Ranchi

May 26 2024, 14:05

अमिट स्याही बनाने का फॉर्मूला, वोटिंग के दौरान उंगली पर लगने वाली नीली यहां जाने इतिहास, ये क्यों नहीं मिटती?


रांची : 2024 लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। जहा छठे चरण का चुनाव कल 25 में को समाप्त हो गया वहीं सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होना है। वोटिंग के बाद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर नीली स्याही से एक निशान बनाया जाता है, जो लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने का भी निशान माना जाता है। इसका प्रभाव नजर आ रहा है इंटरनेट मीडिया पर, जहां पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से लेकर पुराने मतदाता तक कैमरे के आगे अपनी अंगुली में लगी स्याही को दिखाकर मताधिकार के प्रयोग का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

मतदान करने की इस पहचान का अपना ही एक किस्सा है। आज हम उंगली पर लगने वाले कि सियाही का रहस्य जानेंगे।पानी आधारित स्याही सिल्वर नाइट्रेट, कई तरह के डाई (रंगों) और कुछ सॉल्वैंट्स का एक कॉम्बिनेशन है। इसे लोग इलेक्शन इंक या इंडेलिबल इंक के नाम से जानते हैं। एक बार 40 सेकंड के अंदर उंगली के नाखून और त्वचा पर लागू होने पर यह करीब-करीब अमिट छाप छोड़ती है। यह चुनावी स्याही इतनी गहरी होती है कि किसी चीज से साफ नहीं होती और त्वचा की मृत कोशिकाओं के साथ ही निकलती है।

लोकतंत्र की अमिट स्याही का इतिहास दशकों पुराना और मैसूर राजवंश से जुड़ा है। जो कभी स्वयं शासक थे, आज उन्हीं की विरासत के निशान हर मतदाता की अंगुली पर मिलते हैं। गौरतलब है कि आजादी के बाद वर्ष 1952 में नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी में इस अमिट स्याही का आविष्कार किया गया था। परंतु यह एक रहस्य रहा है। इलेक्शन इंक पर कभी कोई पेटेंट नहीं लिया गया, ताकि इस पर अत्यधिक गोपनीयता बनी रहे। 1962 के बाद से यह रहस्य कभी सामने नहीं आया।

1962 में देश में तीसरे आम चुनाव हुए। उसके बाद से सभी संसदीय चुनावों में वोट करने वाले वोटर्स को चिह्नित करने के लिए अमिट स्याही का इस्तेमाल किया गया। मतदान के दोहराव, झूठे-फर्जी मतदान को रोकने में काम आने वाली यह स्याही दशकों से भारत के नागरिकों के सुरक्षित मतदान अधिकार की प्रतीक है। 10 मिलीग्राम की एक शीशी का उपयोग 700 मतदाताओं के लिए किया जा सकता है। अमिट स्याही का उपयोग 30 देशों में निर्वाचन प्रक्रिया में होता है।

Ranchi

May 26 2024, 11:36

झारखंड में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान 'रेमल’ का असर मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन,इन जिलों के लिए अलर्ट जारी


रांची:- चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का असर झारखंड में देखने को मिल सकता है। झारखंड मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 26 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह उत्तर पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है 26 मई की रात से यह तूफान 110 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में बदल जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 26 मई से 28 मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इस तूफान का असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित रामगढ़ जिले में भी देखने को मिलेगा।

Ranchi

May 25 2024, 21:38

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान प्रक्रिया समाप्त, चुनाव रहा शांतिपूर्ण,



*शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीणों ने किया ज्यादा वोट जाने कितना रहा वोटिंग प्रतिशत*

झारखंड की चार सीटों पर आज वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गया है। चार सीटो पर जहां कुल 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 82 लाख से ज्यादा मतदाता ने ईवीएम मशीन में बंद कर दिया है। आज जिन सीटों पर मतदान हुआ वो हैं रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह. सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया गया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


