Jharkhand

Jun 01 2024, 13:58

महेशपुर प्रखंड की बूथ संख्या 27- तथा 28- पर ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार,जानिए दुमका मे 11 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान


पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड की बूथ संख्या 27- पूर्व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आमलादाहा तथा बूथ संख्या 28- मिशन प्राइमरी स्कूल धोबरना में मतदाताओं व ग्रामीणों ने पानी व सड़क की समस्या को लेकर वोट का बहिष्कार किया था। इसकी सूचना मिलते ही सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, एसडीपीओ विजय कुमार, बीपीओ रिजवान फारुकी, कनीय अभियंता सुजीत मंडल के साथ दोनों जगह बारी-बारी से पहुंच कर लोगों को समझाया। पाकुड़ में सुबह 11 बजे तक 29.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। दुमका: 28.02 % जामा: 30.12% शिकारीपाड़ा: 30.71% जामताड़ा: 26.41% नाला: 30.62 सारठ: 30.31% पाकुड़ जिलों में सुबह 11 बजे तक कुल 31.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। पाकुड़ विधानसभा:- 30.72% महेशपुर विधानसभा:-33.11% लिट्टीपाड़ा विधानसभा:-29.84%

Jharkhand

Jun 01 2024, 13:53

दुमका से भजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा- मतदान में हो रहा अनियमितता,चुनाव आयोग को लिखेगी पत्र



झा.डेस्क दुमका लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन का कहना है कि मैंने शहर के कई बूथों का दौरा किया और अनियमितताएं पाईं, जिसके बारे में मैंने डीसी को सूचित किया है। मुझे हर जगह से फोन आ रहे हैं। मैं चुनाव आयोग से पुनर्मतदान का आदेश देने के लिए लेटर लिखूंगी। उन्होंने कहा कि जामा, जामताड़ा और नाला में भी धीमी गति से मतदान हो रहा है। ऐसे बूथों के मतदान रद्द किया जाए। सीता सोरेन ने कहा कि इन सब की शिकायत वह चुनाव आयोग से करने जा रही है। वह उपायुक्त से शिकायत कर रही हैं। काफी समय व्यतीत होने के बाद भी वोटर अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह दुमका क्लब में बूथ संख्या 43 ,44 और 45 में पहुंची सीता सोरेन ने कहा कि यहां एक वोट होने में 25 मिनट का समय लग रहा है। यहां के अधिकांश वोटर हमारे हैं, ऐसे में वे बिना वोट दिए ही घर वापस लौट जा रहे हैं।

Jharkhand

Jun 01 2024, 11:38

संताल के मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, कई माननीय ने किया मतदान

झारखंड के संताल परगना के तीन लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है।इस मतदान में लोग काफ़ी उत्साह के साथ लोग मतदान कर रहे हैं। सुबह से हो रहे मतदान केंदो की किया है स्थिति पढ़िए संक्षिप्त खबर..

निशिकांत दुबे ने कहा,


गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने कहा, '...मुझे जो कुछ भी मिला है वह बाबा (बैद्यनाथ) की वजह से मिला है... मैं इसके बाद बासुकीनाथ मंदिर जाऊंगा और फिर मतदान केंद्र जाऊंगा...'

राजमहल लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला


 राजमहल लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां झामुमो के मौजूदा सांसद विजय हांसदा, भाजपा के ताला मरांडी और झामुमो से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे लोबिन हेंब्रम ने लड़ाई को काफी रोमांचक बना दिया है।

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सपरिवार डाला वोट

गोड्डा के महागामा विस क्षेत्र के खीरोंधी स्थित मतदान केंद्र में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सपरिवार डाला वोट। मतदान के बाद उन्‍होंने तस्‍वीर भी खिंचवाई।

पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने परिवार संग किया मतदान


बरहेट के उत्क्रमित राजकीय आदर्श कन्या उच्च विद्यालय में बूथ संख्या 168 में पूर्व मंत्री हेमलाल मूर्मू, पुत्र विकास मुर्मू ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा ने डाला वोट


राजमहल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के आईएनडीआईए गठबंधन प्रत्याशी निर्वतमान सांसद विजय हांसदा बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अपना मतदान केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र पोद्दोपोखर बूथ संख्या 29 में मतदान किया।

वोटर्स की लंबी लाइन है।


राजमहल के एक बूथ पर वोटर्स की लंबी लाइन लगी है। कुछ मतदाता कुर्सियों पर बैठकर तो कपुछ खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रसिकपुर बुनियादी विद्यालय बूथ संख्या 9 मे 94 साल की गंगा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नलिन सोरेन व जिप प्रत्याशी जॉयस बेसरा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग्


 दुमका के बूथ संख्या 41 में झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन व जिप प्रत्याशी जॉयस बेसरा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Jharkhand

Jun 01 2024, 08:09

वेबकास्टिंग के द्वारा कंट्रोल रूम से किया जा रहा है हर बूथ की निगरानी*

झारखंड डेस्क दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाए गए हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गए हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गई है। मतदान के दिन सुदूर इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई है।

Jharkhand

Jun 01 2024, 08:08

गोड्डा लोकसभा के देवघर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक हैं मतदाता

गोड्डा लोकसभा में गोड्डा ,देवघर व दुमका जिले के छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता देवघर विधानसभा क्षेत्र में जहां इस बार के लोस चुनाव में चार लाख 35 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं मधुपूर विधानसभा में तीन लाख 67 हजार 753 मतदाता हैं। जबकि गोड्डा विधानसभा चुनाव में तीन लाख 11 हजार 406, महागामा विधानसभा में तीन लाख 33 हजार 33 मतदाता,पोड़ैयाहाट विधानसभा में तीन लाख 14 हजार546 मतदाता व जरमुंडी विधानसभा में दो लाख 66 हजार 110 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि कुल मतदाता 20 लाख 28 हजार 154 है।

Jharkhand

Jun 01 2024, 08:07

मतदान के अंतिम चरण में झारखंड के संताल परगना के 3 सीटों पर मतदान आज, दो वर्तमान सांसद समेत सीता सोरेंन के भाग्य का फैसला आज*

झारखंड डेस्क संताल परगना की इन तीन सीटों पर मतदान आज शुरू हो गया है। पूरे देश में सियासी रण का मुकाबला अंतिम चरण में पहुंच चुका है। झारखंड में भी लोकसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण का मतदान संताल परगना प्रमंडल के तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों राजमहल, दुमका और गोड्डा में आज शनिवार को हो रहा है। यहां भी दिनभर वोट पड़ेंगे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने को लेकर सभी 6,258 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं। इन तीन सीटों पर 53,23,886 मतदाता अपने मतदाधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कुल 6,258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 489 मतदान केंद्र शहरी इलाके में और 5,769 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस क्षेत्र में होने वाले मतदान से दो वर्तमान सांसदों निशिकांत दूबे (भाजपा) और विजय हांसदा (झामुमो) के भाग्य का फैसला होगा, जो क्रमश: गोड्डा और राजमहल से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों क्रमश: चौका व हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा चार विधायकों नलिन सोरेन, सीता सोरेन, प्रदीप यादव तथा लोबिन हेम्ब्रम के भी भाग्य का फैसला होगा। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक चुने गए हैं। झामुमाे ने पहली बार उन्हें लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जिनके सामने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव इस बार भी गोड्डा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं तो लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से बगावत कर राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। आज शनिवार को होने वाले मतदान में कुल 52 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद होगा। इनमें आठ महिलाएं सम्मिलित हैं।

Jharkhand

Jun 01 2024, 05:45

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का क्या होगा आगामी विधान सभा चुनाव का मुद्दा और रणनीति...?

