तो क्या कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की डिप्टी CM?सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस विधायक इरफान ने उठायी यह मांग,प्रदेश में सियासी हलचल तेज..?
झारखंड डेस्क
जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह मांग उठाई है कि कल्पना सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए और उसे डिप्टी सीएम बनाया जाय।इससे जनता में अच्छा मेसेज जाएगा।हालाकिं झमुमो मोर्चा ने कोई जवाब नही दिया लेकिन इस बयान के बाद झारखंड के सियासी हलकों में यह चर्चा बढ़ गयी है कि क्या कल्पना सोरेन डिप्टी सीएम बनेगी ..?
यह तो तय है कि झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह भी कहा जाता है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।वैसे चर्चा यह भी चल रही थी कि कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री का भार संभाल सकती है।लेकिन अगला विधानसभा चुनाव नवम्बर या दिसम्बर में है इसलिए चम्पई सोरेन को हटा कर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का जोखिम झमुमो कतई नही लेना चाहेगा।क्योंकि इससे पार्टी के अंदर मतभेद बढ़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका सीधा असर पड़ेगा। इस लिए डिप्टी सीएम पद कल्पना के ले सबसे बेहतर विकल्प होगा।
और अच्छी बात यह है कि उपमुख्यमंत्री बनाने की यह मांग कांग्रेस की ओर से उठ रही है। कांग्रेस सरकार में सहयोगी पार्टी है।
जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह मांग उठाई है। इरफान ने नलिन सोरेन को जिताने में अहम भूमिका निभाई है। इरफान अंसारी ने भी कहा लोक सभा चुनाव में कल्पना सोरेन ने भी अहम भूमिका निभाई और गठबंधन को शानदार जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अलग मुकाम हासिल किया है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने का बेहतर संदेश भी जाएगा। इससे आगामी विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन को लाभ होगा।
कांग्रेस की मांग पर JMM चुप
उन्होंने यह भी कहा कि कल्पना सोरेन आसानी से इस पद को हासिल कर सकती हैं। वे गांडेय से विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। हालांकि, इस मांग पर सत्तारूढ़ झामुमो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
दो दिन पूर्व कांग्रेस के वरीय नेताओं ने कल्पना सोरेन से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा भी की है। गठबंधन लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित है। विधानसभा चुनाव में भी तालमेल कर सभी दल चुनाव लड़ेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, कौन लेगा आलमगीर की जगह?
उल्लेखनीय है कि आलमगीर आलम द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है। कांग्रेस में इसे लेकर लॉबिंग जोरों पर है। अभी तक आलाकमान ने किसी का नाम तय कर नहीं भेजा है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कहा जा रहा है कि आलमगीर आलम के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए कांग्रेस नाम भेजे। इसके बाद उसपर विचार किया जाएगा। कल्पना सोरेन को लेकर अभी मोर्चा हड़बड़ी में नहीं है।
उल्लेखनीय है कि फिलहाल पार्टी में कल्पना सोरेन को महत्वपूर्ण पद सौंपने की तैयारी चल रही है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है। जल्द ही इसपर निर्णय हो सकता है।












Jun 15 2024, 15:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.7k