एसपीएम कॉलेज सिंदरी के प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
सिंदरी । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज सिंदरी में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गुजराती हिंदी हाई स्कूल झरिया, मारवाड़ी हाई स्कूल झरिया, मजदूर हाई स्कूल कांड्रा और के सी गर्ल्स हाई स्कूल झरिया, उत्क्रमित हाई स्कूल राँगामाटी व करमाटाँड़, बी सी गर्ल्स हाई स्कूल, प्रोजेक्ट हाई स्कूल शीतलपुर, विद्या विहार हाई स्कूल सुदामडीह, हाई स्कूल रेलवे कालोनी भागा, हाई स्कूल बाघमारा के दसवीं कक्षा और एसपीएम कॉलेज के तीनों संकायों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हर्ल सिंदरी के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों का विकास स्कूल कॉलेजों में ही संभव है। कक्षाओं में अवश्य शामिल हों। यह हमारे जीवन का अंग है। अंक उच्च शिक्षा के लिए जरूरी है। परंतु अंकों का मापदंड बेहतरीन काम के लिए जरूरी नहीं है। एसपीएम कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष सह राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने हर्ल प्रबंधन से कॉलेज परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंच के लिए शेड निर्माण की माँग की। कहा कि पढ़ाई के साथ ही साथ बच्चे खेल, संगीत सहित अन्य प्रतिस्पर्धियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करें। आनेवाले वर्ष में कॉलेज का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ तो अपने मद से पारितोषिक वितरण करूँगा। अनुशासन ही कॉलेज को महान बनाता है। स्वागत भाषण कॉलेज प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बनर्जी ने किया। समारोह का संयोजन परीक्षा नियंत्रक प्रो पिंकी सिंह और संचालन प्रो यू एल दास ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, प्रो एस के पाल, प्रो अजय कुमार सिंह, प्रो संजय कुमार, प्रो सहाना राय, प्रो रमा पाठक, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो उमेश मिश्रा, प्रो गीता कुमारी, प्रो हर्ष सिंह, प्रो तापस बड़ाल, प्रो प्रणव पांडेय, प्रो राहुल कुमार महतो, प्रो उज्ज्वल कुमार, पूनम कुमारी, रूपा चक्रवर्ती, मदन मोहन पाठक, पूरन सिंह, सुकुमार चक्रवर्ती, अनिल बाउरी, सावित्री देवी, बेबी देवी, राकेश कुमार, भोला सिंह, गोपाल धीवर, जगदीश बासफोर, युधिष्ठिर टुडू, सत्यनारायण मुर्मू, एस डी सिंह मौजूद थे।

सिंदरी । जानकी नवमी के अवसर पर सिंदरी के विद्यापति परिषद में स्थापित जगत जननी माता सीता की प्रतिमा का विधिवत पूजन शुक्रवार को किया गया। पुजारी डॉ भास्कर झा ने लगभग साढ़े तीन घंटे माता की पूजा अर्चना की। इसमें परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्र सहित सभी सदस्य शामिल रहे। परिषद के सदस्यों का लगातार आवागमन रहा और सभी भक्तगणों ने बारी बारी पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माता जानकी के अवतरण दिवस पर जानकी नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उधर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री सोनू गिरी की अध्यक्षता में जानकी नवमी सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला मंत्री ने बताया कि प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान जन्मोत्सव की तरह जानकी नवमी महोत्सव मनाया जा रहा है। जानकी नवमी के दिन माता सीता का धरती से अवतरण हुआ था और अपने भक्तों को उन्होंने दर्शन दिया था। इसको लेकर दुर्गा वाहिनी और विहिप बजरंग दल के द्वारा भी हवन पूजन किया गया है। जानकी नवमी के अवसर पर भक्तगणों में डॉ भास्कर झा, लालकांत झा, संजय झा, टी एन झा, चंद्रभूषण झा, डी सी चौधरी, बनवाली झा, विनोद झा, अरुण झा, एम एम झा, महेंद्र झा, दिलीप कुमार झा, लक्ष्मी राउत सहित पूरा विद्यापति परिषद सिंदरी परिवार उपस्थित रहा।
सिंदरी । गुरुवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे सिंदरी के रोहड़ाबाँध मार्केट में दो पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट की घटना घटी। इसमें बीच बचाव करने आए एफसीआई सिंदरी के पूर्व प्लांट मैनेजर वरिष्ठ नागरिक धनंजय सिंह को हाँथों पर चोट लगी है। वरिष्ठ नागरिक ने सोशल मीडिया पर बताया है कि भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक रोहड़ाबाँध मार्केट में चल रही प्रेसवार्ता में सात आठ लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए पहुँच गए और कुर्सी चलाने लगे। उन्होंने बताया कि बीच बचाव के क्रम में उनके ऊपर भी कुर्सी से हमला किया गया। इससे वह घायल हो गए हैं और उन्हें हाँथ में चोट आई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आम चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इसपर रोकथाम की माँग की है। इस घटना को लेकर सिंदरी के वरिष्ठ नागरिकों ने विरोध शुरू करने का मन बना लिया है। वहीं भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के धनबाद प्रत्याशी को अपशब्द बोल रहे थे। तभी गुस्साए समर्थकों से हाँथापाई हुई है। हालांकि इस घटना को लेकर भाजपा धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर निरुत्तर रहे। बार बार मिटिंग का हवाला देते हुए जवाब से बचते दिखाई दिए।
