : चंपई सरकार पूरे राज्य में नशा मुक्ति अभियान चला रही है। इस अभियान को सार्थक बनाते हुए गढ़वा पुलिस ने 120 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तीन कारोबारी को धर दबोचा। जिसकी कीमत लगभग 24 लाख बताया जा रहा है।

 

एक ओर झारखण्ड सरकार नशा मुक्ति अभियान चल रही है वहीं दूसरी ओर नशे के कारोबार में माहिर खिलाड़ी इस पर चुनौती देने का प्रयास कर रहे है। गढ़वा पुलिस अधीक्षण दीपक कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने एक टीम गठित कर 120 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तीन कारोबारी को सदर थाना क्षेत्र के भरठीया महुपी रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक स्विफ्ट कार भी बरामद किया है। 

उक्त बातो की जानकारी आज पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने गढ़वा थाना परिसर में दी। एसपी ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि एक काला भूरा रंग का मारूती स्विफ्ट कार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सासाराम से ब्राउन शुगर खरीद कर गढ़वा में बिक्री किया जा रहा है। 

सूचना के आलोक में एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल भरठीया महुपी रोड पहुंच कर जांच अभियान लगाया। इस बीच वहां महुपी की ओर से आने वाले रास्ते से एक काला भूरा रंग का स्विफ्ट कार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कार को पकड़ा। जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। 

पकड़े गए अभियुक्त पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुवा गांव निवासी अविनाश कुमार चंद्रवंशी, गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा निवासी शत्रुधन कुमार चौहान व पिंटू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि पिंटू चौहान व शत्रुधन चौहान का अपराधिक इतिहास पहले भी रहा है।

Ranchi

Jun 26 2024, 19:32

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस को एक्शन प्लान के तहत कार्य करने की मिली जिम्मेवारी


झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने नरेंद्र मोदी के 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

रांची: सम्मेलन को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह संबोधित किया। इस मौके पर पिंकी सिंह, सुनीता टोप्पो, अनिता सिन्हा, नीतू देवी, मेरी तिर्की, दिव्य मिंज मौजूद थीं।

24 जून को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक। इस बैठक को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महिला कांग्रेस कमिटी को एक एक्शन प्लान के तहत कार्य करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।  

गुंजन सिंह ने कहा इस एक्शन प्लान के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी सबसे पहले अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक करेंगी, जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहेंगे। प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एक्शन प्लान के अगली कडी में महिला कांग्रेस की सदस्य स्थानीय मुद्दों पर काम करेगी, पार्टी की मैनिफेस्टो जन जन पहुँचाएंगी, महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोलटैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा।

वहीं महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए गुंजन सिंह ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा यहां सरकार हर आयु वर्ग की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए हर माह एक हजार रूपया देने जा रही है। उन्होंने चंपई सरकार को नशा मुक्त बनाने की पहल पर बधाई दी है। दूसरी और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सरकार बनने के बाद 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी की।

1. जलपाईगुड़ी में भीषण ट्रेन दुर्घटना

2. कश्मीर में आतंकवादी हमले

3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा

4. नीट घोटाला

5. नीट पीजी निरस्त

6. यूजीसी नेट का पेपर लीक

7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे

8. आग से धधकते जंगल

9. जल संकट

10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें।

Ranchi

Jun 26 2024, 17:57

दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Ranchi

Jun 26 2024, 17:57

दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Ranchi

Jun 26 2024, 15:25

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

रांची : रांची के हटिया क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने पुल से खुद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल उसे बचा लिया गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

हटिया स्थित रांची-खूंटी रोड में नीफ्ट के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवती आरएनटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। घर में पारिवारिक मतभेद के कारण वह युवती यहां आकर इस तरह का प्रयास कर रही थी। फिलहाल युवती को सिंह मोड़ स्थित समर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में लगी हुई है। वही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने यह अफवाह फैलाया की वहा बोड़ा में एक अज्ञात शव है। उसे जब खोला गया तो उसमे मरे हुए जानवर को फेक दिया गया।

Ranchi

Jun 26 2024, 13:17

झारखंड को नशा मुक्ति बनाने के लिए सरकार का संकल्प, सीएम चंपई सोरेन ने कहा नशे से देश के भविष्य पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव


रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज बुधवार को मोरहाबादी मैदान में “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित। मादक पदार्थों के विरुद्ध इस कार्यक्रम में मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ मादक पदार्थों के रोकथाम के लिए संकल्पित झारखंड सरकार नामक पुस्तक का अनावरण किया गया।

राज्यस्तरीय जागरूकता इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा युवा अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार नशामुक्त झारखंड बनाने को लेकर कृतसंकल्प है। जन-जन को नशा से दूर रखने का अभियान राज्य के कोने-कोने में चल रहा है। जनसहभागिता से हम यह संकल्प पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस वजह से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इससे दूर रहने की अपील की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा मुक्त रहने के लिए प्रेरित करें और नशा मुक्त समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा राज्य सरकार नशीली पदार्थों के तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन समय-समय पर कई जगहों में अफीम की खेती को नष्ट भी किया है। कई बार छापेमारी कर ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी की है। इस मामले में कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित कई अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ranchi

Jun 26 2024, 10:58

आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कोटे से खाली मंत्री पद को लेकर चर्चा तेज, रेस में इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय

जयंत कुमार

रांची : कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद खाली पड़े मंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गइ है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ही फैसला हो जायेगा कि खाली पड़े मंत्री पद किसे दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो कांग्रेस कोटे से अगले मंत्री के तौर पर जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी का नाम लगभग तय होता दिख रहा है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में दीपिका पांडेय सिंह का नाम भी तेजी से चल रहा है।

इसी बीच चर्चा यह भी है कि ग्रामीण विकास विभाग झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने पास रखेगा। इसके बदले कांग्रेस को कोई अन्य विभाग दिया जा सकता है। सोमवार को दिल्ली में हुए कांग्रेस की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। वही कल 25 जून को कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात किए।

दरअसल आलमगीर आलम अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री थे। ऐसे में तय माना जा रहा है कि कांग्रेस इसी कोटे से अपना अगला मंत्री देगा। यही वजह है कि इस रेस में इरफान अंसारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पहलूओं से आलाकमान को वाकिफ करवा दिया है।

झारखंड में मंत्री बनने की लिस्ट में विधायक इरफान अंसारी के अलावा महागामां से विधायक दीपिका पांडेय और बेरमो से विधायक अनूप सिंह का भी नाम चर्चा में चल रहा है।

Ranchi

Jun 25 2024, 19:45

श्रीराम जन्मभूमि के राम मंदिर में पहली ही बारिश में पानी टपकने को लेकर JMM ने भाजपा को किया कटघड़े में खड़ा, बीजेपी ने भी दिया करारा जवाब

रांची : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के राम मंदिर को लेकरझामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बड़ा खुलासा कर दिया है।उन्होंने पहली ही बारिश में छत चूने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण कार्य जुलाई 2025 में काम का पूरा होना था लेकिन पहले ही उद्घाटन कर दिया गया।

 साथ ही राम मंदिर में हुए निर्माण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जहां रामलला विराजमान है, वहां पहली ही बारिश में पानी चूने लगा है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राम के नाम पर वोट मांगते है और उनके नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे है। भाजपा के बड़े नेता रांची आने पर यहां की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते है। लेकिन वे लोग अपने कार्यकाल को भूल जाते है , कैसे कोनार डैम को चूहों ने कुतरा, हाथी उड़ाया। अब जब पहली बारिश में राम मंदिर में पानी चुने के साथ स्टेशन की चारदीवारी भी ढह गई। यहां निर्माण में ही अनदेखी की गई ...

वही भ्रष्टाचार पर बोलने वाले भाजपा के नेता चुप है , यह नही कह रहे कि राम मंदिर के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है।

इसी प्रकार जी20 सम्मिट के दौरान भारत मंडपम बारिश की पानी मे डूब जाना और राजधानी रांची में हरमू नदी का नाली बन जाना है यह भी भ्रष्टाचारका नमूना है।

 

वही दूसरी ओर भाजपा भी इन सारी मुद्दों को लेकर करारा जवाब देते नजर आई। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की रामलाल को टेंट में रखने वाले, और जब राम के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराने वाले इस तरह की बात करते हैं तो हास्यपद होता है। वहीं उन्होंने जल जमाव की समस्या पर कहा कि 3 घंटे के लिए जल जमाव हुआ था जिसे तुरंत निपटारा कर लिया गया। फिलहाल कोई जल जमाव नहीं हो रहा है तो उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले तथ्यों को जान ले।