झारखंड में तीसरे चरण के मतदान के समाप्ति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीक़े से मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रतिशत की बात करें तो झारखंड में 62.13% वोटिंग हुआ। राजधानी रांची में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत देखने को मिला जो 58.73% रहा। वही सबसे ज्यादा गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 66.79% वोटिंग हुआ।  धनबाद में 58.90 फीसदी रहा तो जमशेदपुर में 65.44% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि झारखंड में चार संसदीय क्षेत्र में चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। लेकिन छोटी घटना में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर किया गया है। वहीं उन्होंने एक दुखद घटना की जिक्र करते हुए बताया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में जाम माज़ी का चुनावी ड्यूटी के दौरान अचांक तबियत ख़राब हुई। टाटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी निधन हो गई।


राज्य नोडल पुलिस पदाधिकारी एवी होमकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीक़े से मतदान हुए है। साथ ही सभी जगह विधि व्यवस्था अच्छी रही। इस बार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अच्छी वोटिंग हुई है।
764 बूथों को नक्सल क्षेत्रों में रखा गया था। झारखंड के अंतर राज्य सीमा बंगाल, उड़ीसा और बिहार को सील किया गया था। 38 स्थानों पर इंटर स्टेट चेक पोस्ट बनाये गये थे।


*झारखंड में विधानसभावार अनुमानित वोटर टर्न आउट*

रांची लोकसभा - 58.73%

हटिया - 55.00%
ईचागढ़ - 75.96%
कांके - 54.61%
खिजरी - 57.01%
रांची - 54.90%
सिल्ली - 62.45%

----------
धनबाद लोकसभा - 58.90%

बोकारो - 49.50%
चंदनकियारी - 70.50%
धनबाद - 54.43%
झरिया - 54.49%
निरसा - 65.55%
सिंदरी - 68.16%
-----------
जमशेदपुर लोकसभा - 66.79%

बहरागोड़ा - 77.24%
घाटशिला - 72.16%
पूर्वी जमशेदपुर - 57.66%
पश्चिमी जमशेदपुर - 57.10%
जुगसलाई - 69.25%
पोटका - 73.12%

-----------
गिरिडीह लोकसभा - 65.44%

बाघमारा - 62.74%
बेरमो - 62.75%
डुमरी - 69.04%
गिरिडीह - 64.45%
गोमिया - 65.50%
टुंडी - 68.16%

Ranchi

May 25 2024, 13:18

अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मतदान का प्रयोग करने पहुंची मतदान केंद्र




रांची : झारखंड के रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय अपने पूरे परिवार समेत महिला समिति बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया ।उनके साथ उनके पिता पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय पहली बार मतदाता के रूप में मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया। वहीं सुबोधकांत सहाय की पत्नी रेखा सहाय भी यशासनी के साथ मौजूद थी।


रांची लोकसभा सीट पर भी लोगों का जमावड़ा मतदान केदो में देखने को मिल रहा है वहीं रांची के सभी प्रत्याशी भी अपने-अपने मतदान केदो पर पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान करने के बाद यशस्विनी सहाय काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थी उन्होंने कहां की इंडिया गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है और हमें उम्मीद है कि रांची की सीट सहित पूरे देश में इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस चुनाव में झारखंडी जनता काफी खुले दिमाग से वोट कर रही है

Ranchi

May 25 2024, 12:13

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में तीन बूथों के 3400 वोटरों ने किया मतदान का बहिष्कार




झारखंड डेस्क धनबाद लोकसभा क्षेत्र में तीन बूथों के 3400 वोटरों ने किया मतदान का बहिष्कार सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा। शनिवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी में बूथ संख्या 398, 399 और 400 के करीब 3,400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया। सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा। मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण खड़े रहे, लेकिन मतदान नहीं किया। प्रशासन में मचा हड़कंप वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। BDO और DSP सिंदरी बस्ती में पहुंचे।

Ranchi

May 25 2024, 12:00

झारखंड में तीसरे चरण का चुनावी दंगल शुरू, रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ और चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने मतदान किया




लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज देश में छठे फेज का चुनाव छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव चार सीट रांची, धनबाद, गिरिडीह, और जमशेदपुर में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है। रांची संसदीय सीट के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे है।