झारखंड डेस्क

लोकसभा चुनाव का शोर थम गया। आज 1 जून को अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। झारखंड में संतालपरगना के तीन सीट गोड्डा ,दुमका और राजमहल में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है । 4 जून को मतगणनाना होगा । इस बीच भाजपा पूरे आत्मविश्वास के साथ केंद्र में मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए आश्वास्त है।

 इस बार् भाजपा ने झारखंड में भ्रष्ट्राचार,परिवार बाद,जैसे मुद्दा को लेकर जनता के बीच गयी थी।इस अवधि में ईडी ने राज्य में कई घोटालों का पर्दाफाश भी किया।

संताल में खनन घोटाला में पूर्व सीएम के प्रतिनिधि की गिरफ्तारी, अबैध खनन से जुड़े खनन माफिया की गिरफ्तारी,रांची में मनरेगा घोटाला में पूजा सिंघल की गिरफ्तारी,और उसके करीबियों के पास से 19 करोड़ से अधिक रुपये की बरामदगी। फिर जमीन घोटाला के आरोप में वर्तमान में पूर्व मुख्य मंत्री और झामुमो में गुरूजी के बाद सबसे बड़े चेहरे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, राज्य के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी,आईएएस छविरंजन की गिरफ्तारी ने राज्य सरकार के शाख को ही नही गिराया बल्कि झारखंड का छवि देश भर में ऐसा बना दिया गया कि झारखंड में सिर्फ लूट ही होती रही है।

चुनाव के दौरान सबसे बड़ा स्कैम सामने आया टेंडर घोटाला,इस घोटाला में कोंग्रेस कोटे से ग्रामीण विकास मंत्री बने आलमगीर आलम के करीबियों के यहाँ से 35 करोड़ की बरामदगी ने तो पुरे देश को सकते में डाल दिया।

 अब इस मामले में आलमगीर आलम और उसके करीबी जेल में हैं। यह सारे मामले भाजप के लिए सबसे बड़ा मुद्दा हो जिसको अगामी विधानसभा में भाजपा भुना सकती है।भाजपा इसके लिए रणनीति बनाना शुरु कर दिया है।

अब हर राज्य को भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के बाद टास्क दिया जाएगा कि आगमी विधानसभा चुनाव में किस मुद्दा को लेकर जानता के बीच जाना है। झारखंड भाजपा के प्रदेश कमेटी इसको लेकर तैयारी शुरु कर दी है।

भाजपा किन मुद्दों को लेकर जा सकती है जानता के बीच


झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 नवम्बर या दिसम्बर में हो सकते हैं। 2019 से पहले भाजपा के हाथ में झारखंड की सत्ता थी।रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा , ने पहली बार स्थिर सरकार बनाई थी जो पूरे पांच साल सफलता पूर्वक चली।

 2019 के बाद भाजपा की हार हुई । झामुमो के साथ कोंग्रेस और राजद की महागठबंधन की सरकार बनी।अब 2024 में भाजपा की सबसे बड़ी चनौती है कि पुन:झारखंड में सरकार बने।

झारखंड विधानसभा के सभी 81 सदस्यों का चुनाव संभावत: नवंबर या दिसंबर 2024 में हो सकता है।क्योंकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।

इस परिस्थिति में भाजपा जानता के बीच जिन मुद्दों को लेकर जाएगी वह होगा भर्ष्ट्राचार।

भष्ट्राचार

 जबसे बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए झारखंड सरकार पर यह आरोप लगाते रहे कि राज्य में कोयला चोरी,खनिज सम्पादाओं का दोहन,कमीशन खोरी जैसे प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है और इसमे सरकार द्वारा ढीलाई बरती जा रही है।यहां तक इस में सरकार के लोगों और अधिकारियों पर भी उन्होंने आरोप लगाया ।