सिंदरी । धनबाद में लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। भाजपा, काँग्रेस, मासस व बसपा सहित कई प्रत्याशियों व उनके गठबंधन के समर्थकों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है और मतदाताओं को पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में काँग्रेस सिंदरी नगर कमेटी के सदस्यों ने सिंदरी के एसएलटू, सीधाटाँड़, महुलटाँड़ सहित अन्य बस्तियों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। हालांकि इसमें कई जगहों पर गठबंधन के झंडे तो दिखाए दिए, परंतु गठबंधन के नेता और समर्थक नदारद रहे। जनसंपर्क अभियान में काँग्रेस सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार, राज बिहारी यादव, जाहिद हुसैन, सुखदेव हाँसदा, मनोज घोष, सिद्धार्थ, मुन्ना यादव, संतोष सिंह, ललन ठाकुर, विजय, हीरा लाल, अनिल मुर्मू मौजूद रहे।
सिंदरी । सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10 वीं कक्षा का भी परिणाम घोषित किया। सिंदरी के दो सीबीएसई बोर्ड संबद्ध स्कूलों डीएवी पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार आदर्श कुमार ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिनव कुमार ने 93.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और साइना चक्रवर्ती ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सुमन घोष और प्रियांशु कुमार विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में शामिल रहे। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी में कक्षा 10 वीं में रितिका झा ने 93.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साक्षी कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और मौसमी दास ने 92 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आकाश कुमार पोद्दार, सुभम हाजरा, सोमेन गोराईं और अमन कुमार सिंह विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में स्थान लाया है। डीएवी पब्लिक स्कूल प्राचार्य आशुतोष कुमार, प्रबंध समिति चेयरमैन विजय कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर ए के अदलखा ने कहा कि इन बच्चों में असीम संभावनाएं हैं। जिनसे राष्ट्र का विकास संभव है। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, प्रबंध समिति अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा, सचिव शशिभूषण गुप्ता ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सिंदरी । पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिंदरी में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह शहीदे आजम को छोड़कर देश के महान विभूतियों को माल्यार्पण कर तेज रफ्तार में निकल चलीं। इसका पूरा श्रेय काँग्रेस जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं को गया। हालांकि इससे गठबंधन के नेता नाखुश भी दिखाई दिए और शहीदे आजम भगत सिंह को माल्यार्पण कर क्षतिपूर्ति की।
सिंदरी । सिंदरी शहरपुरा से एसीसी हनुमान मंदिर मुख्य सड़क मार्ग के किनारे रखे लोहे के रेलवे लाइन की कई पोल की चोरी से बिजली विभाग में सनसनी फैल गई है। सिंदरी में उक्त स्थान पर कई पोल रखे हुए थे। इनमें से दो पोल सही सलामत हैं। वहीं एक पोल क्षतिग्रस्त है। जेबीवीएनएल के सिंदरी सब डिविजन के कनीय अभियंता शशि मुंडा ने बताया कि विभागीय संवेदक सुरेंद्र सिंह को प्लांट से निकल रहे लाइन को एचएफसी होते हुए हर्ल बाउंड्री के बाहर से एल टाइप सबस्टेशन बिजली बहाल के लिए पोल लगाने के लिए दिया गया था। संवेदक ने बिजली के पोल के चोरी होने की सूचना दी है। परंतु कहा कि लोहे के रेल पोल को काट काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। कनीय अभियंता ने कहा कि चालू सड़क के किनारे रेल लाइन के पोल रखे हुए थे। वहाँ से दिन में पोल चोरी होना असंभव है और यदि यह वारदात रात में किए गए हैं तो चोरों ने एक दिन में इस वारदात को अंजाम नही दिया होगा। यहाँ प्रसंगवश उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को देर रात लोहा चोरी की सूचना सिंदरी पुलिस को दी गई थी। सूचना के एक घंटे के बाद सिंदरी पुलिस का गश्ती वाहन सायरन बजाते हुए पहुंचा, तबतक चोर फरार हो चुके थे। कनीय अभियंता ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दिया गया है। परंतु अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है। संवेदक के लिखित रूप से विभाग को सूचित करने पर सिंदरी थाना में शिकायत दर्ज की जाएगी। फिलहाल चोरी का आकलन नहीं हुआ है। परंतु लाखों के लोहे के पोल की चोरी हुई है।
सिंदरी । लोकसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में सिंदरी नगर भाजपा उपाध्यक्ष संजू महतो के नेतृत्व में कांड्रा के क्षेत्रों में भाजपा को वोट देने की अपील की गई। इस दौरान जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा का लोकसभा चुनाव 2024 का पत्र मतदाताओं को सौंपकर उनसे मतदान करने की अपील की गई। कई घरों में चाय पर चर्चा कर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान में संजू महतो, अरविंद खत्री, मिथुन महतो, सत्यवान महतो, राज महतो, चुमकी देवी, बिना देवी, सोनल देवी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, संगीता देवी, यशोदा देवी शामिल रहे।
सिंदरी । हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड सिंदरी खाद कारखाना के हेड वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक की धर्मपत्नी प्रिती प्रमाणिक ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर मानवता की मिशाल कायम किया। उन्होंने भीषण गर्मी में अपने आवास के बाहर स्टॉल लगाकर सैकड़ों राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। भीषण गर्मी को लेकर यह उनके द्वारा एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा प्रयास था।
Jun 01 2024, 08:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
158.7k