Jharkhand

Jun 02 2024, 13:31

मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार लोग दबे, दो लोगों इन हो गयी मौत,दो लोगों को वचाव दल ने बचा लिया


राजधानी रांची के बेड़ो मिट्टी खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बोदा गांव में शनिवार को हुई। जहां मिट्टी की कटाई के दौरान जमीन धंस गई, जिसमें कई लोग दब गए।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसमें दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पहले खुद से बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी मिलने के बाद बेड़ो बीडीओ, सीओ और बेड़ो थाना प्रभारी भी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और मिट्टी के अंदर दबे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन इस हादसे में दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Jharkhand

Jun 02 2024, 13:27

हटिया गोरखपुर एक्सप्रेस से मुरी स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान 18 लाख से अधिक कीमत की 36 किली गांजा जब्त किया,4 लोग गिरफ्तार


झारखंड डेस्क

रांची के मुरी आरपीएफ पुलिस ने गुरुवार को मुरी स्टेशन पर हटिया गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी से 36।65 किलो गांजा जब्त किया है। बाइस पैकेट में बंद इस गांजा की कीमत 18 लाख 32 हजार पांच सौ रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ को गांजा तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद मुरी पोस्ट के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। एक को रांची से आ रही ट्रेन में भेजा गया, दूसरे को मुरी स्टेशन पर तैनात कर दिया गया।

पोस्ट के कमांडेंट ने बताया कि दोनों ही टीमों ने मुरी में ट्रेन के भीतर संयुक्त चेकिंग चलाया। इस दौरान कुछ लोग संदिग्ध पाए गए। पूछताछ इसमें दो महिला एवं दो पुरुष शामिल हैं। दोनों ने पुलिस को देखते ही बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चारों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए लोगों में गोपालगंज के सिपहिया निवासी लालवती देवी, चंपारण के भीठा थाना क्षेत्र की रिंकी देवी, भीठा के ही भुवर यादव एवं गोपालगंज थाना क्षेत्र के सत कुमार शामिल हैं। इन सभी लोगों के पास गांजा के आठ-आठ केजी के 22 पैकेट पाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि ये लोग उड़ीसा के बालंगीर से गांजा बिहार ले जा रहे थे। इसमें एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। आरपीएफ प्रभारी ने इस घटना की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त एवं उप सुरक्षा आयुक्त को दी। उनकी मौजूदगी में मामले को मुरी जीआरपी को सौंप दिया गया।

जीआरपी ने इस संबंध में कांड संख्या 5/2024 के तहत शुक्रवार को एक मामल दर्ज किया है। छापेमारी अभियान की टीम में आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अलावे एसआई पवन कुमार, विकास कुमार, बसंता मल्लिक, कुमार कुशल, सोनी कुमारी, सिमरन कुमारी, अभिषेक कुमार, महेश कुमार, हेमंत, प्रदीप एवं डीके जीतरवाल शामिल हैं।

Jharkhand

Jun 02 2024, 12:18

गोमिया के स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन अगले आदेश तक सील


बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया के स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन को 1 जून की देर शाम सील कर दिया गया। बेरमो एसडीओ अशोक कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि बेरमो एसडीओ द्वारा स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन को जांच के बाद अगले आदेश तक सील किया गया है। इस दौरान ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, ओटी, लेबर रूम और मेन गेट आदि बंद रहेगा।

सीओ ने बताया कि अभी अस्पताल में लगभग 6 मरीज इलाजरत हैं। सभी से उनकी राय ली गई है। स्वस्थ्य होने तक वे अस्पताल में ही रहना चाहते हैं। वे एक दो दिनों तक अस्पताल में रह सकते हैं। अस्पताल का साइड का दरवाजा मरीज और परिजनों के आने जाने के लिए फिलहाल खुला रहेगा।

वे चाहें तो गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा सकते हैं। 

मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बलराम मुखी आदि उपस्थित थे।

Jharkhand

Jun 02 2024, 12:13

आज से 5 जून तक के लिए अलर्ट जारी,जानिए मौसम का हाल


रांची : आज यानी 2 जून से 5 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 1 जून, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

2 जून को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 2 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।

3 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और द‍क्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

4 से 7 जून तक यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 4 से 7 जून तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में चलेगी लू

केंद्र के अनुसार 2 और 3 जून को गढ़वा और पलामू जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

2 जून को यहां आंधी

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में 2 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

3 जून को यहां आंधी

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में 3 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

4-5 जून को यहां वज्रपात

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में 4 और 5 जून को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