इस बीच ईडी द्वारा कई स्कैम का पर्दाफाश किये जाने पर सारे मुद्दों की स्वतः पुष्टि भी होती गयी।जिसका उपर उल्लेख है। इस मामले में जेल में कई नेता,मंत्री,नौकरशाह और कुछ विचोलिये है।जिसका असर विधानसभा चुनाव में स्वभाविक रूप से पड़ेगा।

नियोजन

भाजपा के पास जो सबसे दूसरा मुद्दा है वह है नियोजन।झारखंड सरकार इसी वादा के साथ सत्ता में आयी भी थी की सत्ता संभालते हीं वह राज्य में सबसे पहले सरकारी विभागों के रिक्त पदो को भरेगी,और युवाओं को नौकरी देगी। लेकिन सरकार अपने वादा को नही पुरा कर पायी।एक तरफ सरकार अपने दल के अंदर के अन्तर्विरोध में उलझ कर नियोजन के लिए जिस स्थानीय नीति को रघुवर् दास ने बनाया था।उस में कभी समर्थन तो कभी अड़ंगा डालती रही और युवाओं को सरकारी नौकरी नही दे सकी।

झारखंड के सरकारी विभागों कर्मचारियों की भारी कमी है। राज्य के सभी सरकारी विभागों में स्वीकृत नियमित पदों में से 3.50 लाख पद अभी भी खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों के खाली पड़े पद सरकार के कुल खाली पदों का 60.97 प्रतिशत है।

प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में खाली पड़े इन पदों के मद्देनजर राज्य में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के स्तर का आकलन किया जा सकता है। विधि व्यवस्था को नियंत्रित करनेवाला गृह विभाग रिक्तियों के मामले में दूसरे नंबर पर है।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न स्तर के कुल 5,33,737 पद स्वीकृत हैं। इन स्वीकृत पदों के मुकाबले 1,83,016 पदों पर ही लोग कार्यरत हैं। शेष 3,50,721 पद रिक्त हैं। भाजपा इस मुद्दा को उठाकर युवाओं को अपने पक्ष में कर सकती है।

 परिवार बाद

भाजपा के पास तीसरा सबसे बड़ा मुद्दा परिवार बाद है जिसपर वह मुखर रही है।उनके टारगेट में सोरेन परिवार रहा है । जिसे वह जानता के बीच भुनाने का प्रयास करती रही है।एक ही परिवार के लोगों को सत्ता में स्थापित के मुद्दा को लेकर भाजपा विंधानसभा में जाएगी।और अब जिस तरह इस परिवार पर कथित लैंड स्केम और उनके करीबी को अन्य मामले में जेल जाने का ठीकरा भी भाजपा इसी परिवार पर फोड़ेगी।

इसी तरह भाजपा राज्य में विकास, बंद होते उधोग,अपराध और कई अन्य मुद्दे लेकर तथा जनजातीय विकास की बात कर जनता से अगले विधानसभा में वोट मांग सकती है।

Jharkhand

May 30 2024, 16:12

तालाब में डूबने से हुई दो बच्चे की मौत,दोनो बच्चे थे नवालिग,परिजनों में मचा कोहराम

झा.डेस्क
लोहरदगा। एक हादसे में दो बच्चों की बांध में डूबने से मौत हो गयी। घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा के सीमावर्ती क्षेत्र में ढोंढ़ा में निर्मित कच्चा बांध की है, जहां नहाने के दौरान दो नाबालिगों (बच्चा व बच्ची) की मौत पानी में डूबने हो गई।

सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा मेढो सीमावर्ती क्षेत्र के मेढो स्कूल से पश्चिम में ढोढ़ा में निर्मित कच्चा बांध में नहाने के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई.

बच्ची की पहचान गुमला जिले के पूसो थाना क्षेत्र के हरीबरी निवासी रुदना उरांव की 8 वर्षीया पुत्री अनूपा कुमारी के रूप में की गयी है.