अगर दिग्गज की बात करें तो रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ कांग्रेस से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं युवाओं की बात करने वाले देवेंद्र महतो भी इस चुनावी मैदान में खड़े हुए। इस सीट पर आदिवासी-अल्पसंख्यक मतदाताओं की गोलबंदी कांग्रेस को चुनावी मुकाबले में लाने की ओर इशारा करती है। वहीं, बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर वोट मिलने का भरोसा है। रांची लोकसभा सीट के अन्तर्गत छह विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके विधानसभा सीटें शामिल हैं। मतदान करने के लिए मतदाता अपने अपने घरों से निकल कर बूथ तक पहुंच रहे है। वही प्रत्याशी की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने अपना मतदान सुबह 8 :30 बजे कर दिया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मतदान का उपयोग सभी लोगों को करना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दिन रांची संसदीय क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण इलाकों में भीड़ काफी अच्छी जा रही है। दूसरी ओर चंदनक्यारी के विधायक व नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने भी अपना मताधिकार का उपयोग किया और मतदान किया। झारखंड के तीसरे चरण में चार लोकसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह 9 बजे तक 11.74% मतदान हुआ है। वहीं संसदीय क्षेत्र वाइज देखा जाए तो धनबाद में 11.75 % गिरिडीह में 12.91% जमशेदपुर में 10.05 % और रांची लोकसभा में 12.19% मतदाताओं ने मतदान किया है।

Ranchi

May 24 2024, 22:00

रांची लोक सभा क्षेत्र में कल होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी, प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध




रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कल दिनांक 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर पूरी तैयारी की गई है। रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी बूथों पर व्हीलचेयर, रैंप, शेड, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

 रांची संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी लोग सुलभता के साथ बूथ पर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकुशल घर वापस लौटें।उन्होंने बताया कि जिला की पूरी इलेक्शन मशीनरी मुस्तैदी के साथ प्रत्येक बूथ पर नजर बनाए रखेंगी।

 राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने रांची लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से सपरिवार वोट करने के अपील की है।

Ranchi

May 24 2024, 20:52

25 मई को छठे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, सभी 8963 बूथों पर वेब कास्टिंग से रखी जाएगी नजरः के. रवि कुमार




रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण में झारखंड के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग से नजर रखी जाएगी। हर बूथ में दो 4-डी कैमरे लगे होंगे। सभी बूथों पर प्राथमिक सुविधाएं बहाल की गयी हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर मतदानकर्मी के साथ पारा मिलिट्री फोर्स पहुंच गए है। स्पीडी वोटिंग के लिए मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, ताकि मतदाता को मतदान के लिए कतार में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। के रवि ने मतदाताओ से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग परिवार संग चुनाव पर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान जरूर करें। उन्होंने बताया कि छठे चरण के चुनाव में अबतक के सभी चरणों से अधिक 82,16,506 मतदाता हैं। झारखंड के चार संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 22,85,237 मतदाता धनबाद संसदीय क्षेत्र में हैं। जबकि, सबसे कम 18,64,660 मतदाता गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8963 बूथों में से 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं 15 यूनिक बूथ हैं, जिसे विशेष तरह से विकसित किया गया है। छठे चरण के चुनाव में कुल 290 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। उनमें जमशेदपुर में 133, धनबाद में 80, रांची में 69 और गिरिडीह में 8 थर्ड जेंडर के मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने हर संस्थान को अपने कर्मियों को मतदान दिवस 25 मई को नियमानुसार सवैतनिक अवकाश देने और मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य सेवा वाले संस्थान भी अपने कर्मियों को वोटिंग की सुविधा दें।

Ranchi

May 24 2024, 19:20

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रदेश भाजपा, विधायक इरफान और सेल को चुनाव आयोग ने चेताया

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भाजपा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, बोकारो को चेतावनी देते हुए नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा है।

 भाजपा पर झारखंड में चतुर्थ और पंचम चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर मानक मतदाता पर्ची की जगह अबकी बार 400 पार नारा के साथ फोटो, चुनाव चिह्न आदि के साथ मतदाता पर्ची वितरण का आरोप है। इसे लेकर एफआइआर भी दर्ज है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार द्वारा भाजपा के प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ सुधीर श्रीवास्तव को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के तहत वोटरों को अनाधिकृत पहचान पत्र सादे कागज पर देना है और उस पर किसी दल विशेष का चिह्न, प्रत्याशी का नाम और दल का नाम नहीं होना चाहिए। 