Jharkhand

Jun 02 2024, 09:29

रांची में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए आया AC वाला हेलमेट, ट्रैफिक जवानों को रखेगा कूल, चल रहा है ट्रायल*

रांची : देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। वहीं इस भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक को संभालने के लिए सड़क पर तैनात जवानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए झारखंड में नई शुरुआत की गई है। अब झारखंड के ट्रैफिक पुलिस भी AC वाला हेलमेट का प्रयोग करेंगे, गुजरात और उत्तर प्रदेश में एसी हेलमेट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद, झारखंड पुलिस ने सिर्फ एक हेलमेट के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस के लिए एसी हेलमेट का इस्तेमाल सबसे पहले उत्तर प्रदेश और गुजरात में शुरू किया गया। इसके बाद अब इन हेलमेट का प्रयोग झारखंड में भी किया जा सकता है। झारखंड की राजधानी रांची में इस तरह के एक हेलमेट को प्रयोग में लाकर देखा जा रहा है। अगर इस हेलमेट से ट्रैफिक पुलिस के जवानों को फायदा होगा, तो इन हेलमेट्स को सभी जवानों के लिए खरीदा जाएगा। इस AC वाले हेलमेट की कीमत 12,000 रुपये से 22,000 रुपये के बीच है। इस हेलमेट में कई ऐसी चीजें है जो इसे खास बनाती हैं। इसका वजन करीब 200 ग्राम है। जिसे पहनने के बाद तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, इसे आईआईएम के छात्रों ने बनाया था।हेलमेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसके कारण ठंडी हवा बहती है। इसमें एक प्लास्टिक शील्ड भी होती है जो आंखों को धूप से बचाती है। हेलमेट को शक्ति देने वाली बैटरी का पैक कमर पर पहना जाता है। जब बैटरी की पावर कम होने लगती है तो एक लाल बत्ती संकेत देती है कि हेलमेट को चार्ज करने की जरूरत है।

Jharkhand

Jun 02 2024, 08:11

विभिन्न एजेंसियों और मीडिया हाउस की एग्जिट पोल के अनुसार देश में बन रही पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार,

झारखंड में भी 14 में से12 सीट मिल सकती है एनडीए को


झारखंड डेस्क

झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 4 जून को मतगणना होगी उसके बाद जनता का फैसला सामने आ जायेगा।लेकिन इस बीच बिभिन्न एजेंसी और मीडिया हाउस ने लोगों से बातचीत कर,उनका ओपिनियन लेकर जनता के रुझान को जानने का कोशिश किया।उसके अनुसार जो एक अनुमान सामने आ रहा है उससे साफ पता चलता है की मोदी का जादू अभी भी बरकरार है।लोग केंद्र के लिए अभी भी कोई रिस्क लेने के लिए तैयार नही है और केंद्र में मोदी को बैठाने के लिए जनता पुनः तैयार है।

यूं तो देश भर में विभिन्न मीडिया हाउस और अन्य एजेंसियों के सर्वे ने जनता का रुझान मोदी के लिए बताया है।मोदी का करिश्माई जादू दिख रहा है।आश्चर्य तो यह है कि दक्षिण भारत में भी जहां भाजपा का वोट प्रतिशत कम था अब बढ़ता हुआ दिख रहा है।और दक्षिण में भी भाजपा को सीट मिल रही है।

एक मीडिया हाउस ने झारखंड में पिछले कुछ दिनों में 1,79,190 लोगों ने बात की। इसमें 92,205 पुरुषों और 86,985 महिलाओं हैं।इन लोगों ने

हर वर्ग के मतदाता से बात किया और उसके मूड को टटोला।यह सर्वे कूल 543 लोकसभा सीटों पर किया गया। उसके जो नतीजे सामने आये उसके अनुसार इस बार भी एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है।बल्कि पहले के तुलना में भी भाजपा के सीट को बढ़त मिलती आ रही है। कई मीडिया हाउस ने एग्जिट पोल के लिए सर्वे किया सभी का रिजल्ट अमूमन थोड़ा बहुत अंतर के साथ सामने आ रहे हैं जिसमे एनडीए को पूर्ण बहुमत दिख रहा है।इस लिए 4 जून के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

झारखंड की क्या है स्थिति


अगर INDIA TV CNX के एक्जिट पोल की बात करें तो झारखंड में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बार जेएमएम को निराशा हाथ लग सकती है। जेएमएम को 1-3 सीट, यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता नजर आ रहा है यानी उसे शून्य सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं, AJSU के खाते में एक सीट आ सकती है। जबकि अन्य को भी इस बार खाली हाथ रहना पड़ सकता है।

पार्टी संभावित सीटें


BJP 10-12

JMM 1-3 

कांग्रेस 0-0

AJSU 1-1

अन्य  0-0

क्या थे 2019 के रिजल्ट?