वहीं मृतक की पहचान उगरा टंगरा टोली निवासी बंधना भगत के 9 वर्षीय पुत्र रितेश भगत के रूप में की गयी है. दोनों बच्चे मवेशी चरवाही करने गये हुए थे. जहां और भी छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे।

उसी दौरान दोनों बच्चे बांध में नहाने गये और गहरे पानी में चले गये. जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि वे मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए. इससे उनकी मौत हो गयी.

Jharkhand

May 30 2024, 13:42

गोड्डा के कपड़ा व्यवसायी के यहाँ इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी,2.30 रुपये बरामद,खाता बही का कर रही जाँच

झारखंड में गोड्डा के कपड़ा व्यवसायी के ठिकानों पर अचानक IT विभाग ने छपामारी की है। रेड मे 2.30 लाख रुपये बरामद हुआ है जिसका हिसाब किताब खांगला जा रहा है। आयकर विभाग को चुनाव के दौरान नकद के इस्तेमाल की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर अनुसंधान शाखा ने गोड्डा के कपड़ा व्यापारी अरुण टेकरीवाल और प्रदीप टेकरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा। आयकर अधिकारियों की टीम फिलहाल पैसों के स्रोत की वैधता की जांच कर रही है। छापेमारी के दायरे में व्यापारी के घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान को शामिल किया गया है। छापे के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने व्यापारी के ठिकानों से 30 लाख रुपदे नगद बरामद किये हैं। आयकर अधिकारी छापे में मिलेने पैसों के स्रोत की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए कपड़े की बिक्री से संबंधित हिसाब के अलावा ‘युक्स ऑफ अकाउंट’ की भी जांच अधिकारी कर रहे हैं।

Jharkhand

May 30 2024, 13:15

गरमी के कहर का शिकार मनुष्य के साथ पशु पक्षी भी होने लगे,पालमू और हज़ारीबाग में सैकड़ो चमगादड़ की मौत,क्षेत्र में

झारखंड डेस्क
गरमी कहर ढा रही है। पारा झारखंड के कई जिलों में 45 डिग्री पार पहुंच चुका है। गरमी के इस त्राहिमाम का असर इंसानों में तो छोड़िये पशु पक्षियों में भी दिख रहा है। गढ़वा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से सभी चमगादड़ों की मौत हुई है. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. दरअसल, गढ़वा के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके में मंगलवार रात और बुधवार सुबह सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी की वजह से हुई है. मंगलवार को पलामू प्रमंडल में रिकॉर्ड तापमान के आंकड़े दर्ज किए गए

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों गांवों में चमगादड़ पेड़ पर रहते थे. सभी पेड़ सोन नदी के तटीय इलाके में हैं. बुधवार को जब स्थानीय ग्रामीण इलाके में गए तो देखा कि कुछ चमगादड़ मर चुके थे और वे पेड़ से नीचे गिरे हुए थे. कुछ देर बाद अचानक पेड़ से चमगादड़ों के शव नीचे गिरने लगे. चमगादड़ों की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं.

वहीं हजारीबाग से भी ऐसी ही खबर आ रही है। पदमा राज के समय से ही ये चमगादड़ यहां अपना आशियाना बनाए हुए हैं. सरैया पाठक टोला में बीते 24 घंटे में सैकड़ों चमगादड़ की मौत हो गई है. बादुरों (चमगाड़ों) की मरने की खबर फैलते हीं पाठक टोला में सैकड़ों लोग पहुंच गए.

पदमा प्रखंड के सरैया चट्टी पाठक टोला में पीपल, बरागद, इमली, सेमल,आम के पेड़ों पर 100 वर्षो से अधिक समय से अपने प्राकृतिक आवास में रह रहे हैं. पहली बार ऐसा हो रहा है, जब मौत का सिलसिला इस तरह से देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बात भी सहीहै कि पहली बार नौतपा में इस तरह की गरमी भी पड़ रही है।