इस दिशा निर्देश को पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

वहीं विधायक इरफान अंसारी के सोशल मीडिया हैंडल X पर 17 मई को किये गए पोस्ट के जांच के बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। दिशा निर्देश में कहा गया है कि कोई भी दल या प्रत्याशी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हों, जिससे आपस में घृणा फैले या विभिन्न जातियों और संप्रदायों के बीच तनाव का माहौल बने। साथ ही अपुष्ट आरोपों, आलोचना से बचने को कहा गया है। वहीं वोट के लिए ऐसी अपील से भी बचने को कहा गया है, जिससे जाति या सांप्रदायिक भावना उभरती हो। दिशा निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्य धार्मिक स्थलों का चुनावी प्रोपेगंडा के लिए उपयोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। 

दूसरी ओर स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के बावजूद अपने बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मियों को छठे फेज के चुनाव में मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने से मना कर दिया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए बोकारो स्टील प्लांट के महाप्रबंधक को लोक प्रतिनिधित्व की धारा 135 बी के तहत कर्मियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया। तत्पश्चात बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने अपने आदेश को पुनरीक्षित करते हुए मतदान दिवस 25 मई को अपने कर्मियों को सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की। साथ ही कहा है कि जो कर्मी शिफ्ट में मतदान करने जाएंगे, उनको दो महीने के भीतर एक दिन का अवकाश भी मिलेगा। 

ज्ञातव्य है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए झारखंड में स्थित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित मतदान की तिथि को निगोशिएबुल इनस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Ranchi

May 24 2024, 16:51

कस्तूरबा और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को करियर पर परामर्श देंगे 106 प्रशिक्षित शिक्षक


राज्य में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत 50000 से अधिक छात्राओं को करियर विकल्पों के चयन एवं लक्ष्य निर्धारण में 106 करियर परामर्श पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक सहायता करेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मार्गदर्शन में पीसीआई इंडिया (कमिंस फाउंडेशन और राइजअप के समर्थन के साथ) द्वारा राज्य के 10 जिलों से चयनित 106 शिक्षकों को इससे संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। 

इन शिक्षकों को आर्थिक स्वतंत्रता के मार्ग पर स्थापित छात्राओं की मदद करने और उन्हें उत्पादक मानव संसाधनों के रूप में विकसित होने में सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने कहा कि करियर परामर्श माध्यमिक स्कूल की लड़कियों के आत्मसम्मान में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह उन्हें पूरी तरह से कक्षा के शिक्षण, पठन पाठन समेत आदि गतिविधियों में भाग लेने में सक्षम कर सकता है। 

क्या है 'हमें बढ़ना है' प्रोजेक्ट ?

'हमें बढ़ना है' प्रोजेक्ट को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मार्गदर्शन में पीसीआई इंडिया द्वारा शुरू किया गया है। यह सरकारी आवासीय स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को समग्र परामर्श पैकेज प्रदान करता है। इन विद्यालयों में अधिकांश छात्राएं वंचित और कम सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आती हैं और शिक्षा एवं करियर का निर्धारण इन बच्चियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। 

ऐसे में काउंसलर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चयनित शिक्षक नियमित रूप से इन छात्राओं के साथ मॉड्यूलर सत्र और समूह परामर्श सत्र आयोजित करते हैं। छात्राओं को तीन जत्थो में विभाजित किया गया है - पहला (ग्रेड 6-8), दूसरा (ग्रेड 9-10) और तीसरा (ग्रेड 11-12), यह परामर्श परियोजना छात्राओं को स्मार्ट लक्ष्य निर्धारित करने में मदद कर रही है, उन्हें साइकोमेट्रिक परीक्षणों के माध्यम से करियर विकल्प प्रदान करती है, साथ ही रिश्ते, अपने आस -पास सामाजिक / लिंग मानदंडों और उनके साथ निपटने में मदद करता है। 'हमें बढ़ना है' प्रोजेक्ट के तहत काउंसलिंग रूम भी स्थापित किए हैं।