अगर पिछले यानी 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इसमें भी भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यहां बीजेपी ने 14 में से 11 सीटें हासिल की थी। जबकि कांग्रेस और जेएमएम के खाते में सिर्फ 1-1 सीट गई थी।

 वहीं, इस चुनाव में AJSU को भी 1 सीट हासिल हुई थी।

कुल कितने वोटर हैं?


झारखंड में कुल मतदाता 53,16,868 हैं, जिनमें 26,97,207 पुरुष और 26,19,631 महिला वोटर हैं। अगर फर्स्ट टाइम वोटर की बात करें तो ये 2,00575 हैं जबकि 20 से 29 साल के वोटर की संख्या13,52,204 है। वहीं, बुजुर्ग वोटरों की बात करें तो 80 साल से ऊपर के वोटर 67,832 है।

Jharkhand

Jun 01 2024, 18:08

झारखंड की तीन लोकसभा सीट दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी हुई वोटिंग


झारखंड डेस्क

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा. सुबह 7 बजे से ही वोटरों की लंबी कतार बूथों पर लगने लगी. 

 कड़ी धूप के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया. सातवें और अंतिम चरण में झारखंड की इन 3 सीटों पर डॉ निशिकांत दुबे, सीता सोरेन, विजय हांसदा एवं ताला मरांडी समेत 52 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी. 

इस चरण में 53,23,886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 27,00,538 पुरुष और 26,23,315 महिला मतदाताओं के अलावा 33 ट्रांसजेंडर ने भी मतदान किया. 

 साहिबगंज के उधवा में कई वोटर मतदान से वंचित

इधर जो सूचना मिली उसके अनुसार साहिबगंज के उधवा में कई वोटर मतदान करने से वंचित रह गये,इन लोगों का आरोप है कि बूथ पर प्रवेश करने से इन्हे रोका गया ,इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नही हुई।

दुमका, गोड्डा व राजमहल में वोटरों में दिखा उत्साह

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई है. दुमका में 69.89 %

 गोड्डा में 67.24 %

 राजमहल में 66.98 %

Jharkhand

Jun 01 2024, 17:03

हरली पंचायत में हाथियों ने मचा रही है तांडव, गणेश यादव की चारदीवारी गिराई।


हज़ारीबाग: हरली पंचायत में हाथियों ने पेटो का नया पानी टंकी के सामने वाला बोंद्री को तोड़ डाला, जिससे गणेश यादव की चारदीवारी भी गिर गई। यह घटना चिंताजनक है और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अकेला हाथी अक्सर इलाके में घूमता रहता है और फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस हाथी को किसी झुंड में शामिल किया जाए या फिर इसे किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में जान माल का नुकसान होने से रोका जा सके।

Jharkhand

Jun 01 2024, 17:00

दुमका लोकसभा में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान शिकारीपाड़ा में,जानिए कहां, कितना हुआ मतदान

दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान शिकारीपाड़ा में हुआ. यहां 49.31 फीसदी लोगों ने 1 बजे तक वोट डाल लिए थे. किस विधानसभा क्षेत्र में कितनी वोटिंग हुई, पूरी लिस्ट यहां देखें : शिकारीपाड़ा-49.31% नाला-49.21% जामताड़ा-43.09% दुमका-44.7% जामा-47.94% सारठ-48.24%

Jharkhand

Jun 01 2024, 16:57

राजमहल के उधवा में ईवीएम खराब, करीब 2 घंटे मतदान रहा बाधित



राजमहल लोकसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड में एक मतदान केंद्र पर 2 घंटे तक वोटिंग बाधित रही. प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर पंचायत में उ प्रा वि जालिम टोला (पश्चिम भाग) के बूथ नंबर 378 का ईवीएम 11 बजे अचानक खराब हो गया. इसकी वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित हो गई. तब तक बड़ी संख्या में मतदाता लाइन में खड़े थे. ईवीएम खराब होने की जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई. सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास अतिरिक्त ईवीएम नहीं होने की वजह से करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा. बूथ में कुल 561 मतदाता हैं. 11 बजे तक इनमें से 43 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था. 12:35 बजे खराब मशीन को बदल गया और 12:50 बजे दोबारा मतदान शुरू हो पाया.